Expert

नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, इस तरह से करें प्रयोग

मनप्रीत कालरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने के फायदे बताए आए हैं। आज इस लेख में हम इसी पर बात करने वाले हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, इस तरह से करें प्रयोग


हमारे देश को देसी नुस्खों का देश कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। हम लोगों के यहां आज भी परिवार में किसी शख्स को सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं हो जाएं, तो लोग दवा का नहीं बल्कि काढ़े का सुझाव देते हैं। काढ़ा पीने से जो लोग ठीक हो जाते हैं, वो सर्दी-जुकाम के लिए किसी तरह की दवा लेना पसंद तक नहीं करते हैं। काढ़े की तरह ही एक देसी नुस्खा है जो दादी-नानी के जमाने से चला रहा है। ये है नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाना। दरअसल, नाभि को शरीर का सेंटर पॉइंट माना जाता है। सदियों से भारतीयों घरों में नाभि पर सरसों का तेल, नीम का तेल और कई तरह की चीजें लगाई जाती हैं, ताकि शरीर को विभिन्न तरह की परेशानियों से राहत दिलाई जा सके।

लेकिन आजकल की पीढ़ी इस बात को नहीं मानती है। आपको यह बात जानकार हैरानी होगी नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने की सिफारिश एक्सपर्ट भी करते हैं। पिछले दिनों गट व हार्मोन हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने के फायदे बताए आए हैं। आज इस लेख में हम इसी पर बात करने वाले हैं।

nabhi-par-hing-or-sarso-ka-tel-lagane-ke-fayde-inside

नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने से क्या होता है?- Why should one apply hing and mustard oil on the belly button

मनप्रीत कालरा के अनुसार, नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने से सेहत को कई तरह से फायदा मिलता है। साथ ही, यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

- नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। सरसों के तेल और हींग में मौजूद प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पेट की गैस, एसिडिटी और भारीपन को दूर करते हैं।

- सरसों के तेल और हींग में मौजूद विटामिन और फैटी एसिड स्किन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है। इससे त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे कम होते हैं और चमक बढ़ती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या है आयुर्वेदिक पद्धति नाभि पुराण? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

- खाना खाने के तुरंत बाद जिन लोगों को पेट में भारीपन और मरोड़ की समस्या होती है, उनके लिए भी सरसों का तेल और हींग नाभि पर लगाना बहुत फायदेमंद होता है।

- सरसों का तेल और हींग नाभि पर लगाने से कमजोर पाचन क्रिया को भी ठीक किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाचन तंत्र को मजबूत करता है।

इसे भी पढ़ेंः 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने पर क्यों पड़ती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत? बता रही हैं डॉक्टर

- सरसों का तेल और हींग का मिश्रण शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। इसकी मदद से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।

- सरसों के तेल और हींग में मौजूद फाइबर शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाता है।

नाभि पर सरसों का तेल और हींग कैसे लगाएं?- How to Apply Mustard Oil and Asafoetida in Navel?

  • रात को सोने से पहले सरसों के तेल और हींग को मिलाकर लगाएं और सो जाएं।
  • आप रोज रात को सोने से पहले सरसों का तेल और हींग लगा सकते हैं।

उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आएगा और सरसों का तेल और हींग नाभि पर जरूर लगाएं व इसके फायदों का लाभ उठाएंगे।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार नाश्ते में शामिल करें ये 5 फूड्स, तीनों दोष रहेंगे संतुलित

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version