Expert

मानसून में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लगाएं ये 5 चीजें, त्वचा की रेडनेस और खुजली से भी मिलेगी राहत

Glowing Skin Care Tips for Monsoon: मानसून में त्वचा पर निखार लाने के लिए आप इन 4 चीजों को चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे स्किन की रेडनेस और खुजली से भी राहत मिलती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लगाएं ये 5 चीजें, त्वचा की रेडनेस और खुजली से भी मिलेगी राहत


Monsoon me Chehre Par Glow Lane ke Liye Kya Lagaye: मानसून में फूड प्वाइजनिंग, पेट दर्द, वायरल और संक्रमण जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। लेकिन इस मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याओं से भी परेशान होना पड़ सकता है। मानसून में फोड़े-फुंसियां, मुंहासे, दाग-धब्बे और डल स्किन जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस मौसम में त्वचा पर चिपचिपाहट भी बनी रहती है और त्वचा बेजान नजर आती है। ऐसे में स्किन का ग्लो या निखार बढ़ाने के लिए अक्सर लोग स्किन केयर ट्रीटमेंट या फेशियल आदि का सहारा लेते हैं। आप चाहें तो स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए चेहरे पर इन चीजों को भी अप्लाई कर सकते हैं। आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं कि मानसून में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए क्या लगाएं (What Should be Applied on Face for Glow in Monsoon)?

मानसून में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्या लगाएं?- What to Apply on Face for Instant Glow in Monsoon

chandan powder

1. चंदन पाउडर 

मानसून में त्वचा पर निखार लाने के लिए आप चंदन पाउडर (Chandan Powder for Glowing Skin) का इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन पाउडर की तासीर ठंडी होती है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को मानसून में बैक्टीरिया से बचाता है। साथ ही, मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से भी छुटकारा दिलाता है। स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और फिर चेहरे पर अप्लाई करें। आप मानसून में रोजाना चंदन पाउडर का पेस्ट अप्लाई कर सकते हैं। इससे त्वचा की रेडनेस और जलन भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें- मानसून में चेहरे पर लगाएं तुलसी की पत्तियों से बने ये 4 फेस पैक, स्किन इंफेक्शन से होगा बचाव

2. एलोवेरा 

एलोवेरा त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद (Aloe Vera for Instant Glow in Monsoon) होता है। आप मानसून में त्वचा का ग्लो बढ़ाने के लिए रोजाना एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें। इसे चेहरे पर लगाएं और फिर 10-15 मिनट बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप मानसून में त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाएंगे, तो इससे मुंहासों और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा। एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइजर और हाइड्रेट भी रखता है।

3. बेसन और हल्दी

भारतीय घरों में सौंदर्य बढ़ाने के लिए प्राचीनकाल से ही बेसन का उपयोग किया जा रहा है। मानसून में बेसन लगाना काफी अच्छा साबित हो सकता है। बेसन में मौजूद गुण त्वचा पर निखार लाते हैं। साथ ही, बेसन त्वचा से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। बेसन त्वचा के दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन से छुटकारा दिला सकता है। आप मानसून में रोज सुबह या शाम के समय में बेसन का पेस्ट अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच बेसन और चुटकी भर हल्दी (Besan and Haldi for Glowing Skin in Hindi) लें। इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में चेहरे पर लगाएं चंदन पाउडर के ये 4 फेस पैक, ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा

4. आलू का रस

आलू का रस त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आलू के रस में मौजूद गुण त्वचा को बेदाग बनाते हैं। जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उनके लिए मानसून में आलू का रस (Tomato Juice for Oily Skin) कारगर साबित हो सकता है। आलू का रस, त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को निकालने में मदद करता है। लेकिन अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो त्वचा पर आलू का रस लगाने से बचना चाहिए। क्योंकि यह त्वचा को रूखा और बेजान बना सकता है। हालांकि, ऑयली स्किन पर आलू का रस अच्छा काम करता है और त्वचा पर निखार लाता है।

5. मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए अच्छी होती है। मानसून में त्वचा की चिपचिपाहट को कम करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल (Multani Mitti Benefits for Skin in Monsoon) कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को कम करता है। इससे त्वचा पर निखार भी आता है। इसलिए आप चाहें तो मानसून में स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए रोजाना मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट लगा सकते हैं। 

मानसून में स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए आप चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, बेसन, एलोवेरा या फिर आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने स्किन टाइप के अनुसार इन चीजों का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन जिस भी इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल पहली बार कर रहे हैं, उसका पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

All Image: Freepik

Read Next

क्या वाकई कैफीन लेने से डार्क सर्कल्स की समस्या बढ़ती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer