Expert

मानसून में चेहरे पर लगाएं तुलसी की पत्तियों से बने ये 4 फेस पैक, स्किन इंफेक्शन से होगा बचाव

Tulsi ke Face Pack: तुलसी की पत्तियों का फेस पैक त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। मानसून में इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में चेहरे पर लगाएं तुलसी की पत्तियों से बने ये 4 फेस पैक, स्किन इंफेक्शन से होगा बचाव


Tulsi ke Face Pack in Hindi: आयुर्वेद में तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। तुलसी की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में तुलसी की पत्तियों का उपयोग कफ और वात दोष को कम करने के लिए किया जाता है। साथ ही, पाचन शक्ति और भूख को बढ़ाने के लिए भी इनका उपयोग किया जाता है। तुलसी की पत्तियां खाने से पेट दर्द और बैक्टीरियल संक्रमण का इलाज कर सकती हैं। इतना ही नहीं, मानसून में तुलसी की पत्तियां शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाती हैं। इस मौसम में तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। आप मानसून में तुलसी की पत्तियों का फेस पैक चेहरे पर लगा सकते हैं। आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं-

मानसून में चेहरे पर लगाएं तुलसी की पत्तियों के फेस पैक- Basil Leaves Face Packs for Monsoon in Hindi

1. तुलसी की पत्तियां और दही

आप तुलसी की पत्तियों और दही का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। मानसून में इस फेस पैक को लगाना काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 10-15 तुलसी की पत्तियां लें। इसमें दही मिलाएं और फिर पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से साफ करें। आप सप्ताह में 2-3 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही, त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करती है। इस फेस पैक को लगाने से पिग्मेंटेशन और स्किन इंफेक्शन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

2. तुलसी और नीम की पत्तियां

मानसून में आप तुलसी और नीम की पत्तियों का फेस पैक भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप, 10-10 तुलसी और नीम की पत्तियां लें। अब इन दोनों को बारीक पीस लें और फिर अपने चेहरे पर अप्लाई करें। तुलसी और नीम के गाढ़े पेस्ट को चेहरे पर लगाने से कई त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। 10-15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें। इसके बाद, चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें। मानसून में इस फेस पैक को लगाने से बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे के मुंहासों और दाग-धब्बों को मिटाने के लिए स्वीकृति लगाती हैं ये 3 चीजें, बना रहता है निखार

basil leaves face pack

3. तुलसी की पत्तियां और ओटमील

मानसून में त्वचा को सुरक्षित रखने और रंगत में सुधार करने के लिए तुलसी की पत्तियों और ओटमील का फेस पैक लगाना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप तुलसी की पत्तियों का पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच ओटमील पाउडर और फिर दही मिक्स करें। फेस पैक को 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे या सामान्य पानी से चेहरे को अच्छी तरह धो लें। आप मानसून में सप्ताह में 2 बार इस फेस पैक को अप्लाई कर सकते हैं। 

4. तुलसी की पत्तियां और हल्दी

मानसून में तुलसी की पत्तियों और हल्दी का फेस पैक लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप तुलसी की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं। इसमें चुटकीभर हल्दी और पानी मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें- सब्जा सीड्स खाने से त्वचा को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन

तुलसी की पत्तियों को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे त्वचा के संक्रमण से बचा जा सकता है। तुलसी की पत्तियां, त्वचा को मानसून में होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं से बचा सकती हैं। हालांकि, इनका फेस पैक लगाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Read Next

चेहरे पर होने वाले छोटे मुंहासों को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version