How to Use Potato Juice on Face: आलू पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि आलू त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। दरअसल, आलू में विटामिन सी पाया जाता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। साथ ही त्वचा में निखार और चमक भी लाता है। कई लोग आलू के स्लाइस को चेहरे पर रखते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो आलू के रस को भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। जी हां, चेहरे पर आलू का रस लगाने से आपकी रंगत में सुधार होगा, साथ ही त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर होंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि चेहरे पर आलू का रस कैसे लगाना चाहिए? या फिर चेहरे पर आलू का रस कैसे लगाएं? तो चलिए, जानते हैं-
चेहरे पर आलू का रस कैसे लगाएं?- How to Use Potato Juice on Face in Hindi
1. आलू का रस और हल्दी
आप आलू के रस में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच आलू का रस लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। हल्दी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। आलू का रस और हल्दी लगाने से टैनिंग दूर होती है। साथ ही बैक्टीरिया और कीटाणु भी नष्ट होते हैं, जिससे मुहांसें दूर होते हैं। त्वचा बिल्कुल क्लीन और ग्लोइंग बनती है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं एलोवेरा, मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे
2. आलू का रस और टमाटर
आप आलू के रस में टमाटर का गुदा मिलाकर भी अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। आलू के रस में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिससे त्वचा का फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है। टमाटर स्किन में ग्लो लाता है, साथ ही त्वचा की समस्याओं को भी दूर करता है। इसके लिए आप आलू के रस में टमाटर का गुदा या रस मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।
3. आलू का रस और शहद
आलू के रस में शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। शहद स्किन को मॉइश्चराइज करता है, त्वचा में निखार लाने का काम करता है। वहीं, आलू का रस त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। इशके लिए आप 2-3 चम्मच आलू का रस लें। इसमें शहद मिक्स करें और फिर अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप आलू के रस और शहद के फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन की चमक बढ़ेगी और निखार भी आएगा।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके
4. आलू का रस और दूध
आलू के रस में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाना काफी फायदेमंद होता है। दूध त्वचा की रंगत में सुधार करता है। साथ ही त्वचा को कोमल और मुलायम भी बनाता है। आलू का रस और दूध को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होंगे। मुहांसों से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए आप आलू के रस में दूध मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। आप इसे अपने चेहरे पर रोजाना क्लींजर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू के रस और दूध का कॉम्बिनेशन त्वचा को गहराई से साफ करता है।
आप भी आलू के रस को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आप आलू के रस को चेहरे पर कई तरीकों से लगा सकते हैं। आप आलू के रस तो सीधे तौर पर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर आलू के रस में हल्दी, टमाटर का गुदा, शहद और दूध मिलाकर भी लगा सकते हैं। चेहरे पर आलू का रस लगाने से त्वचा को कई फायदे मिल सकते हैं। लेकिन अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो आलू का रस अप्लाई करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version