How to Apply Aloe Vera on Face in Hindi: एलोवेरा का उपयोग सेहत, स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए अकसर लोग करते हैं। आयुर्वेद में एलोवेरा का इस्तेमाल दवाइयों के रूप में भी किया जाता है। अकसर लोग एलोवेरा का जूस पीते हैं, वहीं बालों पर भी इसे अप्लाई करते हैं। इसके अलावा कई लोग एलोवेरा को चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों पर भी लगाते हैं। आप भी एलोवेरा जेल को अकसर ही अपने चेहरे पर लगाते होंगे। वैसे तो एलोवेरा को सीधे तौर पर स्किन पर लगाया जा सकता है। लेकिन कई लोग एलोवेरा जेल को मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, गुलाब पाउडर आदि में मिलाकर लगाते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो एलोवेरा को कई अन्य तरीकों से भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं (Chehre Par Aloe Vera Gel Kaise Lagate Hain)? या फिर चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने का तरीका क्या है? या चेहरे पर एलोवेरा जेल कैसे लगाना चाहिए? (How to Apply Aloe Vera on Face in Hindi)
चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं?- How to Apply Aloe Vera on Face in Hindi
1. क्लींजर
अधिकतर लोग चेहरे को धोने के लिए फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो एलोवेरा के जेल से भी अपने चेहरे की क्लींजिंग कर सकते हैं। यानी आप चेहरे पर एलोवेरा को क्लींजर के रूप में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा पल्प लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से रगड़ें, इसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इससे चेहरे की स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही चेहरे में जमा बैक्टीरिया और वायरस भी नष्ट होंगे। एलोवेरा चेहरे की डीप क्लींजिंग करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके
2. टोनर
वैसे तो मार्केट में कई तरह के टोनर एविलेबल है, लेकिन अगर आप नैचुरल टोनर सर्च कर रहे हैं, तो एलोवेरा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा का पल्प लें। इसमें पानी मिलाएं और ग्राइंड कर लें। अब इसे एक स्प्रे बोतल में डाल दें। इसके बाद आप एलोवेरा टोनर को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। यानी आप अपने चेहरे पर एलोवेरा को टोनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. फेस मास्क
एलोवेरा फेस मास्क का इस्तेमाल अधिकतर लोग करते ही हैं। आप भी अपने चेहरे पर एलोवेरा को फेस पैक के रूप में लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें एलोवेरा जेल डालें, फिर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। चेहरे में निखार लाने, एक्ने की समस्या दूर करने के लिए आप एलोवेरा फेस पैक को सप्ताह में 2 बार लगा सकते हैं।
4. मसाज
आप चेहरे की मसाज करने के लिए भी एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा पल्प लें। इसे अपने हाथ पर रखें और फिर चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। एलोवेरा में विटामिन ई, विटामिन सी और विटामिन ए होता है। ये सभी विटामिन्स स्किन को खूबसूरत बनाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही दाग-धब्बों, एक्ने जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। आप रात के समय एलोवेरा से चेहरे की मसाज कर सकते हैं। फिर सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर नींबू कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके और सावधानियां
5. मेकअप रिमूवर
अगर आपके पास मेकअप रिमूवर नहीं है, तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चेहरे के मेकअप को रिमूव करने के लिए भी एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको मेकअप रिमूव करना है, तो इसके लिए एलोवेरा जेल लें। एक कॉटल बॉउल की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और मेकअप को रिमूव करें। एलोवेरा नैचुरल मेकअप रिमूवर के रूप में काम करता है। इससे स्किन पर जमा सारा मेकअप आसानी से रिमूव हो सकता है। साथ ही स्किन क्लियर भी होती है।
How to Apply Aloe Vera on Face in Hindi: आप भी अपने चेहरे की रंगत को निखारने, दाग-धब्बों से छुटकारा पाने, एक्ने को दूर करने और चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल को क्लींजर, टोनर, फेस मास्क और मेकअप रिमूवर के रूप में यूज कर सकते हैं।