Expert

एलोवेरा और बेसन फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

रूखी, बेजान स्किन के लिए एलोवेरा और बेसन का फेस पैक काफी फायदेमंद होता है। इससे स्किन ग्लोइंग, जवां बनती है। जानें इसे बनाने का तरीका-
  • SHARE
  • FOLLOW
एलोवेरा और बेसन फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

एलोवेरा और बेसन का फेस पैक (aloe vera and gram flour face pack) से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं? एलोवेरा और बेसन दोनों स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। एलोवेरा में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को फायदा पहुंचाते हैं। एलोवेरा स्किन की क्लींजिंग, टोनिंग (aloe vera helps skin cleansing) में भी मदद करता है। अगर आप अपनी त्वचा की क्लीनिंग के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं, तो इस बार उसके साथ बेसन मिलाकर ट्राई कर सकते हैं। एलोवेरा और बेसन का कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए काफी लाभदायक (aloe vera and besan good for skin) होता है। 

aloe vera face pack

(image source : lifenlesson.com)

अधिकतर लोग अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनसे DIY फेस पैक जितना फायदा नहीं मिल पाता है। साथ ही प्रोडक्ट के इस्तेमाल से कभी-कभी स्किन भी इरिटेट हो जाती है, जिससे त्वचा में जलन और खुजली की समस्या होने लगती है। इसलिए आपको घर में मौजूद चीजों को ही अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए। आज हम आपको एलोवेरा और बेसन से तैयार फेस पैक के फायदे और इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। मास्टरस्ट्रोक सैलून और एकादमी की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक मेडिसिन डॉक्टर रुचि शर्मा से जानें इसके बारे में- 

एलोवेरा और बेसन फेस पैक बनाने का तरीका (how to make aloe vera and gram flour face pack)

एलोवेरा और बेसन फेस पैक को घर (DIY aloe vera and gram flour face pack) पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको एलोवेरा और बेसन दो मुख्य सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा पर कोई रिएक्शन भी नहीं होगा। 

एलोवेरा : 4 चम्मच

बेसन : 2 चम्मच

गुलाब जल : 1 चम्चम

  • एलोवेरा और बेसन का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा की पत्तियों से इसका पल्प निकाल लें।
  • अब एक कटोरी में 4 चम्मच एलोवेरा पल्प डालें। 
  • इसमें 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच गुलाब जल डाल दें।
  • इन तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • 15 मिनट बाद साफ पानी से धो दें।
  • अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 1-2 बार कर सकते हैं।
 
aloe vera and besan face pack

आप चाहें तो इस फेस पैक को किसी बॉटल या कंटेनर में स्टोर करके भी रख सकते हैं। इसके बाद रोज सुबह इससे चेहरे की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए आप इस पेस्ट को अपनी उंगुलियों पर लगाएं, इससे अपने चेहरे की मसाज करें। 5 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से ताजे पानी से धो लें। ऐसा रोज करने से आपकी स्किन पर नैचुरल ग्लो आएगा, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।

एलोवेरा और बेसन फेस पैक के फायदे (aloe vera and gram flour face pack benefits)

एलोवेरा और बेसन दोनों को ही त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इनमें मौजूद तत्व त्वचा की सफाई करने, उसकी रंगत में सुधार करने और उसे ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। एलोवेरा और बेसन फेस पैक के फायदे-

1. त्वचा को मॉयश्चराइज करे (aloe vera and gram flour face pack moisturize the skin)

एलोवेरा और बेसन फेस पैक के इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को मॉयश्चराइज कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन रूखी, बेजान (aloe vera and gram flour face pack good for dry skin) है, तो इसके लिए यह फेस पैक बेहद कारगर साबित हो सकता है। सर्दी के मौसम में हम सभी की स्किन ड्राय हो जाती है, ऐसे में अगर इसका इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा मॉयश्चराइज होती है। एलोवेरा स्किन को चिपचिपा या ग्रीसी लुक न देकर, सिर्फ मॉयश्चराइज करता है। यह फेस पैक ऑयल स्किन (oily skin) वालों के लिए भी उपयोगी हो सकता है। यह रूखी त्वचा के लिए बेहतरीन फेस पैक है।

2. स्किन को नैचुरली ग्लोइंग बनाए (aloe vera and gram flour face pack makes skin glowing naturally)

एलोवेरा और बेसन में मौजूद तत्व त्वचा को नैचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। एलोवेरा में बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को नैचुरली ग्लोइंग और जवां बनाते हैं। इसके साथ ही एलोवेरा एंटी एजिंग एलिमेंट के तौर पर भी कार्य करता है।

इसे भी पढ़ें - चॉकलेट फेशियल से पाएं ग्लोइंग स्किन, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका और फायदे

3. मुहांसों से छुटकारा दिलाए (get rid from acne)

अगर आप चेहरे पर बार-बार होने वाले मुहांसों से परेशान हैं, तो इसके लिए एलोवेरा और बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं (aloe vera and gram flour face pack cure acne problem )। एलोवेरा और बेसन का फेस पैक चेहरे के मुहांसों से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, ऑक्सीडेटिव तनाव मुहांसों या एक्ने का कारण बनता है। एलोवेरा एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है और मुहांसों से छुटकारा दिलाता है। इसका साथ ही एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो बैक्टीरिया से त्वचा का बचाव करते हैं।

bright skin

(image source : loreal-paris.com.br)

4. दाग-धब्बे दूर करे (aloe vera and gram flour face pack remove blemishes)

कई बार चेहरे पर होने वाले मुहांसे तो खत्म हो जाते हैं, लेकिन इनके दाग-धब्बे लंबे समय तक त्वचा पर ही रहते हैं। मुहांसों के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे ज्यादा लाभ नहीं मिल पाता है। आप चाहें तो दाग-धब्बों की समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा और बेसन के फेस पैक का यूज कर सकते हैं। दाग-धब्बों को दूर करने के लिए इस फेस पैक में नींबू की कुछ बूंदे भी मिला सकते हैं।

5. त्वचा की रंगत निखारे (aloe vera and gram flour face pack brightens skin tone)

त्वचा की रंगत को निखारने के लिए भी आप एलोवेरा और बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा त्वचा को मॉयश्चराइज (aloe vera moisturize the skin) करता है, बेसन त्वचा की रंगत में सुधार करके इसे जवां बनाने में मदद करता है। ऐसे में एलोवेरा और बेसन मिलकर स्किन को नैचुरली ग्लोइंग बनाते हैं। इस फेस पैक से त्वचा की रंगत निखरती है

आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत, जवां और ग्लोइंग बनाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन बेहद सेंसिटिव है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। 

Read Next

सर्दी में ड्राई स्किन की समस्या दूर करने के लिए एलोवेरा का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

Disclaimer