चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं? जानें सही तरीका, जिससे मिलेगा पूरा फायदा

How to Apply Ice on Face: आप भी चेहरे की सूजन और जलन को शांत करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं? जानें सही तरीका, जिससे मिलेगा पूरा फायदा


Right Way to Apply Ice on Face: आजकल अधिकतर एक्ट्रेसेस चेहरे पर आइसिंग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती हैं। आलिया भट्ट हों या दीपिका पादुकोण, सभी अपने चेहरे पर बर्फ लगाती हैं। कहा जाता है कि फेस आइसिंग करने से त्वचा की सूजन और जलन शांत होती है। अगर निमयित रूप से चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल किया जाए, तो इससे चेहरे की पफीनेस दूर होती है। साथ ही, स्किन फ्रेश और ग्लोइंग भी नजर आती है। सेलिब्रिटीज को देखते हुए, फेस आइसिंग आम लोगों के बीच भी ट्रेंड कर रहा है। फेस आइसिंग करना स्किन के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। अगर आप भी फेस आइसिंग यानी चेहरे पर बर्फ लगाना चाहते हैं, तो केयरपॉर्ट के प्रिवेंटिव हेल्थकेयर एक्सपर्ट एंड फाउंडर डॉ. अपूर्व सावंत से जानें चेहरे पर बर्फ लगाने का सही तरीका-

चेहरे पर बर्फ लगाने का सही तरीका- Right Way to Apply Ice on Face in Hindi

अगर आप भी अपने चेहरे पर बर्फ लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आइस ट्रे लें। इसमें पानी डालें और फिर क्यूब बनने दें। आप चाहें तो इसके लिए आइस रोलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

  • अब अपने चेहरे को अच्छी तरह से फेस वॉश से धो लें। साथ ही, अपने हाथों को भी अच्छी तरह साफ करें।
  • इसके बाद चेहरे को टिश्यू या सॉफ्ट टॉवल से पोंछ लें।
  • अब एक साफ सूती कपड़ा लें। आइस क्यूब इसमें रखें, ताकि आप इसे हाथ से आसानी से पकड़ पाएं। 
  • फिर धीरे-धीरे अपने चेहरे पर आइस क्यूब लगाएं। आप चेहरे पर एक मिनट तक आइस क्यूब लगा सकते हैं।
  • आइस क्यूब को चेहरे पर रगड़ने से बचना चाहिए। 
  • साथ ही, आपको लंबे समय तक भी चेहरे पर आइस यानी बर्फ नहीं लगाना चाहिए। इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।

अगर आप चाहें तो सिर्फ पानी ही नहीं, एलोवेरा, ग्रीन टी या खीरे को भी पानी के साथ मिलाकर बर्फ बना सकते हैं। इससे आपकी त्वचा को ज्यादा लाभ मिलेंगे। स्किन हाइड्रेट बनेगी और दाग-धब्बों, मुंहासों से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए आप पानी में एलोवेरा जेल, ग्रीन टी या खीरे का रस मिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर बर्फ लगाने के क्या फायदे होते हैं?

icing on face

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे- Benefits of Applying Ice on Face in Hindi

  • चेहरे पर बर्फ लगाने से सूजन कम होती है।
  • बर्फ लगाने से चेहरे और आंखों की पफीनेस से छुटकारा मिल सकता है।
  • चेहरे पर बर्फ लगाने से त्वचा की जलन शांत होती है।
  • अगर आपको चेहरे पर खुजली या रेडनेस रहती है, तो भी फेस आइसिंग करना फायदेमंद होता है।
  • चेहरे पर बर्फ लगाने से मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से राहत मिलती है।
  • बर्फ लगाने से स्किन ग्लोइंग और हाइड्रेटेड बनती है।

Read Next

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ट्राई करें एलोवेरा के ये 3 नाइट फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version