Doctor Verified

क्या बर्फ के इस्तेमाल से त्वचा की सूजन कम होती है? जानें डॉक्टर से

Can Using Ice Reduces Skin Inflammation in Hindi: त्वचा की सूजन को कम करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना एक कारगर विकल्प साबित हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बर्फ के इस्तेमाल से त्वचा की सूजन कम होती है? जानें डॉक्टर से


Can Using Ice on Skin Reduces Inflammation in Hindi: त्वचा पर सूजन और लालिमा आना एक आम समस्या है, जिसे कई तरीकों से दूर किया जा सकता है। क्या आप जानते हैं बर्फ लगाकर भी त्वचा की सूजन कम की जा सकती है। कुछ लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि बर्फ लगाने से त्वचा की सूजन कम होती है या नहीं? अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। त्वचा की सूजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। ऐसे में त्वचा पर बर्फ लगाना एक कारगर विकल्प साबित हो सकता है।

बर्फ लगाने से त्वचा को न केवल ठंडक मिलती है, बल्कि जलन और सूजन से भी काफी राहत मिलती है। हालांकि, त्वचा पर सीधेतौर पर बर्फ लगाना आपके लिए कुछ मामलों में नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से बातचीत की। चलिए जानते हैं क्या बर्फ के इस्तेमाल से त्वचा की सूजन कम होती है? (Kya Siin par Baraf Lagane se Soojan Kam Hoti Hai)

क्या बर्फ के इस्तेमाल से त्वचा की सूजन कम होती है? (Can Using Ice Reduces Skin Inflammation in Hindi)

डॉ. करुणा के मुताबिक त्वचा की सूजन को कम करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना एक कारगर विकल्प साबित हो सकता है। बर्फ को जब प्रभावित हिस्से पर लगाया जाता है तो सूजन वाले हिस्से की रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं, जिससे उस हिस्से का ब्लड फ्लो कम हो जाता है। ऐसे में त्वचा की सूजन कम होने लगती है। बर्फ की ठंडक त्वचा की जलन, खुजली और लालिमा को शांत करने के साथ ही साथ त्वचा की सूजन को भी कम करने में लाभकारी मानी जाती है। यह मांसपेशियों के दर्द और मसल स्ट्रेन को कम करने में भी लाभकारी साबित हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - चेहरे पर बर्फ से सिकाई कितनी देर तक करना सही है? जानें एक्सपर्ट से 

त्वचा की सूजन को कम करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल कैसे करें? (How to Use Ice to Reduce Skin Inflammation in Hindi) 

अगर आप त्वचा की सूजन को कम करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसके लिए बर्फ को सीधेतौर पर न लगाएं। प्रभावित हिस्से पर सीधेतौर पर बर्फ लगाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको बर्फ को किसी सूती कपड़े या तौलिये में लपेटकर प्रभावित हिस्से पर लगाना चाहिए।

इसके साथ ही आपको बर्फ को एक से 2 मिनट से ज्यादा अपनी त्वचा पर लगाकर नहीं रखना है। इसके साथ ही आपको दिनभर में कई बार त्वचा की बर्फ से सिकाई (How Much to Use Ice n Skin) करनी चाहिए। ज्यादा देर तक बर्फ का इस्तेमाल करने से ब्लड फ्लो पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। 

सूजन कम करने के लिए बर्फ ज्यादा फायदेमंद है या हीटिंग पैड? (Ice or Heating Pad Which One is Beneficial in Hindi)

बहुत से लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि त्वचा की सूजन को कम करने के लिए बर्फ लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है या हीटिंग पैड या हीट थेरेपी का इस्तेमाल करना। जबकि, देखा जाए तो त्वचा की सूजन और लालिमा को ठीक और कम करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है।

चोट लगने के बाद होने वाली सूजन पर भी आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। जबकि, हीटिंग पैड या हीट मांसपेशियों में होने वाले दर्द और मांसपेशियों की जकड़न को कम करने में ज्यादा प्रभावी होता है। 

इसे भी पढे़ें - चेहरे पर बर्फ से सिकाई कितनी देर तक करना सही है? जानें एक्सपर्ट से 

त्वचा पर बर्फ का ज्यादा इस्तेमाल करने के नुकसान (Side Effects of Rubbing Excess Ice on Skin in Hindi)

  1. त्वचा पर बर्फ का ज्यादा इस्तेमाल करना हानिकारक भी हो सकता है।
  2. ऐसा करने से त्वचा पर जलन (आइसबर्न) और लालिमा की समस्या हो सकती है।
  3. त्वचा पर ज्यादा बर्फ लगाने से मुहासे और खुजली का सामना करना पड़ सकता है।
  4. ऐसे में आपका ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है, जो अन्य कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है।
  5. ऐसे में कई बार त्वचा ज्यादा संवेदनशील हो सकती है और झुर्रियां भी आ सकती हैं।

FAQ

  • बर्फ को सीधे त्वचा पर क्यों न लगाएं?

    अगर बर्फ को सीधे तौर पर अपने चेहरे पर लगाते हैं तो बर्फ की ठंडक से त्वचा सुन्न हो सकती है। इसका बुरा प्रभाव आपके ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ सकता है। 
  • चेहरे पर बर्फ से सिकाई कितनी देर तक करना सही है? 

    अगर आप चेहरे पर बर्फ की सिकाई कर रहे हैं तो इसके लिए केवल एक से 2 मिनट तक ही त्वचा पर बर्फ रखें। ज्यादा देर तक बर्फ रखना आपके लिए हानिकारक हो सकती है।
  • क्या चेहरे पर सीधे बर्फ रगड़ना चाहिए? 

    त्वचा या चेहरे पर सीधे बर्फ रगड़ना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप चेहरे पर बर्फ को रगड़ते हैं तो इसका सीधा असर आपको चेहरे पर लालिमा, सूजन और एक्ने के तौर पर देखने को मिल सकती है।

 

 

 

Read Next

एक्ने कम करने के लिए लगाएं हल्दी और कपूर का फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer