Does rubbing ice brighten skin in Hindi: त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। कुछ लोगों की त्वचा की रंगत फीकी होती है तो कुछ लोगों की त्वचा साफ होती है। त्वचा का स्वस्थ रहना काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप अपनी त्वचा का कितना ध्यान देते हैं। कुछ लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या त्वचा पर बर्फ रगड़ने से त्वचा साफ होती है। बहुत से लोग इस सवाल को सच मानकर त्वचा पर बर्फ रगड़ते हैं।
हालांकि, कुछ मामलों में जैसे सूजन और दर्द को कम करने के लिए त्वचा पर बर्फ रगड़ना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, कुछ मामलों में त्वचा पर बर्फ रगड़ना सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसके साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि त्वचा पर बर्फ को सीधेतौर पर नहीं लगाना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं इसके बारे में। (Kya Skin Par Baraf Lagane Se Skin Saaf Hoti Hai) -
क्या वाकई बर्फ रगड़ने से त्वचा साफ होती है?
डॉक्टर के मुताबिक त्वचा या चेहरे पर बर्फ रगड़ना कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह सभी के लिए फायदेमंद नहीं है। हालांकि, त्वचा पर बर्फ रगड़ने से (Benefits of Rubbing Ice on Skin in Hindi) उस हिस्से का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे त्वचा साफ होती है और कुछ समय के लिए त्वचा पर निखार भी आ सकता है।
दरअसल, त्वचा पर बर्फ रगड़ने से प्रभावित हिस्से की ब्लड वेसल्स संकुचित होती है, जिससे त्वचा की जलन और सूजन कम होती है, जिससे कहीं न कहीं त्वचा साफ होती है। त्वचा पर बर्फ रगड़ने से आपके चेहरी की थकान कम होती है, जिससे चेहरा और त्वचा फ्रेश नजर आती है।
बर्फ रगड़ना त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है?
त्वचा पर बर्फ रगड़ना त्वचा को निखारने में फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बर्फ रगड़ने से त्वचा की सूजन और लालिमा कम होती है साथ ही साथ आपकी त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। दरअसल, जब हम त्वचा पर बर्फ को रगड़ते हैं तो इससे त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ (How to Increase Skin Blood Flow) जाता है और त्वचा की कोशिकाएं एक्टिव हो जाती हैं और त्वचा पर न्यूट्रिएंट्स और ऑक्सीजन की सप्लाई भी बढ़ जाती हैं, जिससे न केवल त्वचा के दाग-धब्बे बल्कि, रंगत में भी सुधार होता है। इससे त्वचा के टेक्चर में भी सुधार होता है।
त्वचा पर बर्फ रगड़ने के अन्य फायदे
- त्वचा पर बर्फ रगड़ना आपके लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है।
- त्वचा पर बर्फ रगड़ने से त्वचा की सूजन और जलन से राहत मिलती है।
- ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है।
- त्वचा पर बर्फ रगड़ने से आपकी त्वचा पर होने वाली लालिमा कम होने के साथ ही साथ मुहासे की भी समस्या में लाभ मिलता है।
- ऐसा करने से डार्क सर्कल की समस्या कम होती है साथ ही सनबर्न भी शांत होता है।
इसे भी पढ़ें - चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं? जानें सही तरीका, जिससे मिलेगा पूरा फायदा
त्वचा पर बर्फ रगड़ने का सही तरीका
बहुत से लोग त्वचा पर बर्फ रगड़ने का सही तरीका नहीं जानते हैं। अगर आप गलत तरीके से या बर्फ को त्वचा पर सीधेतौर पर रगड़ते हैं तो ऐसा करना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके लिए आपको बर्फ के टुकड़ों को किसी सूती कपड़े में बांधकर रखना है और इन्हें हल्के हाथों से त्वचा पर लगाएं। आपको बर्फ को ज्यादा देर तक त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए ऐसा करना त्वचा के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी हो सकता है। ध्यान रखें आपको एक से 2 मिनट से ज्याद तक बर्फ को अपनी त्वचा पर नहीं लगाना है।
FAQ
रोजाना चेहरे पर बर्फ से मसाज करने से क्या होता है?
चेहरे पर रोज आइस मसाज करना त्वचा के लिए हेल्दी साबित हो सकता है। हालांकि, रोजाना बर्फ को त्वचा पर लगाने से बचें। आइस मसाज करने से स्किन टाइट होती है साथ ही ग्लोइंग और हेल्दी भी बनती है।चेहरे पर बर्फ कितनी देर तक लगाना चाहिए?
चेहरे पर बर्फ को एक से 2 मिनट से ज्यादा न लगाएं। अगर आप ज्यादा देर तक या लंबे समय तक बर्फ को त्वचा पर लगाकर रखते हैं तो इससे त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।बर्फ की सिकाई के क्या नुकसान हैं?
बर्फ की सिकाई को जरूरत से ज्यादा करने के कुछ नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में आपको त्वचा में जलन या रेडनेस होने के साथ ही साथ कुछ मामलों में एलर्जी भी हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version