क्या बर्फ के इस्तेमाल से वाकई ढीली स्किन टाइट हो जाती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

स्किन को टाइट करने के लिए कई लोग चेहरे पर बर्फ लगाते हैं। लेकिन क्या बर्फ लगाने से ढीली त्वचा वाकई टाइट हो जाती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बर्फ के इस्तेमाल से वाकई ढीली स्किन टाइट हो जाती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Does Ice Help Tighten Loose Skin: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए बर्फ की सिकाई करना फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में बर्फ की सिकाई और भी ज्यादा फायदेमंद होती है। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और सनबर्न और घमौरियां कंट्रोल होती है। बर्फ की सिकाई करने से त्वचा में पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होता है। मेकअप को लंबे समय तक सेटल रखने के लिए भी बर्फ की सिकाई करना फायदेमंद माना जाता है। बर्फ से मसाज करने से त्वचा में कुछ समय के लिए इंफ्लेमेशन कंट्रोल हो जाती है। इससे आंखों के नीचे सूजन कंट्रोल होती है और त्वचा में प्राकृतिक निखार बना रहता है। कई लोग मानते हैं कि ढीली त्वचा को टाइट करने के लिए भी बर्फ की सिकाई करना फायदेमंद होता है। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है या यह महज मिथक है? आइए लेख में जानें इसके बारे में।

01 - 2025-06-07T094054.148

क्या बर्फ के इस्तेमाल से स्किन टाइट होती है? Does Using Ice Tighten Loose Skin

एक्सपर्ट के मुताबिक त्वचा पर बर्फ इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद है। बर्फ से मसाज करने से त्वचा कुछ समय के लिए टाइट हो सकती है। लेकिन इसका असर केवल कुछ समय तक रहता है। क्योंकि बर्फ का असर खत्म होते ही त्वचा पहले जैसी होने लगती है। त्वचा पर बर्फ लगाने से सनबर्न और घमौरियों की समस्या में राहत मिलती है। इससे त्वचा पर निखार आता है और स्किन हेल्दी रहती है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर बर्फ से सिकाई कितनी देर तक करना सही है? जानें एक्सपर्ट से

स्किन टाइट करने के लिए बर्फ कैसे काम करता है? How Using Ice Help To Tighten Skin

चेहरे पर बर्फ लगाने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। इससे स्किन पोर्स टाइट होते हैं और स्किन को स्मूद टैक्सचर मिलता है। बर्फ की सिकाई करने से त्वचा में सूजन और इंफ्लेमेशन कंट्रोल होती है। इससे आंखों के आसपास की त्वचा से सूजन कम होती है और स्किन ग्लोइंग नजर आती है। बर्फ की सिकाई करने से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और त्वचा को ठंडक मिलती है। साथ ही, स्किन से डलनेस कम होती है और फ्रेश लुक आता है।

इसे भी पढ़ें- क्या बर्फ लगाने से काले होंठ गुलाबी हो सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें और फिर ट्राई करें ये घरेलू उपाय

इन बातों का रखें ध्यान

  • एक बार में बर्फ से 2 मिनट से ज्यादा चेहरे की मसाज न करें। क्योंकि ज्यादा देर तक मसाज करने से भी स्किन जल सकती है। इसके कारण स्किन हार्ट या ओवरड्राई भी हो सकती है।
  • स्किन हेल्थ बनाए रखने के लिए आप सप्ताह में 2 से 3 बार आइस मसाज कर सकते हैं।
  • बर्फ स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन नहीं बढ़ाता है। इसलिए ढीली त्वचा को टाइट करने के लिए इसे परमानेंट सॉल्यूशन नहीं माना जा सकता है।
  • बर्फ की सिकाई को फेशियल ट्रीटमेंट या स्किन थेरेपी की जगह इस्तेमाल नहीं कर सकते। इससे त्वचा को केवल कुछ समय के लिए फायदा होता है।

स्किन को नैचुरली टाइट करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • स्किन को टाइट करने के लिए अपनी डाइट में कोलेजन बूस्टिंग फूड्स को शामिल करें। क्योंकि, इनके सेवन से त्वचा प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रहेगी।
  • अपनी स्किन केयर रूटीन में रेटिनॉल और पेप्टाइड बेस्ड प्रोडक्ट्स जरूर शामिल करें। हाइड्रेट रहें और स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए एलोवेरा जेल या मॉइस्चराइजर रोज जरूर लगाएं।
  • अपनी डेली डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर फूड्स जरूर शामिल करें। इससे त्वचा में प्राकृतिक रूप से निखार आएगा।
  • मसल्स को टोन करने के लिए फेशियल मसाज और फेशियल एक्सरसाइज जरूर करें। इससे स्किन को टाइट रखने में भी मदद मिलती है।

निष्कर्ष

चेहरे पर बर्फ की सिकाई करने से त्वचा कुछ समय के लिए टाइट हो जाती है। लेकिन यह स्किन को टाइट करने के लिए परमानेंट इलाज नहीं है। स्किन को टाइट करने के लिए कोलेजन बूस्ट करने वाले फूड्स को डाइट में जरूर शामिल करें। इसके साथ ही, रेटिनॉल और फेशियल मसाज जैसी चीजें स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें।

Read Next

क्या त्वचा पर साबुन लगाने से एक्ने की दिक्कत हो सकती है? जानें क्या कहते हैं स्किन स्पेशलिस्ट

Disclaimer