Fri Sep 11, 2026 | 09:08 PM IST

Doctor Verified

चेहरे पर बर्फ से सिकाई कितनी देर तक करना सही है? जानें एक्सपर्ट से

बर्फ की सिकाई करने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बर्फ की सिकाई कितनी देर तक करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

How long to leave ice on skin: गर्मियों में घमौरियां और सनबर्न होना आम बात है। तापमान बढ़ने के साथ त्वचा पर बुरा असर पड़ने लगता है। इस कारण स्किन में डलनेस बढ़ जाती है और निखार भी कम होने लगता है। ऐसे में बर्फ से सिकाई करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और सनबर्न कंट्रोल होता है। गर्मियों में रोज बर्फ से सिकाई करने से स्किन भी टाइट होती है। इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है। अगर मेकअप से पहले बर्फ की सिकाई ली जाए, तो इससे मेकअप लंबे समय तक सेट रहता है। जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उनके लिए भी गर्मियों में बर्फ की सिकाई बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बर्फ की सिकाई कितनी देर तक करनी चाहिए? एक बार में कितनी देर तक बर्फ की सिकाई करनी चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने (फेशियल एस्थेटिक मेडिसिन इंस्टिट्यूट) के  आईएफएएम, कंसल्टेंट कॉस्मेटोलॉजिस्ट सुकांशा कुलश्रेष्ठ से बात की। आइए लेख में डॉक्टर से जानें इसका जवाब।

1 (62)

चेहरे पर बर्फ की सिकाई करने से क्या फायदे मिलते हैं? Benefits of Applying Ice on Face

चेहरे पर बर्फ की सिकाई करना त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे स्किन में इंफ्लेमेशन और रेडनेस कम होती है। बर्फ की सिकाई करने से इरिटेटिड स्किन भी ठीक होती है और स्किन स्मूद रहती है। सिकाई करने से स्किन टाइट होती है और स्किन हेल्थ भी इंप्रूव होती है। रोज बर्फ की सिकाई करने से आंखों के आसपास सूजन कम होती है और त्वचा में निखार भी आता है।

इसे भी पढ़ें- क्या बर्फ लगाने से काले होंठ गुलाबी हो सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें और फिर ट्राई करें ये घरेलू उपाय

चेहरे पर बर्फ की सिकाई कितनी देर तक करनी चाहिए?

ज्यादा देर तक बर्फ से सिकाई करना भी नुकसानदायक हो सकता है। एक बार में 1 से 2 मिनट ही बर्फ से मसाज करें। आपको चेहरे की मसाज सर्कुलर मोशन में करनी है। अगर आपको सनबर्न या स्किन डलनेस की समस्या रहती है, तो कम से कम 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। लेकिन अगर आप ज्यादा देर तक मसाज कर रहे हैं, तो सप्ताह में 2 बार से ज्यादा मसाज न करें। मसाज के बाद चेहरे को टॉवल से पोछने के बजाय पेपर टॉवल या हल्के कपड़े से पोंछे। कभी भी आइस को सीधा चेहरे पर अप्लाई न करें अन्यथा आपको स्किन रैशेज हो सकते हैं।

चेहरे पर बर्फ की सिकाई कितनी बार कर सकते हैं?

अगर आप रोज ही सिकाई करते हैं, तो रोज दो बार सिकाई कर सकते हैं। सुबह सिकाई करने से आंखों की सूजन कम होती है और शाम को सिकाई करने से स्किन रिलैक्स्ड रहती है। लेकिन ध्यान रखें एक बार में 2 मिनट से ज्यादा सिकाई न करें। अगर आप 2 मिनट से ज्यादा देर तक सिकाई करते हैं, तो सप्ताह में एक या दो बार सिकाई करना भी काफी होगा। इससे स्किन टाइट और हेल्दी रहेगी और स्किन रेडनेस भी कम होगी

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर सीधे बर्फ क्यों नहीं रगड़ना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके 5 नुकसान

इन बातों का रखें ध्यान

  • कभी भी आइस को सीधा चेहरे पर अप्लाई न करें अन्यथा आपको स्किन रैशेज हो सकते हैं। आइस मसाज के लिए आइस क्यूब्स को कॉटन के कपड़े में रखकर सिकाई दें। इसके अलावा, आप बर्फ के पानी में टिशु या कपड़ा भिगोकर भी चेहरे पर सिकाई दे सकते हैं।
  • अगर आप बाउल में पानी भरकर चेहरा डूबाकर सिकाई करते हैं, तो समय लेकर सिकाई दें। इससे स्किन को हील और रिलैक्स्ड होने का समय मिल पाता है।
  • ज्यादा देर तक बर्फ की सिकाई करने से स्किन बर्न हो सकती है। इस कारण स्किन में रैशेज भी हो सकते हैं। इसलिए ज्यादा देर तक सिकाई करना अवॉइड करें।
  • अगर आपको एक्ने-पिंपल की समस्या है या स्किन सेंसिटिव है, तो बर्फ की सिकाई करना अवॉइड करें। क्योंकि ऐसे में बर्फ की सिकाई करने से स्किन इरिटेट हो सकती है।
  • अगर आप बार-बार सिकाई करते रहेंगे, तो स्किन ड्राईनेस या स्किन सेंसिटिविटी भी हो सकती है।
  • इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

FAQ

  • चेहरे पर बर्फ कितनी देर तक लगाना चाहिए? 

    एक सेशन में 1 से 2 मिनट ही बर्फ से मसाज करें। आपको चेहरे की मसाज सर्कुलर मोशन में करनी है। अगर आपको सनबर्न या स्किन डलनेस की समस्या है, तो कम से कम 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। 
  • चेहरे पर रोज बर्फ रगड़ने से क्या होता है?

    बर्फ की सिकाई करने से इरिटेटिड स्किन भी ठीक होती है और स्किन स्मूद रहती है। सिकाई करने से स्किन टाइट होती है और स्किन हेल्थ भी इंप्रूव होती है।
  • क्या हम रोजाना चेहरे पर बर्फ रगड़ सकते हैं?

    रोजाना बर्फ की सिकाई करना स्किन के लिए पूरी तरह सेफ है। अगर आप रोज ही सिकाई करते हैं, तो रोज दो बार सिकाई कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें एक बार में 2 मिनट से ज्यादा सिकाई न करें। अगर आप 2 मिनट से ज्यादा देर तक सिकाई करते हैं, तो सप्ताह में एक या दो बार सिकाई करें।

Read Next

क्या मुल्तानी मिट्टी के साथ चावल के आटे को मिक्स करके त्वचा पर लगाया जा सकता है? जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 02, 2025 13:11 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content