Ice Massage Benefits For Skin: गर्मियां आते ही हमें त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। इस दौरान चेहरे पर टैनिंग और डलनेस तो होती ही है। साथ ही, घमौरियों और स्किन एलर्जी का खतरा भी बढ़ने लगता है। गर्मियों में वातावरण में तापमान ज्यादा होने से त्वचा पर भी असर पड़ने लगता है। इसके कारण स्किन इन्फेक्शंस का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में चेहरे पर दाग-धब्बे भी नजर आने लगते हैं। लेकिन अगर आप चेहरे पर आइस क्यूब से मसाज करते हैं, तो इससे आपको काफी राहत मिल सकती है। आपने कई सेलेब्स को आइस फेशियल और चेहरे पर आइस वाटर इस्तेमाल करने के फायदे बताते तो जरूर सुना होगा। ये त्वचा की समस्याओं पर रामबाण की तरह काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह हमारी त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है? आइए आज इस लेख के माध्यम से जानें आइस फेशियल करना त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है।
त्वचा के लिए बर्फ से मसाज करना क्यों फायदेमंद है? Why Ice Massage Is Beneficial For Skin
ऑयल प्रोडक्शन कंट्रोल करें- Control Oil Production
ऑयली स्किन के लिए बर्फ से मसाज करना काफी फायदेमंद होता है। बर्फ स्किन सेल्स में सीबम कंट्रोल करता है। यह ऑयल ग्लैंड से ऑयल का प्रोडक्शन कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे चेहरे पर बार-बार ऑयल आने की समस्या नहीं होती है।
आंखों की सूजन कम करे- Reduce Ice Puffiness
आंखों की सूजन कम करने के लिए भी बर्फ फायदेमंद होती है। बर्फ से मसाज करने से आंखों के काले घेरे और सूजन कम होती है। सूजन कम करने के लिए आप बर्फ से 15 से 20 मिनट तक आंखों की मसाज कर सकते हैं। इससे त्वचा की डलनेस की कम होती है और स्किन हेल्दी बनती है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर बर्फ लगाने के क्या फायदे होते हैं?
सनबर्न से राहत दे- Reduce Sunburn
गर्मियों के दौरान सनबर्न की समस्या होना आम बात है। इस समस्या के लिए भी आइस मसाज फायदेमंद हो सकती है। यह धूप से होने वाली जलन और टैनिंग को कम करता है। साथ ही, त्वचा को ठंडक देने में भी मदद करता है।
उम्र के लक्षण कंट्रोल रखे- Control Ageing Signs
धूप और धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से स्किन हेल्थ खराब होने लगती है। इसके कारण चेहरे पर उम्र के लक्षण समय से पहले नजर आ सकते हैं। लेकिन अगर आप सप्ताह में दो से तीन बार बर्फ से मसाज करते हैं, तो उम्र के लक्षण कंट्रोल हो सकते हैं। यह स्किन सेल्स को हेल्दी रखता है। साथ ही, त्वचा को क्लीन और सॉफ्ट बनाने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर आइस क्यूब लगाने के बाद अप्लाई करें ये 4 चीजें, हाइड्रेटेड रहेगी स्किन
त्वचा में निखार बढ़ाए- Makes Skin Glowing
त्वचा में निखार लाने के लिए आइस मसाज करना बेहद फायदेमंद है। इससे त्वचा के डार्क स्पॉट्स कम होते हैं। आंखों की सूजन कम होती है और चेहरे पर नमी बनी रहती है। इससे स्किन पर रिंकल्स की समस्या भी नहीं होती है। पहली बार इस्तेमाल के बाद ही आपको चेहरे पर निखार नजर आ सकता है। इसे आप सप्ताह में दो से तीन बार ट्राई कर सकते हैं।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको स्किन प्रॉब्ल्म्स हो रही हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ये फेशियल ट्राई करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।