साफ और दमकती त्वचा पाने के लिए आपने कई घरेलू नुस्खे ट्राई किये होंगे। यहां तक कि बहुत से लोग तो महंगे-महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं, फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदों के बारे में सुना है? चेहरे पर बर्फ लगाने से न सिर्फ त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है, बल्कि इससे एजिंग के लक्षणों को कम करने और ग्लोइंग स्किन पाने में भी मदद मिलती है। बस आपको चेहरे पर बर्फ लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए। इस लेख में हम आपको चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे (Benefits Of Applying Ice On Face In Hindi) और इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं।
चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे- Benefits Of Applying Ice On Face In Hindi
1. आप जवां नजर आते हैं
चेहरे पर बर्फ लगाने से चेहरे को डाइट करने में मदद मिलती है। इससे त्वचा के बढ़े हुए रोम छिद्र श्रिंक होते हैं, झुर्रियां और फाइन लाइन्स भी कम नजर आती हैं और आप जवां नजर आते हैं।
2. इंस्टेंट ग्लो मिलता है
जब आप चेहरे पर बर्फ लगाते हैं, तो इससे त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही चेहरे की थकान दूर होती है और त्वचा की रंगत में सुधार होता है, जिससे चेहरे को इंस्टेंट ग्लो मिलता है।
इसे भी पढें: चेहरे पर बेसन और दही लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
3. चेहरे में जलन और लालिमा से राहत मिलती है
जब हम तेज धूप या प्रदूषण में अधिक समय बिताते हैं तो इससे त्वचा में जलन की समस्या होने लगती है और त्वचा लाल पड़ जाती है। त्वचा की जलन को लिए बर्फ लगाना एक प्रभावी उपाय है। बर्फ त्वचा को ठंडक पहुंचाने, शांत करने और सूजन को कम करने में मदद करती है, जिससे त्वचा की लालिमा से छुटकारा मिलता है।
4. मुंहासे कम होते हैं
बर्फ चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को साफ करने और अधिक उत्पादन को रोकने में मदद करती है। बढ़े हुए रोम छिद्रों को श्रिंक करती है, जिससे मुंहासों कम होते हैं। यह त्वचा पर पहले से मौजूद मुहांसों की सूजन को कम करने और उनसे छुटकारा दिलाने में भी मददगार है।
5. थकी और सूजी हुई आंखों से छुटकारा मिलता है
अगर आपकी आंखें हर समय थकी-थकी नजर आती हैं और आंखों सूजी हुई दिखती हैं, तो आंखों से आसपास बर्फ रगड़ने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बर्फ रगड़ने से रक्त वाहिकाएं श्रिंक होती हैं और सूजन भी दूर होती है।
ये भी देखें:
चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं- How To Apply Ice On Face In Hindi
चेहरे पर बर्फ लगाना बहुत आसान है। इसके लिए एक आप एक कॉटन का कपड़ा या रुमाल लें और उसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर पैक कर लें। आप आइस बैग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे धीरे-धीरे और सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें। आप बर्फ के पानी से चेहरे को धो सकते हैं या फिर पानी में बर्फ डालकर नहा भी सकते हैं।
इसे भी पढें: रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
यह भी ध्यान रखें
सीधे तौर पर चेहरे पर बर्फ रगड़ने से बचें। हमेशा बर्फ को किसी कपड़े में लपेटकर या आइस बैग की मदद से ही त्वचा पर लगाएं। ज्यादा चेहरे पर बर्फ लगाने से बचें, दिन में एक बार से ज्यादा चेहरे पर बर्फ का प्रयोग न करें।
All Image Source: Freepik.com