सूर्य की किरणों से निकलने वाली पराबैगनी किरणे और बढ़ता प्रदूषण आपकी स्किन को डैमेज कर सकती हैं। वातावरण में बढ़ते धूल-कण, मिट्टी और केमिकल्स युक्त मेकअप प्रोडक्ट्स आपके पोर्स को बंद कर देते हैं, इसके कारण कम उम्र में भी स्किन पर काफी झुर्रियां नजर आने लगती हैं। 30 के पार अधिकतर महिलाओं को फाइन लाइंस की परेशानी से गुजरना पड़ता है। अगर आप ऐसा नहीं चाहती हैं, तो अपने चेहरे पर बोटोक्स मास्क लगाएं। चेहरे पर बोटोक्स मास्क लगाने से फाइन लाइंस की समस्या कम होती है। आइए जानते हैं बोटोक्स मास्क बनाने की विधि क्या है और इसे स्किन पर लगाने से होने वाले फायदे?
किस तरह बनाएं बोटोक्स मास्क? (how to make Botox Mask )
आवश्यक सामाग्री
पका केला - 1
दही - 2 चम्मच
शहद - 1 चम्मच
विधि
बोटोक्स मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले केले को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें दही और शहद को मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद ब्रश की मदद से इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। ब्रश के बदले और उंगलियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। करीब 20 मिनट तक इसे सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इस मास्क से आपके स्किन के पोर्स खुलेंगे, जिससे स्किन पर धूल-गंदगी जमा नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- स्ट्रॉबेरी और शहद स्क्रब के इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स की समस्या से पाएं छुटकारा, जानिएं इस्तेमाल करने का तरीका
बोटोक्स मास्क लगाने के फायदे (Benefits of Botox Mask)
- झुर्रियां होगी कम
- यूवी किरणों से स्किन का होगा बचाव
- दाग-धब्बे होंगे दूर
- स्किन की रंगत को निखारे
- प्रदूषण से स्किन का होगा बचाव
- कील-मुंहासों की परेशानी से मिलेगा राहत
मास्क में मौजूद सामाग्री के फायदे
दही के फायदे (Curd Benefits)
दही स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद लेक्टिक एसिड गुण झुर्रियों को कम करने में असरदार साबित होता है। साथ ही दही में एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन को संक्रमित नहीं होने देते हैं। इसके अलावा दही में ब्लीचिंग के गुण भी मौजूद हैं, जो स्किन की रंगत को निखारने का काम करते हैं। दही में मौजूद गुण स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं।
केला के फायदे (banana Benefits)
बोटोक्स मास्क में केले का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए ही इसका नाम बोटोक्स दिया गया है। बोटोक्स में मौजूद एंटी-एजिंग गुम झुर्रियों को दूर करने में गुणकारी होते हैं। केले से तैयार फेसपैक को लगाने से आपकी स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे दूर होंगे।
शहद के फायदे (Benefits of Honey)
शहद में स्किन को जवां रखने का गुण छिपा होता है। यह आपकी स्किन को अंगर से मॉइश्चर प्रदान करता है। शहद के इस्तेमाल से आपकी स्किन की खूबसूरती पर चार-चांद लगता है। स्किन पर नमी को बरकरार रखने के लिए आप डायरेक्ट शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Read More Articles on Skin Care in Hindi