आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां समय की कमी है, वहीं लोगों की लाइफस्टाइल भी पहले की तुलना में काफी बदल गई है। अनियमित दिनचर्या, खराब खानपान, नींद की कमी, तनाव और बढ़ता प्रदूषण न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि स्किन पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। पहले जहां 40-50 की उम्र में चेहरे पर झुर्रियां नजर आती थीं, वहीं अब 25-30 की उम्र में ही स्किन की उम्र बढ़ी हुई दिखने लगती है। स्किन का लचीलापन कम हो जाना, फाइन लाइन्स और माथे या आंखों के पास झुर्रियां, आजकल आम समस्या बन गई है। ऐसे में लोग स्किन को जवां बनाए रखने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, महंगे क्रीम, फेशियल, सीरम या घरेलू नुस्खे। लेकिन कई बार इनका असर या तो बहुत देर से दिखता है या बिलकुल नहीं दिखता।
ऐसे में आजकल लोग बोटॉक्स भी करवाते हैं। कई लोग पूछते हैं कि क्या बोटॉक्स से वाकई फर्क पड़ता है? क्या ये स्किन को जवां (skin ko young kaise rakhe) बना सकता है? क्या इसके नतीजे नेचुरल लगते हैं या चेहरा फ्रीज हो जाता है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने KARA - Dermatology Solutions & Aesthetic Centre की फाउंडर और अनुभवी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा से बात की-
क्या बोटॉक्स असरदार है? - Does Botox Really Make A Difference
बोटॉक्स प्रक्रिया एक न्यूरोटॉक्सिन है, जो मांसपेशियों को अस्थायी रूप से आराम देने का काम करता है। इसका मुख्य उद्देश्य चेहरे की झुर्रियों को कम करना और स्किन को जवां बनाए रखना है। डॉ. रश्मि शर्मा बताती हैं कि बोटॉक्स का मकसद आपके चेहरे को जमाना यानी "फ्रीज" करना नहीं है। बल्कि यह आपकी मांसपेशियों को थोड़ी देर के लिए रिलैक्स करता है ताकि झुर्रियां नरम और कम दिखें। इसका असली फायदा यह है कि आपकी प्राकृतिक एक्सप्रेशन बनी रहती हैं। आप मुस्कुराते, बात करते या भाव जताते रह सकते हैं, लेकिन झुर्रियों की गहराई कम (Does Botox really help you look younger) हो जाती है। बोटॉक्स चेहरे की स्वाभाविक बनावट को खराब किए बिना झुर्रियों को कम करता है, जिससे व्यक्ति का लुक न्यू और जवां दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें: क्या बोटॉक्स हर तरह की झुर्रियों का इलाज कर सकता है? जानें डॉक्टर से
जब बोटॉक्स प्रमाणित डॉक्टर द्वारा सही तरीके से लगाया जाता है तो बोटॉक्स पूरी तरह सुरक्षित होता है। इसके कोई लंबे समय के साइड इफेक्ट्स नहीं होते और यह तुरंत या कुछ ही हफ्तों में असर दिखाता है और चेहरे की झुर्रियों में स्पष्ट कमी लाता है।
चेहरे पर बोटॉक्स कैसे किया जाता है? - How does Botox work on skin
बोटॉक्स इंजेक्शन बहुत ही सूक्ष्म यानी महीन सुई से लगाया जाता है, जो लगभग दर्द रहित होती है। उपचार के दौरान मरीज को कोई अधिक असुविधा नहीं होती। डॉ. शर्मा के अनुसार, यह एक फास्ट और आउटडोर प्रक्रिया है, जिसमें कोई लंबा रिकवरी पीरियड नहीं होता। कई बार मामूली सूजन या हल्का लाल होना सामान्य है, जो कुछ घंटों में ठीक हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आईवीएफ के दौरान बोटॉक्स करवाना सही है? डॉक्टर से जानें
बोटॉक्स के बाद क्या ध्यान रखना चाहिए?
- बोटॉक्स लगवाने के बाद 4-6 घंटे तक चेहरे को रगड़ने या दबाने से बचें।
- कुछ दिनों तक भारी एक्सरसाइज या स्टीम से बचें।
- डॉक्टर द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें।
- अगर कोई असामान्य रिएक्शन दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
आमतौर पर बोटॉक्स का रिजल्ट 3 से 6 महीनों तक रहता हैं। इसके बाद इंजेक्शन की दोबारा जरूरत पड़ सकती है। नियमित रूप से अगर बोटॉक्स करवाया जाए तो झुर्रियों का बनना काफी हद तक धीमा (botox treatment se kya hota hai) हो जाता है।
निष्कर्ष
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा की मानें तो बोटॉक्स कोई जादू नहीं है, बल्कि एक विज्ञान आधारित प्रक्रिया है जो आपकी नेचुरल ब्यूटी को निखारती है। यह आपके चेहरे के एक्सप्रेशन को सुरक्षित रखते हुए झुर्रियों को कम करता है, जिससे आप युवा (Does Botox actually make you look younger) दिखते हैं। सही डॉक्टर से करवाए जाने पर बोटॉक्स पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और प्राकृतिक दिखने वाले रिजल्ट देता है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
क्या Botox लेने से चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट होता है?
कुछ समय के लिए हल्की सूजन, लालिमा या इंजेक्शन साइट पर दर्द हो सकता है, लेकिन ये 24 घंटे में सामान्य हो जाते हैं।Botox कितनी उम्र में लेना शुरू कर सकते हैं?
25-30 की उम्र के बाद जब फाइन लाइंस दिखने लगें, तब Botox लिया जा सकता है।Botox और फेशियल में क्या फर्क है?
फेशियल सतही चमक देता है, जबकि Botox अंदर से मांसपेशियों पर काम करता है।क्या Botox का असर खत्म होने पर चेहरे की हालत और खराब हो जाती है?
नहीं, असर खत्म होने पर चेहरा अपनी सामान्य स्थिति में लौटता है, लेकिन खराब नहीं होता।