Doctor Verified

क्या चेहरे पर बादाम तेल लगाने से झुर्रियां वाकई कम होती हैं? एक्सपर्ट से जानें जवाब

कई लोग मानते हैं बादाम तेल से मसाज करने से झुर्रियां कम होती हैं। लेकिन क्या यह वाकई काम करता है? आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चेहरे पर बादाम तेल लगाने से झुर्रियां वाकई कम होती हैं? एक्सपर्ट से जानें जवाब


Is Almond Oil Good For Wrinkles: त्वचा के लिए बादाम तेल का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ विटामिन ई और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। यह स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। कई लोग इसे फेस मास्क, मॉइस्चराइजर और स्क्रब बनाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन स्मूद और सॉफ्ट भी बनती है। अगर आप बादाम तेल से फेस मसाज करते हैं, तो इससे स्किन को कई फायदे मिलते हैं। कुछ लोग मानते हैं बादाम तेल से फेस मसाज करने से झुर्रियां कम होती हैं। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है या यह महज मिथक है। इस बारे में जानने के लिए हमने नई दिल्ली स्थित एलांटिस हेल्थकेयर की एस्थेटिक फिजिशियन और डर्मेटोलॉजिस्ट (एमडी) डॉ चांदनी जैन गुप्ता से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

1 (9)

क्या बादाम तेल लगाने से झुर्रियां वाकई कम होती हैं? Does Almond Oil Help To Reduce Wrinkles

डॉ चांदनी के मुताबिक झुर्रियां कम करने के लिए बादाम तेल फायदेमंद हो सकता है। अगर आप इसे मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करते हैं, तो इससे झुर्रियां कम होना शुरू हो जाती हैं। क्योंकि इससे स्किन इलास्टिसिटी इंप्रूव होती है और स्किन हेल्दी रहती है। इसके इस्तेमाल से स्किन ड्राईनेस भी कम होती है जो झुर्रियां बनने की वजह बन सकती है।

इसे भी पढ़ें- स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं बादाम तेल से बने ये 4 फेस मास्क, सर्दियों में मिलेंगे गजब के फायदे

झुर्रियों पर कैसे काम करता है बादाम तेल

स्किन मॉइस्चराइज करता है

बादाम तेल में फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं। इससे चेहरे से फाइन लाइंस और रिंकल्स कम होने लगते हैं। स्किन मॉइस्चराइज होने से डार्क स्पॉट्स और स्किन डलनेस भी कम होने लगती है

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है

बादाम तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन ई मौजूद होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स से लड़कर स्किन हेल्थ को इंप्रूव करते हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण उन स्किन सेल्स को रिमूव करते हैं, जो रिंकल्स और प्रीमैच्योर एजिंग की वजह बनते हैं।

इसे भी पढ़ें- रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाएगा विटामिन ई और बादाम तेल का मिश्रण, जानें कैसे करें इस्तेमाल 

स्किन इलास्टिसिटी इंप्रूव करता है

बादाम तेल में फैटी एसिड मौजूद होता है, जो स्किन इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने से स्किन में सॉफ्टनेस और ग्लो बना रहता है।

स्किन हील होती है

अगर आपको त्वचा में खुजली या जलन जैसी समस्याएं रहती हैं, तो ऐसे में बादाम तेल फायदेमंद हो सकता है। अगर आप रात को सोने से पहले इसे इस्तेमाल करते हैं, तो इससे स्किन को हील होने में मदद मिलती है। यह पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स कम करने में भी मदद करता है।

कैसे इस्तेमाल करें? How To Use Almond Oil

चेहरे पर बादाम तेल कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। सोने से पहले बादाम तेल की कुछ बूंदे लेकर फेस मसाज की जा सकती है। इसे मॉइस्चराइजर, फेस क्लींजर और फेस मास्क की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

एक्सपर्ट से मुताबिक बादाम तेल हर किसी के लिए फायदेमंद है। नट्स से एलर्जी, ऑयली स्किन और सेंसिटिव स्किन वालों को एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप एक्ने या पिंपल्स हैं, तो ऐसे में भी बादाम तेल अवॉइड करें। क्योंकि ऐसे में बादाम तेल लगाने से आपकी समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।

Read Next

काले-धब्बे और पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये खास फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version