How to Make Foaming Face Wash at Home: जब बात त्वचा की देखभाल की बात आती है, तो सबसे पहले दिमाग में चेहरे को धोकर क्लीन करने का ख्याल आता है। चेहरे को धोने का मतलब है फेस वॉश करना। वैसे तो चेहरे को क्लीन करने के लिए कई तरह के फेस वॉश हैं, लेकिन फोमिंग फेस वॉश खास माना जाता है। फोमिंग फेस वॉश हर स्किन टाइप के लोगों को सूट कर जाते हैं। साथ ही, स्किन को डीप क्लीन करके पिंपल्स और एक्ने से छुटकारा दिलाता है। चेहरे को धोने के लिए आपको बाजार में कई तरह के फोमिंग फेस वॉश मिल जाएंगे, लेकिन कई बार इनमें पैर बन, केमिकल्स और आर्टिफिशियल रंगों का इस्तेमाल होता है। जिसकी वजह से यह हर किसी की स्किन को सूट नहीं करते हैं। ऐसे में आप फोमिंग फेस वॉश को घर पर ही तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि घर पर बनाए जाने वाले फोमिंग फेस वॉश 100 प्रतिशत नेचुरल इंग्रीडिएंट से बनते हैं, इसलिए इनका साइड इफेक्ट बहुत ही कम देखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं घर पर फोमिंग फेस वॉश कैसे बनाया जा सकता है। इसके बारे में।
1. कैस्टाइल सोप फोमिंग फेस वॉश- Castile Soap Foaming face
जो लोग अपने चेहरे पर ज्यादा चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, वो बेसिक कैस्टाइल सोप से फोमिंग फेस वॉश बना सकते हैं। कैस्टाइल सोप स्किन पोर्स में छिपी हुई गंदगी और एक्सट्रा ऑयल को निकालने में मदद करता है। साथ ही, पिंपल्स, मुंहासे और एक्ने मास्क को भी ठीक करता है। आइए जानते हैं कैस्टाइल सोप से फोमिंग फेस वॉश बनाने का तरीका।
इसे भी पढ़ेंः गर्मी में ऑयली स्किन वाले लगाएं ये 3 फेस पैक, चेहरा दिखेगा फ्रेश
टॉप स्टोरीज़
सामग्री की लिस्ट
कैस्टाइल सोप का लिक्विड- 1 कप
नॉर्मल पानी- 1 कप
एसेंशियल ऑयल- 10 बूंदें
फेस वॉश स्टोर करने के लिए बोतल।
बनाने का तरीका
- इस फेस वॉश को बनाने के लिए एक बड़े बाउल में कैस्टाइल सोप के लिक्विड को निकाल लें।
- इसमें अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की 10 बूंदें डालकर मिलाएं।
- इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए साइड में ढककर छोड़ दें।
- इसके बाद मिश्रण में 1/2 गिलास पानी डालकर मिलाएं। अब इसे बोतल में स्टोर करके इस्तेमाल करें।
- एक बार बनाने के बाद आप इस फेस वॉश का इस्तेमाल 15 से 20 दिन तक कर सकते हैं।
- ध्यान रहे कि इस फेस वॉश को ठंडी और डार्क जगह पर ही स्टोर करें।
2. बादाम तेल का फोमिंग फेस वॉश- Almond Oil Foaming Face Wash
ड्राई स्किन वालों के लिए बादाम तेल से बना फोमिंग फेस वॉश अच्छा होता है। यह स्किन को डीप क्लीन करके मॉइस्चराइज करता है। साथ ही चेहरे पर होने वाली खुजली और जलन भी ठीक करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ेंः होममेड ग्रीन टी और कॉफी फेस वॉश से धोएं चेहरा, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका
सामग्री की लिस्ट
बादाम का तेल- 2 से 3 चम्मच
डिस्टिल्ड वाटर- 2/4 कप
कैस्टाइल सोप- 2 चम्मच
लोबान का तेल- आवश्यकतानुसार
खाली बोतल या सोप डिस्पेंसर
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और उसमें डिस्टिल्ड वाटर डालें।
- डिस्टिल्ड वाटर के बाद इसमें कैस्टाइल सोप को डालकर अच्छे से मिलाएं।
- जब दोनों चीजें अच्छे तरीके से मिल जाएं तो इसमें बादाम का तेल, 5 से 7 बूंदें लोबान का तेल का डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिश्रण बनाकर बोतल या सोप डिस्पेंसर में भर लें।
- चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए आपका फोमिंग फेस वॉश तैयार हो चुका है।
- इस फेस वॉश को बनाने के बाद आप इसे 15 दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
नोटः इन फेस वॉश का इस्तेमाल करके आप स्किन प्रॉब्लम से बच सकते हैं। हालांकि यह पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बने हैं और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी तरह की समस्या होती है तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।