स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं बादाम तेल से बने ये 4 फेस मास्क, सर्दियों में मिलेंगे गजब के फायदे

स्किन को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज रखने के लिए बादाम के तेल के फेस मास्क फायदेमंद हो सकते हैं। जानें बादाम के तेल के फेस मास्क बनाने के तरीके।   
  • SHARE
  • FOLLOW
स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं बादाम तेल से बने ये 4 फेस मास्क, सर्दियों में मिलेंगे गजब के फायदे


Homemade Face Mask With Almond Oil: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए बादाम का तेल फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे आवश्यक गुण होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स, डल स्किन से राहत भी मिल सकती है। ये त्वचा की रंगत निखार सुधारने और त्वचा की गहराई से सफाई करने में भी मदद कर सकते हैं। बादाम तेल में पाए जाने वाले गुण त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकते हैं। अगर बादाम के तेल से फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल किये जाएं, तो  यह त्वचा में निखार लाने में भी मददगार हो सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें बादम तेल के कुछ फेस मास्क बनाने के तरीके। 

alnmond oil

बादाम तेल और ओट्स- Almond Oil and Oats

त्वचा की गहराई से सफाई करने के लिए ओट्स और बादाम तेल का फेस मास्क फायदेमंद हो सकता है। ओट्स में मौजूद बारीक कण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकता है। वहीं बादाम तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में भी मदद कर सकता है। 

इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए बाउल में 1 चम्मच बादाम तेल ,1 चम्मच शहद और 2 चम्मच ओट्स का आटा मिलाएं। पेस्ट तैयार करने के लिए आप इसमें थोड़ा दूध मिला सकते हैं। चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक लगाए रखें।

बादाम तेल और नींबू- Almond Oil and Lemon

बादाम तेल और नींंबू दोनों ही स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इस फेस मास्क को बनाने के लिए बाउल में 1 चम्मच बादाल तेल, 1 चम्मच नींबू और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। त्वचा की गहराई से सफाई करने के लिए यह फेस मास्क फायदेमंद हो सकता है। 

इसे भी पढ़े- रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं बादाम का तेल, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

बादाम तेल और बेसन- Almond Oil and Gram Flour

बाउल में आधा चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच बादाम तेल मिलाएं। पेस्ट तैयार करने के लिए इसमें थोड़ा गुलाब जल मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रहने दें, फिर गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हुए चेहरा धो लें। 

बादाम तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है। वहीं बेसन डार्क स्पॉट्स और डल स्किन की समस्या भी कम कर सकता है। 

बादाम तेल और एलोवेरा जेल- Almond Oil and Aloe Vera Gel

स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखने के लिए यह कॉम्बिनेशन फायदेमंद हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच बादाम तेल, आधा चम्मच ग्लिसरीन और 4 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे आप फेस मास्क और फेस सीरम दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस सीरम को आप रात को सोने से पहले लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़े- बादाम तेल से दूर करें होठों का कालापन और दाग-धब्बे, जानें इस्तेमाल का तरीका

इस तरह से आप घर पर ही बादाम तेल से फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, या इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। 

Read Next

एंटी एजिंग डर्मल फिलर और बोटॉक्स में क्या अंतर हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version