रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं बादाम का तेल, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Almond Oil On Face At Night: रोज रात में सोने से पहले चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं बादाम का तेल, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Benefits Of Almond Oil On Face At Night In Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने और दिमाग को तेज बनाने के लिए बादाम का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, बालों को लंबा-घना बनाने के लिए भी लोग बादाम के तेल का इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम का तेल त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है? इसमें विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। बादाम का तेल त्वचा को पोषण प्रदान करके उसे मुलायम और चमकदार बनाता है। अगर आप रात में सोने से पहले चेहरे पर बादाम का तेल लगाते हैं, तो इससे त्वचा को कई फायदे मिल सकते हैं। दरअसल, ऐसा करने से यह स्किन में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाता है, जिससे त्वचा को इसका पोषण आसानी से मिल जाता है। रोज रात में सोने से पहले फेस पर बादाम का तेल लगाने से कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में हम आपको रात में चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के लिए फायदे और इसे चेहरे पर लगाने का सही तरीका बता रहे हैं-

रात में चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे - Benefits Of Almond Oil On Face Overnight In Hindi

त्वचा को हाइड्रेट रखे 

बादाम का तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। यह त्वचा में नमी को लॉक करता है और त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा का रूखापन कम करने में मदद करते हैं। जो लोग ड्राई स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए रात में सोने से पहले चेहरे पर बादाम का तेल लगाना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

एजिंग के लक्षण कम करे

बादाम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसाव आता है। साथ ही, झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसे एजिंग के लक्षणों को रोकने में भी मदद मिलती है।

Almond-Oil-At-Night-Benefits

त्वचा की रंगत निखारे

बादाम के तेल में विटामिन ई पाया जाता है, जो दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। रात में सोने से पहले चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है। इससे स्किन दमकती और साफ नजर आती है।

इसे भी पढ़ें: बादाम और शहद से बने फेस स्क्रब से साफ करें चेहरा, आएगा निखार और दूर होंगे दाग-धब्बे

त्वचा की गंदगी को साफ करे

रात में सोने से पहले चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और त्वचा में जमा गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है। यह त्वचा पर मौजूद डेड स्किन और अतिरिक्त तेल को साफ करने में भी मदद करता है। इससे चेहरे पर कील-मुंहासे होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही, त्वचा साफ और चमकदार नजर आती है।

डार्क सर्कल को कम करे

रात में सोने से पहले चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से आंखों के नीचे के घेरे को कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें विटामिन ए पाया जाता है, जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो त्वचा की सूजन और पफी आई की समस्या को दूर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए इस तरह लगाएं बादाम का तेल, जल्द मिलेगा फायदा

रात में चेहरे पर बादाम का तेल कैसे लगाएं- How To Apply Almond Oil On Face At Night In Hindi

सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश या क्लींजर से धो लें और तौलिये से पोंछकर सुखा लें। इसके बाद बादाम के तेल की 4-5 बूंदें हाथ में लेकर चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से चेहरे की 4-5 मिनट तक मसाज करें। उसके बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह पानी से चेहरा धो लें।

Read Next

डार्क सर्कल्स हटाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके

Disclaimer