Benefits of Applying Coconut Oil with Caster Oil on Face: खूबसूरत दिखना हर किसी का सपना होता है। लेकिन खराब खान-पान, लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, लोग त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को सिर्फ घरेलू उपायों का ही इस्तेमाल करना पसंद होता है। आप चाहें तो अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल में कैस्टर ऑयल मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे पर नारियल तेल में कैस्टर ऑयल मिक्स करके लगाने के फायदे-
रात में चेहरे पर नारियल तेल में कैस्टर ऑयल मिलाकर लगाने के फायदे- Benefits of Applying Coconut Oil with Caster Oil on Face at Night
1. झुर्रियां कम करे
अगर आपके चेहरे पर एजिंग के लक्षण जैसे-झुर्रियां या फाइन लाइंस नजर आ रहे हैं, तो आप नारियल तेल में कैस्टर ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं। नारियल तेल और कैस्टर ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है। साथ ही, झुर्रियों और फाइन लाइंस से भी छुटकारा मिलता है।
2. मुंहासों को दूर करे
अगर आप रात में सोते समय चेहरे पर नारियल तेल में मिक्स करके कैस्टर ऑयल लगाएंगे, तो इससे मुंहासों से भी छुटकारा मिलेगा। नारियल तेल और कैस्टर ऑयल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को दूर करने में मदद करते हैं। रात को नारियल तेल में कैस्टर ऑयल मिलाकर लगाने से मुंहासों को रोकने में भी मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाने से मिलेंगे ये 5 फायदे
3. त्वचा को मुलायम बनाए
रात को सोते समय नारियल तेल में कैस्टर ऑयल मिलाकर लगाएंगे, तो त्वचा मुलायम बनती है। नारियल तेल, त्वचा को चमकदार और हेल्दी रखता है। अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप रोजाना नारियल तेल में कैस्टर ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं।
4. त्वचा की सूजन कम करे
रात को सोते समय नारियल तेल में कैस्टर ऑयल मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे त्वचा की सूजन कम होती है। दरअसल, अरंडी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। नारियल तेल पिंपल्स को रोकने में भी मदद करता है।
5. टैनिंग दूर करे
अगर आपके चेहरे पर सनटैनिंग हो गई है, तो आप इसके लिए चेहरे पर रात को नारियल तेल में अंरडी का तेल मिक्स करके लगा सकते हैं। अरंडी का तेल टैनिंग को कम करता है। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखते हैं।
चेहरे पर नारियल तेल में कैस्टर ऑयल मिलाकर कैसे लगाएं?
इसके लिए आप 2 चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें कुछ बूंद कैस्टर ऑयल की मिलाएं। आप चाहें तो बादाम का तेल भी मिला सकते हैं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट तक मालिश करें। रातभर इसे लगाकर छोड़ दें। आप चाहें तो आधे घंटे बाद चेहरे को वॉश भी कर सकते हैं।