Expert

नारियल तेल के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, त्वचा पर हो सकती है जलन और खुजली

Coconut Oil for Face: नारियल का तेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों को दूर करता है। त्वचा को भी साफ करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
नारियल तेल के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, त्वचा पर हो सकती है जलन और खुजली


Coconut Oil Benefits for Face in Hindi: नारियल तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये सभी गुण सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। नारियल तेल त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अगर आप नारियल तेल का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे त्वचा मुलायम और कोमल बनती है। नारियल तेल ड्राई और बेजान त्वचा से भी छुटकारा दिलाता है। अगर आप नियमित रूप से नारियल तेल का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे दाग-धब्बे और मुंहासे भी दूर होंगे। नारियल का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज रखता है और त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है। अक्सर लोग अलग-अलग तरीकों से नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको नारियल तेल में इन 3 चीजों को मिलाकर चेहरे पर बिल्कुल नहीं (Nariyal Tel ke Sath Kya Nahi Lagana Chahiye) लगाना चाहिए। आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं-

1. एसेंशियल ऑयल

नारियल तेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों, फोड़े-फुंसियों और डार्कनेस को कम करने में मदद करता है। नारियल तेल, सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए अच्छा होता है। कई लोग नारियल तेल में एसेंशियल ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। नारियल तेल में एसेंशियल ऑयल मिलाकर चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होता है, उन्हें एसेंशियल ऑयल से एलर्जी हो सकती है। इसलिए आपको अपने चेहरे पर सीधे नारियल तेल का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी।

इसे भी पढ़ें- बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान

lemon juice

2. नींबू का रस

नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर भी चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। खासकर, अगर आपकी संवेदनशील त्वचा है, तो नींबू के रस का इस्तेमाल करने से बचें। नारियल तेल, सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप इसमें नींबू का रस मिलाकर लगाएंगे, तो इससे त्वचा पर खुजली और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपकी स्किन ऑयली या नॉर्मल भी है, तो भी नारियल तेल में नींबू का रस का रस मिलाकर चेहरे पर न लगाएं। आप सीधे नारियल तेल को चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- एलोवेरा के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, वरना त्वचा को होगा नुकसान

3. सिरका

आजकल सिरके का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा रहा है। सिरके को त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है। कई लोग सिरके का उपयोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी करते हैं। लेकिन आपको नारियल तेल में सिरके को मिक्स करके लगाने से बचना चाहिए। नारियल तेल में सिरका इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो आपको नारियल तेल के साथ सिरका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

अगर आप भी अपने चेहरे पर बेसन लगाते हैं, तो इसके साथ हल्दी, एलोवेरा जेल या फिर दही मिक्स करके लगा सकते हैं। ये सभी इंग्रीडिएंट्स सभी तरह की स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन आपको किसी भी चीज को चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। 

Read Next

किस उम्र में स्किन को पड़ती है कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की जरूरत? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer