What Should You Not Mix with Glycerin in Hindi: हर कोई खूबसूरत त्वचा पाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है। ग्लिसरीन त्वचा को मॉइश्चराइज और सुरक्षित रखने में मदद करता है। ग्लिसरीन त्वचा को हाइड्रेट रखता है। ग्लिसरीन ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाता है। यह त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है। साथ ही, त्वचा का ग्लो और रंगत भी बढ़ाता है। अक्सर लोग ग्लिसरीन के साथ गुलाब जल मिलाकर लगाते हैं, जो स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। लेकिन कुछ लोग ग्लिसरीन के साथ कई अन्य चीजें भी मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर लेते हैं, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं चेहरे पर ग्लिसरीन के साथ क्या मिलाकर नहीं लगाना चाहिए (Glycerine ke Sath Kya Nhi Milana Chahiye)-
ग्लिसरीन के साथ मिलाकर चेहरे पर क्या नहीं लगाना चाहिए?- Things Not to Mix with Glycerin for Face in Hindi
टॉप स्टोरीज़
1. नींबू
ग्लिसरीन के साथ नींबू का रस मिलाकर बिल्कुल न लगाएं। नींबू के रस में मौजूद अम्लीय गुण, त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अक्सर लोग ग्लिसरीन में नींबू का रस आदि मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन इससे आपको इरिटेशन और जलन का एहसास हो सकता है। खासकर, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो ग्लिसरीन के साथ नींबू का रस मिलाकर बिल्कुल न लगाएं। सेंसिटिव स्किन पर नींबू का रस लगाने से त्वचा पर रेडनेस हो सकती है। इसलिए भूलकर भी ग्लिसरीन के साथ नींबू का रस मिलाकर न लगाएं।
2. सिरका
कई लोग ग्लिसरीन के साथ सिरका मिलाकर भी चेहरे पर लगा लेते हैं। लेकिन आपको ग्लिसरीन के साथ, भूलकर भी सिरका मिलाकर चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। अगर ग्लिसरीन और सिरका, एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है, तो इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। सिरका, त्वचा पर रेडनेस और इरिटेशन का कारण बन सकता है। अगर आपकी ड्राई और सेंसिटिव स्किन है, तो अपने चेहरे पर ग्लिसरीन और सिरके का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
इसे भी पढ़ें- Besan for Skin: बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
3. टूथपेस्ट
इंटरनेट पर टूथपेस्ट से जुड़े कई हैक वायरल होते रहते हैं। इस दाग-धब्बे और मुंहासे दूर करने के लिए कारगर बताया जाता है। लेकिन आपको चेहरे पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आप ग्लिसरीन के साथ टूथपेस्ट का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे स्किन पर खुजली और कील-मुंहासे हो सकते हैं। ड्राई, ऑयली और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को भूलकर भी चेहरे पर टूथपेस्ट का उपयोग नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- रात को सोने से पहले चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें तरीका
4. शहद
शहद और ग्लिसरीन में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो शहद और ग्लिसरीन का एक साथ इस्तेमाल न करें। शहद और ग्लिसरीन एक साथ लगाने से, ऑयली स्किन पर चिपचिपाहट हो सकती है। इससे कील-मुंहासे और फोड़े-फुंसियां हो सकती हैं। इसलिए शहद और ग्लिसरीन को एक साथ बिल्कुल न लगाएं।