Doctor Verified

क्या रातभर चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें

Can I Leave Glycerin On My Face Overnight In Hindi: रातभर के लिए चेहरे पर ग्लिसरीन अप्लाई किया जा सकता है। लेकिन, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पैच टेस्ट लेना न भूलें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रातभर चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें


What Happens If We Apply Glycerin To Our Face At Night In Hindi: अक्सर महिलाएं अपने चेहरे की चमक और सॉफ्टनेस को बढ़ाने के लिए चेहरे पर ग्लिसरीन लगाते हैं। ग्लिसरीन लगाने से चेहरे को कई फायदे मिलते हैं। जैसे इसकी मदद से स्किन हाइड्रेटेड रहती है, स्किन को माइक्रोऑर्गेनिज्म से प्रोटेक्शन मिलती है, स्किन रिपेयर होती है और रिंकल्स या बढ़ती उम्र के लक्षणां में भी कमी आती है। इस तरह देखा जाए, तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल सबको करना चाहिए। अच्छी बात ये ह कि हर तरह की स्किन टाइप के लिए ग्लिसरीन अच्छा विकल्प माना जाता है। लेकिन, ऐसा भी देखने में आता है कि कुछ लोग इसे रात को सोने से पहले लगा लेते हैं और रातभर के लिए लगाकर छोड़ देते हैं। सवाल ये है कि क्या इस तरह रात भर के लिए चेहर पर ग्लिसरीन लगाया जाना (Glycerine Lagane Se Kya Hota Hai) सही है? इसका कोई निगेटिव असर तो स्किन पर नहीं पड़ता है? आइए, जानते हैं इस संबंध में एक्सपर्ट की क्या राय है? स बारे में हमने नई दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की एस्थेटिक फिजिशियन और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. करुणा मल्होत्रा से बातचीत की।

क्या रातभर चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सोना सही है?- Is It Good To Apply Glycerin On Face Overnight In Hindi

Is It Good To Apply Glycerin On Face Overnight In Hindi

जैसा कि यह स्पष्ट है कि ग्लिसरीन लगाना चेहरे के लिए बहुत ही अच्छा है। लेकिन, यह जान लेना बहुत जरूरी है कि क्या वाकई ग्लिसरीन को रात भर के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ना सही होता है? इस संबंध में एक्सपर्ट का कहना है कि आप रात भर के लिए अपने चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर छोड़ सकते हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। हां, रात को सोने से पहले ग्लिसरीन लगाकर सोना है, तो बेहतर होगा कि इसे हल्का डाइलियूट यानी पतला कर लें। ग्लिसरीन में थोड़ा-सा पानी मिलाकर ऐसा किया जा सकता है। हालांकि, यह भी ध्यान रखें कि अगर किसी की सेंसिटव है, तो उन्हें इसे रात भर के लिए लगाकर छोड़ने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि ग्लिसरीन लगाकर सोने से कई बार स्किन में इरिटेशन या खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए, अगर आप इसे रात भर के लिए लगाकर सोने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट लेना अच्छा रहेगा।

इसे भी पढ़ें: क्या रातभर चेहरे पर मलाई लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें

रातभर ग्लिसरीन लगाकर सोने के फायदे- Benefits Of Glycerin On Face Overnight In Hindi

Benefits Of Glycerin On Face Overnight In Hindi

स्किन हाइड्रेट रहती हैः बदलते मौसम की मार सबसे ज्यादा हमारी स्किन को ही झेलनी पड़ती है। ऐसे में अगर स्किन को हाइड्रेट रखा जाए, तो स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत नजर आती है। इसके लिए, आप रात को सोने से पतला किया हुआ ग्लिसरीन को अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।

झुर्रियां/फाइन लाइंस कम होती हैंः बढ़ते प्रदूषण और खराब खानपान के कारण लोगों के चेहरे पर कम उम्र मेंही बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते है। इसमें झुर्रियां और फाइन लाइंस भी शामिल हैं। रात भर के लिए ग्लिसरीन लगाकर सोने से इस तरह के बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है।

स्किन स्मूद होती हैः रात भर के लिए अगर आप ग्लिसरीन को अपने चेहरे पर लगाए रखते हैं, तो इससे स्किन स्मूद और सॉफ्ट भी बनती है।

इसे भी पढ़ें: क्या रातभर चेहरे पर हल्दी लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें

रात भर के लिए ग्लिसरीन लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • लंबे समय तक ग्लिसरीन को रातभर के लिए अपने चेहरे पर अप्लाई न करें। इससे स्किन स्टिकी हो सकती है।
  • अगर स्किन में इरिटेशन, खुजल और कोई अन्य समस्या हो, तो बेहतर है कि ग्लिसरीन को कुछ दिनों के लिए लगाना छोड़ दें।
  • ग्लिसरीन को एसेंशियल ऑयल या फेस मास्क के साथ भी अप्लाई किया जा सकता है। इससे अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते हैं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

आंखों में रोज लगाते हैं काजल या लाइनर? तो जानें इससे होने वाले नुकसान

Disclaimer