आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल करते हैं। काजल का इस्तेमाल आपकी आंखों को परफेक्ट दिखाने में मदद करता है। काजल न सिर्फ लड़कियों की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि ये उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन क्या आपको पता है, रोजाना आंखों में काजल लगाने से आंखों में इंफेक्शन या अन्य समस्याएं भी हो सकती है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आरुषि सूरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके आंखों में रोजाना काजल या लाइनर लगाने के नुकसान के बारे में बताया है।
आंखों में रोज काजल लगाने से क्या होता है? - What Happens If You Apply Kajal On Your Eyes Daily in Hindi?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आरुषि सूरी का मानना है कि आंखों के आसपास की त्वचा आपके चेहरे के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा पतली होती है, इसलिए इसे धीरे और आराम से साफ करना चाहिए। मेकअप न करने वाली महिलाएं भी काजल लगाना पसंद करती हैं। कई लोगों का मानना है कि काजल लगाने से आंखों के नीचे कालापन या पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है, लेकिन यह सच नहीं है। काजल लगाने से आंखों के आस-पास कालापन या अन्य समस्या नहीं होती है, बल्कि इसे साफ तरह से न हटाने के कारण आंखों में जलन और रेडनेस हो सकती है।
आंखों में काजल लगाने से क्या नुकसान होता है? - What Are The Side Effects Of Applying Kajal On Eyes in Hindi?
- काजल और आईलाइनर के रोजाना इस्तेमाल से आंखों में जलन हो सकती है, जिससे रेडनेस और खुजली हो सकती है।
- कुछ महिलाओं को काजल और आईलाइनर में मौजूद सामग्रियों से एलर्जी हो सकती है, जिससे आंखों में सूजन और आंखों से पानी आने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
- खराब क्वालिटी का काजल इस्तेमाल करने से आंखों के आस-पास ड्राईनेस की समस्या हो सकती है।
- अगर काजल या आईलाइनर एप्लिकेटर बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के संपर्क में आते हैं, तो इससे आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है।
- काजल और आईलाइनर लगाते या हटाते समय आंखों को ज्यादा रगड़ने या खींचने से पलकों को नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- बादाम से काजल कैसे बनाएं? लगाने से आंखें दिखेंगी खूबसूरत
आंख में खून का थक्का जमने का कारण क्या है? - What Causes Blood Clots In The Eyes in Hindi?
काजल और आईलाइनर को ठीक से न हटाने से वास्तव में आंखों के नीचे के क्षेत्र में छोटे रक्त जमाव या टूटी हुई सेल्स का निर्माण हो सकता है। जब आंखों से मेकअप पूरी तरह से नहीं हटाया जाता है, तो इससे आंखों में जलन और सूजन की समस्या हो सकती है। आंखों से काजल या लाइनर सही तरह से साफ न करने के कारण आंखों के नीचे छोटे रक्त जमाव या काले घेरे दिखाई दे सकते हैं।
View this post on Instagram
काजल के कारण आंखों में होने वाले नुकसान से कैसे बचें? - How To Prevent Eye Problems Due to Kajal Applying in Hindi?
- लिक्विड आईलाइनर का इस्तेमाल करें
- किसी दूसरे का आईलाइनर इस्तेमाल करने से बचे।
- लाइनर साफ करने के लिए तेल आधारित माइक्रेलर पानी का उपयोग करें।
- आंखों से काजल या लाइनर साफ करते समय जोर से न रगड़ें।
Image Credit- Freepik