Does Applying Kajal Make Babies Eyes Bigger in Hindi: आंखों पर काजल लगाना बेहद आम है। अधिकतर लोग आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काजल का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग बच्चों की आंखों पर भी काजल लगाते हैं। अक्सर लोग बच्चों को नजर से बचाने के लिए काजल का टीका लगाते हैं। देश के कई इलाकों में बच्चों की आंखों में काजल लगाने का ट्रेडिशन भी फॉलो किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाने से बच्चों की आंखें बड़ी हो जाती हैं। बच्चों के आंखों के आकार को बढ़ाने और उनकी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अधिकतर भारतीय घरों में दादी और माएं बच्चे की आंखों पर काजल लगाते हैं। लेकिन, क्या वाकई काजल लगाने से आंखें बड़ी हो जाती हैं?
क्या वाकई काजल लगाने से बच्चों की आंखें बड़ी होती हैं?
आई क्लिनिक्स एडवांस्ड आई केयर के निदेशक और वरिष्ण नेत्र सर्जन डॉ. वरुण गोगिया बताते हैं, “काजल लगाने से बच्चों के आकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। काजल लगाने से बच्चों के आंखों का आकार नहीं बढ़ता है।”
डॉ. वरुण आगे बताते हैं, “काजल लगाने से बच्चों की आंखें बड़ी होती हैं, यह एक बहुत बड़ा मिथक है। काजल लगाने से आंखों के आकार में कोई बदलाव नहीं आता है। इसलिए आपको यह बिलकुल नहीं सोचना चाहिए कि काजल लगाने से आंखों का आकार बढ़ता है। लोगों के बीच में यह भ्रम फैला हुआ है कि काजल लगाने से आंखें बड़ी होती हैं।”
इसे भी पढ़ें- आंखों में रोज लगाते हैं काजल या लाइनर? तो जानें इससे होने वाले नुकसान
आंखों का आकार किस बात पर निर्भर करता है?
डॉ. वरुण बताते हैं, “बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ आंखों का विकास स्वाभावित रूप से होता है। कई अन्य कारणों पर भी आंखों का आकार निर्भर करता है।”
- आनुवंशिक कारक- आंखों का आकार ज्यादातर माता-पिता से प्राप्त जीन्स के अनुसार होता है।
- भ्रूण अवस्था में आंखों का आकार छोटा होता है। जैसे-जैसे बच्चे की उम्र बढ़ती है, आंखों के आकार में भी बदलाव आता है।
- कुछ बीमारियां- कुछ बीमारियों की वजह से आंखों का आकार सामान्य से छोटा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बे मिटाने के लिए काजल ने इस्तेमाल किया एलोवेरा, आप भी कर सकते हैं ट्राई
छोटे बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं?
डॉ. वरुण बताते हैं, “काजल आंखों के लिए अच्छा नहीं होता है। खासकर, छोटे बच्चों को काजल बिलकुल नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, काजल में रंग होता है, जो एलर्जी का कारण बन सकता है। काजल लगाने से कभी-कभी तेल की ग्रंथियां अवरुद्ध हो जाती हैं। इससे आंखें ड्राई यानी शुष्क हो जाती हैं।”
क्या घर का बना काजल बच्चों के लिए सुरक्षित है?
डॉ. वरुण बताते हैं, “घर का काजल, मार्केट में बने काजल की तुलना में सुरक्षित होता है। मार्केट में मिलने वाले काजल में कार्बन होता है, जो आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, घर के काजल में मॉइश्चराइजर ज्यादा होता है। इससे आंखें ड्राई नहीं होती हैं। हालांकि, आपको बच्चों की आंखों पर घर का बना काजल भी नहीं लगाना चाहिए।”
Main Image: https://www.prettyme.in/
Inside- https://www.sreemed.com/
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version