Doctor Verified

क्या रोज आंखों में काजल लगाने से डार्क सर्कल्स हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

Can Applying Kajal Daily Cause Dark Circles : क्या रोजाना काजल लगाने से आंखों में डार्क सर्कल्स बढ़ सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोज आंखों में काजल लगाने से डार्क सर्कल्स हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से


Can Applying Kajal Daily Cause Dark Circles : महिलाएं अपनी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए रोजाना कई तरह के आई मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इन्हीं में से एक काजल होता है। आप सभी ने आंखों में काजल लगाने के फायदे कई बार सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना आंखों में काजल लगाने से  नुकसान भी हो सकता है। दरअसल, काजल एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर किया जाता है। यही वजह है कि काजल को लेकर कई मिथक भी फैले रहते हैं। इनमें से एक यह है कि काजल लगाने से आंखों में डार्क सर्कल्स की समस्या हो सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम इसी बारे में जानेंगे कि आंखों में काजल लगाने से डार्क सर्कल्स हो सकते हैं या नहीं? आइए इस सवाल का जवाब डॉ. स्मृति नासवा सिंह, सलाहकार - त्वचाविज्ञान और कॉस्मेटोलॉजी, फोर्टिस अस्पताल मुलुंड (Dr Smriti Naswa Singh, Consultant - Dermatology & Cosmetology, Fortis Hospital Mulund) से जानते हैं।

आंखों में काजल लगाने से हो सकते हैं डार्क सर्कल्स?- Can Applying Kajal in Eyes Cause Dark Circles

eyes kajal

डॉ. स्मृति के मुताबिक, काजल का रोजाना इस्तेमाल करने से सीधे तौर पर डार्क सर्कल नहीं होते हैं। हालांकि, अगर किसी महिला को काजल में मौजूद किसी भी केमिकल से एलर्जी है, तो डार्क सर्कल की समस्या हो सकती है। साथ ही, अगर कोई महिला सोने से पहले काजल नहीं हटाती है, तो काजल का पिग्मेंट पेरी ऑर्बिटल क्षेत्र (Peri Orbital Area) या ऊपरी और निचली पलकों को काला बना सकता है। बता दें कि काजल का रोजाना इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल नहीं होते हैं। यह स्थिति डल, ड्राई, डिहाइड्रेटेड या एजिंग वाली स्किन में हो सकती है। डार्क सर्कल्स की समस्या जेनेटिक हो सकती है।

रोजाना काजल लगाने से होने वाले नुकसान- Harms Caused by Applying Kajal Daily

रोजाना काजल लगाने से आंखों में जलन, रेडनेस और खुजली हो सकती है। इसके अलावा, कई महिलाओं को काजल बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स की वजह से एलर्जिक इन्फेक्शन, सूजन और आंखों से पानी आने की समस्या हो सकती है। साथ ही, अच्छी क्वालिटी का काजल इस्तेमाल नहीं करने की वजह से आंखों के आस-पास ड्राइनेस की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- आंखों में रोज लगाते हैं काजल या लाइनर? तो जानें इससे होने वाले नुकसान

आंखों से काजल हटाने का सही तरीके क्या हैं?- Right Way to Remove Kajal from Eyes

  • आंखों से सही तरह काजल को हटाने के लिए आप गुलाब जल में रुई को भिगोकर आंखों की सफाई कर सकते हैं। इससे आंखों के नीचे का कालापन पूरी तरह हट जाएगा।
  • आंखों से काजल हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल में पानी मिक्स कर सकते हैं। अब इस पानी से आंखों की सफाई करें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना है कि एलोवेरा जेल को डायरेक्ट नहीं लगाएं।
  • काजल हटाने के लिए आप नारियल पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए नारियल पानी में रूई का एक टुकड़ा डिप करें और फिर आंखों को साफ करें। ध्यान रखें कि आंखों या उसके आसपास की त्वचा को रगड़ने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें- Benefits of Kajal: दिवाली की रात क्यों बनाया जाता है दीपक से काजल? जानें आंखों में काजल लगाने के फायदे

कुल मिलाकर, रोजाना काजल लगाने से आंखों में डार्क सर्कल्स की समस्या हो सकती है। बता दें कि काजल अगर अच्छी क्वालिटी का नहीं होता है, तो यह समस्या इंफेक्शन और एलर्जी जैसी गंभीर भी हो सकती है। ऐसे में आपको रात में सोने से पहले अपनी आंखों के काजल को अच्छी तरह साफ कर लेना चाहिए।

Read Next

क्या चावल का पानी रोज चेहरे पर लगा सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer