Benefits of Kajal: दिवाली की रात क्यों बनाया जाता है दीपक से काजल? जानें आंखों में काजल लगाने के फायदे

Applying Kajal on Diwali 2024: दिवाली की रात भारतीय घर की महिलाएं दीपक से काजल बनाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि घर में बनाया जाने वाला काजल शुद्ध होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Benefits of Kajal: दिवाली की रात क्यों बनाया जाता है दीपक से काजल? जानें आंखों में काजल लगाने के फायदे

पूरे देश में आज धनतेरस (Dhanteras 2024) का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस के 2 दिन के बाद दीपों का त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। भारत में दिवाली (Diwali celebration 2024) के दिन दीए जलाने, रंगोली बनाने और मिठाई खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसके साथ ही, दिवाली की रात में दीए से काजल बनाने की परंपरा का विशेष महत्व है। दिवाली की रात भारतीय घर की महिलाएं दीपक से काजल बनाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि घर में बनाया जाने वाला काजल न सिर्फ शुद्ध होता है, बल्कि आंखों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

दिवाली (Diwali 2024) की तैयारी शुरू हो चुकी है और एक बार फिर घरों में काजल बनाया जाएगा। इसलिए आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं आंखों में काजल लगाने के फायदों (Benefits of Applying Kajal) के बारे में। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने पॉली साइंटिफिक आयुर्वेद के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. रविशंकर पोलिसेट्टी से बात की।

benefits-of-applying-kajal-inside

आंखों में काजल लगाने के फायदे- Kajal Benefits For Eyes In Hindi

डॉ. रविशंकर पोलिसेट्टी का कहना है कि भारतीय घरों में पारंपरिक तौर पर मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल, सूती कपड़े की बाती और लौंग को डालकर बनाया जाता है। यह काजल बाजार पूरी तरह से केमिकल फ्री होता है। इसलिए यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं आंखों में काजल लगाने के फायदों के बारे में...

1. आंखों को मिलती है ठंडक

घर पर बनाए जाने वाले काजल में केमिकल नहीं होता है। यह आंखों की जलन को कम करने और ठंडक दिलाने में मदद करता है। इन दिनों जब दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है और लोगों को आंखों से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं, तब घर पर बनाए जाने वाला काजल लगाने से आंखों को आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ेंः दिवाली पर जलने वाले पटाखों से बच्चों को हो सकती हैं ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं, यूं करें बचाव

2. धूल और प्रदूषण से सुरक्षा

आंखों में काजल लगाने से एक परत बनती है, जो आंखों को धूल, धुएं और प्रदूषण के कारण होने वाली परेशानियों से बचाती है। दिवाली के समय जब चारों ओर पटाखों और आतिशबाजी का प्रदूषण बढ़ जाता है, तब घर बना हुआ काजल आंखों की सुरक्षा में मदद कर सकता है।

benefits-of-applying-kajal-inside2

3. आंखों की मांसपेशियों को आराम

काजल लगाने से आंखों की मांसपेशियों को आराम देने में मदद मिलती है। लंबे समय तक प्रदूषण और स्क्रीन देखने के कारण आंखों को होने वाली थकान को दूर करने में भी काजल सहायक होता है।

4. आंखों की सूजन को करता है कम

धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कारण आंखों में होने वाली सूजन को कम करने में भी काजल बहुत मददगार होता है। यह आंखों को आंतरिक ठंडक पहुंचाता है, जिससे सूजन कम होती है। साथ ही, यह आंखों की जलन को भी कम करता है। हालांकि जिन लोगों को स्क्रीन देखने या अन्य किसी कारण से आंखों में जलन हो रही है, तो उनके लिए काजल फायदेमंद नहीं होता है। 

इसे भी पढ़ेंः Diwali safety Tips: दिवाली पर पटाखों और दीयों से बच्चे रहेंगे सुरक्षित, पेरेंट्स ध्यान रखें ये 5 बातें

दिवाली के दीपक से काजल कैसे बनाएं?

घर पर दिवाली के दीपक से काजल बनाना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं :

1. एक दीये में सरसों का तेल डालें। दीए में साफ सूती कपड़े की बत्ती बनाकर डालें।
2. दीए के ऊपर एक प्लेट या छोटी कटोरी को इस तरह रखें कि धुआं उसमें जमा हो सके।
3. कुछ देर बाद कटोरी के नीचे जमा हुए काले धुएं को इकट्ठा कर लें ।
4.  इसे एक कटोरी या काजल की डिब्बी में डालें और इसमें 2 बूंद देसी घी मिलाकर काजल तैयार करें।
5.  आपका 100 प्रतिशत शुद्ध काजल इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो चुका है।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 29 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer