आंखे हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा हैं। जिस तरह शरीर के अन्य अंगों के स्वास्थ्य को बनाए रखने की जरूरत होती है, उसी तरह अपनी आंखों को स्वस्थ (Healthy Eyes) रखना महत्वपूर्ण है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र की मानें तो हमारे शरीर के पांच संवेदी अंगों (इंद्रियों) में आंखों को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। उनकी मानें तो आपकी आंखों का स्वास्थ्य भी पित्त दोष से जुड़ा होता है और आंखों की ज्यादातर समस्याएं पित्त असंतुलन के कारण (Pitta Imbalance Can Cause Eye Problems In Hindi) होती हैं। इसलिए अपनी आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पित्त को संतुलित करना महत्वपूर्ण हैं। डॉ. वरालक्ष्मी की मानें तो आंखों को हेल्दी रखने के लिए आंखों में काजल लगाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको आंखों में काजल लगाने के फायदे (Kajal benefits for eyes in hindi) और आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic Tips For Eye Health in Hindi) बता रहे हैं।
आंखों में काजल लगाने के फायदे ( Kajal Benefits For Eyes In Hindi)
डॉ. वरालक्ष्मी बताती हैं कि आयुर्वेद में औषधीय काजल को आंखों पर लगाने की आयुर्वेदिक प्रथा को अंजना कहा जाता है। अंजना आंखों को ठंडा रखने में मदद करता है और आंखों के अंदर मौजूद अतिरिक्त कफ को भी दूर करने में भी मदद करता है। हम में से अधिकांश लोग व्यस्त जीवनशैली के चलते अपनी आंखों के स्वास्थ्य की उचित देखभाल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में काजल का इस्तेमाल करना आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यहां तक कि यह आंखों को सेहतमंद रखने का बेहद आसान और प्रभावी तरीका है। सिर्फ इतना ही नहीं काजल के इस्तेमाल से आपको कम समय में काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं।
इसे भी पढें: अशोक का फूल दूर कर सकता है आपकी ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका
कैसे बनाएं आयुर्वेदिक काजल? (How To Make Ayurvedic Kajal In Hindi)
आंखों के लिए काजल बनाना बेहद आसान है। आपको बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना है।
- सबसे पहले सहदेवी (साइंथिलियम सिनेरेम ) हल्दी इत्यादि जैसी हर्ब्स का एक काढ़ा बना लें।
- फिर एक सूती कपड़े का टुकड़ा लें और इसे काढ़े में डुबोयें।
- कपड़े को किसी साफ जगह पर कुछ समय के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
- उसके बाद इस कपड़े के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और इसकी बर्थियां बना लें।
- अब एक गहरा बर्तन लें और उसमें तिल का तेल डालें, फिर इसमें कपड़े की बर्थियां डालकर उसमें आग लगाएं और इसे किसी बर्तन,प्लेट या दीपक से ढक दें।
- एक बार जब यह पूरी तरह से जल जाए तो इसे ठंडा होने दें। उसके बाद प्लेट पर जमा धुएं के अवशेषों को खुरच-खुरच कर एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर दें।
- अब इसमें नारियल का तेल या अरंडी का तेल मिलाएं और आपका आयुर्वेदिक काजल तैयार है।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अन्य आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic Tips For Eye Healthy In Hindi)
आंखों को ठंडा रखें
- अपनी आंखों को धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
- तेज धूप में बाहर निकलने से पहले सन ग्लासेस पहनें।
- दिन भर के बाद आंखों में गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें या आंखों पर खीरे के पैड का प्रयोग करें।
View this post on Instagram
आंखों का तनाव कम करें
- अपने लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन से लगातार चिपके ने रहें, थोड़े-थोड़े समय पर ब्रेक लें।
- सोने से पहले आंखों पर शुद्ध घी या अरंडी के तेल की एक बूंद लगाएं।
- एक अच्छी और पर्याप्त नींद लें।
इसे भी पढें: स्वस्थ शरीर के लिए त्रिदोषों (वात, पित्त और कफ) को बैलेंस करना है जरूरी, आयुर्वेदाचार्य से जानें 3 तरीके
आंखों को मजबूत करें
- इसके लिए आप कुछ सरल व्यायाम कर सकते हैं जैसे नाक की नोक पर ध्यान केंद्रित करना।
- विटामिन ए रिच फूड्स का सेवन करें, जैसे गाजर और पालक।
- आंखों पर त्रिफला और चंदन जैसी आंखों के अनुकूल जड़ी-बूटियों के पेस्ट को आंखों पर लगाएं।
- 'नस्य' (Nasya) को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।