शरीर में विटामिन A की कमी से हो सकती हैं ये 8 समस्याएं, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Vitamin A Deficiency: विटामिन ए हमारी सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी जरूरी होता है। शरीर में इसकी कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में विटामिन A की कमी से हो सकती हैं ये 8 समस्याएं, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Vitamin A Deficiency: विटामिन ए सेहत, त्वचा और बालों के लिए एक जरूर विटामिन होता है। विटामिन ए मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली, प्रजनन, त्वचा और कई शारीरिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होता है। गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और शिशुओं में विटामिन ए की कमी ज्यादा देखने को मिलती है। शरीर में विटामिन ए की कमी सिस्टिक फाइब्रोसिस और क्रॉनिक डायरिया की समस्या को बढ़ा सकता है। 

विटामिन ए की कमी के लक्षण (Vitamin A Deficiency Symptoms)

  • आंखों की रोशनी कम होना
  • आंखों में जलन और सूजन
  • रूखी त्वचा
  • आंखों का सूखापन
  • थकावट
  • योनि संक्रमण
  • घाव देरी से भरना

विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियां (Vitamin a Deficiency Diseases)

विटामिन ए की कमी का असर हमारी सेहत के साथ ही त्वचा और बालों पर भी पड़ता है। इतना ही नहीं विटामिन ए की कमी आंखों को भी प्रभावित करती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों को जरूर करना चाहिए।

1. ड्राय स्किन (Dry Skin)

त्वचा कोशिकाओं के निर्माण और मरम्मत के लिए विटामिन ए महत्वपूर्ण है। यह त्वचा की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। शरीर में विटामिन ए की कमी एक्जिमा और अन्य त्वचा की समस्याओं को बढ़ा सकता है। इस स्थिति में त्वचा पर खुजली, सूजन आदि होने लगती है। साथ ही त्वचा भी ड्राय या रूखी भी हो जाती है। वैसे तो रूखी त्वचा के कई कारण होते हैं, लेकिन विटामिन ए की कमी इसका एक मुख्य कारण माना जाता है। विटामिन ए की कमी ड्राय होंठों का भी कारण बन सकता है।

2. ड्राय आंखें (Dry Eyes)

विटामिन ए की कमी का असर आंखों पर भी पड़ता है। शरीर को पर्याप्त विटामिन ए नहीं मिलने पर आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। सूखी आंखें विटामिन ए की कमी का एक आम लक्षण है। आंखों से सुरक्षित रखने के लिए विटामिन ए से भरपूर आहार लेना बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें - मुहांसों और चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएंगे सब्जियों से बने ये 4 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

3. रतौंधी 

रतौंधी, आंखों की एक बीमारी है। इसमें रोगी को दिन के समय अच्छी तरह से दिखाई देता है, लेकिन रात को चीजें दिखने में परेशानी आती है। इस स्थिति में रोगी की आंखों का कॉर्निया सूख जाता है, इसकी वजह से धुंधला दिखाई देता है। गंभीर विटामिन ए की कमी से रतौंधी रोग होने का खतरा बना रहता है। 

4. गर्भधारण में दिक्कत

विटामिन ए पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन के साथ-साथ शिशुओं के विकास के लिए भी जरूरी होता है। विटामिन ए की कमी से गर्भधारण करने में परेशान हो सकती है। विटामिन ए की कमी से पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। दरअसल, पुरुषों को ऑक्सीडेटिव तनाव के उच्च स्तर के कारण एंटीऑक्सीडेंट की अधिक जरूरत होती है। विटामिन ए उन पोषक तत्वों में से एक है, जो शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। 

5. बच्चों के शारीरिक विकास में देरी

जिन बच्चों को पर्याप्त विटामिन ए नहीं मिलता है, उनका विकास अवरुद्ध हो सकता है। दरअसल, मानव शरीर को समुचित विकास के लिए विटामिन ए  आवश्यक होता है। विटामिन ए बच्चों के विकास में मदद करता है।

6. गले और सीने का संक्रमण

बार-बार संक्रमण खासकर गले या छाती में, विटामिन ए की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन ए की कमी व्यक्ति में गले और सीने में संक्रमण के जोखिम को बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें - पानी में हल्दी डालकर नहाने से आता है त्वचा पर निखार, दूर होती हैं त्वचा की ये 4 समस्याएं

7. घाव भरने में दिक्कत

शरीर में अगर घाव भरने में अधिक समय लगता है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में विटामिन ए की कमी हो सकती है। विटामिन ए स्वस्थ त्वचा के एक महत्वपूर्ण घटक कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देता है। विटामिन ए त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी होता है।

8. एक्ने

विटामिन ए आंखों के साथ ही त्वचा के लिए भी जरूरी होता है। विटामिन ए त्वचा को खूबसूरत बनाने को बढ़ावा देता है, सूजन से लड़ता है। यह मुहांसों को रोकने में मदद करता है। शरीर में विटामिन ए की कमी मुहांसों का कारण बन सकता है।

विटामिन ए की कमी से बचने के उपाय (vitamin a rich foods)

हरी पत्तेदार सब्जियों में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए होता है। सोयाबीन, नारंगी सब्जियां, पालक, दूध, मछली का तेल और अंडा विटामिन ए का काफी अच्छा सोर्स है। विटामिन ए की कमी होने पर आप अपनी डाइट में इन खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं।

Read Next

पलकों में खुजली क्यों होती है? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer