Doctor Verified

क्या बच्चे में पंजों पर चलने की आदत न्यूरोलॉजिकल समस्या हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें

आपने बच्चे को चलना सीखते समय पंजों के बल पर चलते हुए देखा होगा। इस लेख में जानते हैं कि क्या बच्चे में पंजों पर चलने की आदत न्यूरोलॉजिकल समस्या हो सकती हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बच्चे में पंजों पर चलने की आदत न्यूरोलॉजिकल समस्या हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें


Is Toe Walking A Neurological Problem In Hindi: कुछ बच्चे अपने पैरों पर चलने के बजाय "पैर की उंगलियों पर चलना" पसंद करते हैं। यह आपके पंजों पर खड़े होने जैसा ही है। चलने की यह आदत उन बच्चों में देखी जाती है, जो हाल में चलना सीख रहे होते हैं। कुछ समय के बाद बच्चे जब सही तरह से चलना सीख जाते हैं तो वह बगैर माता-पिता या किसी अन्य वस्तु का सहारा लिये पूरे पैर के सपोर्ट से चलने लगते हैं। लेकिन, कुछ बच्चे काफी समय बीत जाने के बाद भी पैरों पर सही तरह से नहीं चल पाते हैं। पैर के पंजों पर चलने को "टो वॉकिंग (Toe Walking)" कहा जाता है। यह समस्या अक्सर छोटे बच्चों में देखी जाती है, लेकिन कभी-कभी यह समस्या वस्यकों को भी हो सकती है। इस लेख में यशोदा अस्पताल की पीडियेट्रिक्स डॉक्टर दीपिका रुस्तगी से जानते हैं कि क्या पजों पर चलना न्यूरोलॉजिकल समस्या हो सकती है?

टो वॉकिंग के संभावित कारण - Common Causes Of Toe Walking In Hindi

छोटे बच्चों में, अक्सर टो वॉकिंग एक सामान्य व्यवहार हो सकता है। जब बच्चे चलना सीखते हैं, तो कई बार वे अपने पंजों पर चलने लगते हैं। यदि यह आदत कुछ समय बाद खुद ही खत्म हो जाए, तो यह चिंता का विषय नहीं है। लेकिन, यह लगातार चलती रहे तो यह न्यरोलॉजिकल समस्या की ओर संकेत कर सकती है।

is-toe-walking-a-neurological-problem-in

न्यूरोलॉजिकल समस्याएं

  • कभी-कभी टो वॉकिंग नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है, आगे जानते हैं।
  • पेरिफेरल न्यूरोपैथी में नर्वस को नुकसान पहुंचता है, जिससे चलने के तरीके पर प्रभाव पड़ता है।
  • सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) न्यूरोलॉजिकल विकार है जो मांसपेशियों की ताकत और तालमेल को प्रभावित करता है।
  • मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (Muscular Dystrophy): इसमें मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और व्यक्ति पंजों पर चलने लगता है।
  • ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) से प्रभावित बच्चे अक्सर टो वॉकिंग करते हैं, जो उनके न्यूरोमोटर विकास से जुड़ा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : बच्चे को परेशान कर रहा है जोड़ों का दर्द, तो मैनेज करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Is Toe Walking A Neurological Problem In Hindi: पंजों पर चलने की न्यूरोलॉजिक्ल समस्या फिजिकल थेरेपी, ऑर्थोटिक उपकरण, दवाएं, और सर्जरी का सहारा ले सकते हैं। डॉक्टर्स बताते हैं कि पैर के पंजों पर चलना हमेशा एक न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत नहीं होता, लेकिन यदि यह लंबे समय तक जारी रहता है, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। सही समय पर इलाज से इस स्थिति को बेहतर किया जा सकता है।

Read Next

बच्चों को कैसे करें बढ़ती सर्दी के लिए तैयार? एक्सपर्ट के बताए ये 5 तरीके अपनाएं

Disclaimer