बड़ा होने के बाद भी पंजों के बल चल रहा है बच्चा? जानें इसके कारण और राहत पाने के तरीके

Baby Toe Walking Reasons in Hindi: कई बार बच्चे बड़े होने के बाद भी पैर के पंजों पर चलते हैं। आइये डॉक्टर से हैं इसके कारण और राहत पाने के तरीके। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बड़ा होने के बाद भी पंजों के बल चल रहा है बच्चा? जानें इसके कारण और राहत पाने के तरीके


Baby Toe Walking Reasons in Hindi: बच्चे शुरुआत में हमेशा घुटनों के बल पर चलते हैं। कुछ समय बाद जब वे धीरे-धीरे पैरों पर खड़े होने लगते हैं तो पंजों के बल चलना सीखते हैं। जिसके बाद वे अपने पैरों पर ठीक तरह से खड़े होने के काबिल बनते हैं। यह बच्चों के शरीर के विकास की एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन कुछ बच्चों में कई बार पंजों पर चलने की आदत लंबे समय तक रहती है। जोकि एक शारीरिक समस्या है। अगर आपका बच्चा 2 साल के बाद भी पंजों के बल पर ही चलता है तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण आनंद से जानते हैं बच्चों में पंजों के बल चलने की आदत कितनी सामान्य होती है? 

बच्चों में पंजों के बल चलना कितना सामान्य होता है? (How Common is Toe Walking in Baby)

बच्चों में पंजों के बल पर चलना शुरुआत के 2 साल तक तो सामान्य होता है, लेकिन इसके बाद भी बच्चा अगर पैर के पंजों के बल ही चलता है तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है। चूंकि 2 साल तक बच्चे की उम्र कम होती है, जिसकी वजह से उनमें उतना शारीरिक विकास नहीं हुआ होता है। अगर बच्चा दो साल बाद भी पंजों पर चल रहा है तो इस स्थिति को नजरअंदाज किए बिना डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। नहीं, तो कुछ मामलों में बच्चों की इस प्रकार चलने की आदत भी हो सकती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Tarun Anand (Pediatrician) Lucknow (@drtarunanandpedia)

बच्चों में पंजों के बल चलने के कारण (Baby Toe Walking Causes)

  • बच्चों में पंजों के बल चलने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। 
  • बच्चों में पंजों के बल चलने (टो वॉकिंग) कई बार पैरों की मांसपेशियां टाइट होने के कारण भी हो सकती हैं। 
  • कुछ मामलों में सेलेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों में भी यह समस्या होती है। 
  • कई बार मानसिक स्वास्थ्य में गड़बड़ी के कारण भी ऐसा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - कुछ बच्चे उल्टे क्यों पैदा होते हैं? जानें प्रेगनेंसी के दौरान बच्चे के उल्टा होने का कारण, लक्षण और इलाज

पंजों के बल चलने की आदत को कैसे ठीक करें? 

  • बच्चों में पंजों के बल पर चलने की आदत को ठीक करने के लिए आपको उन्हें फीजियोथेरेपी करानी चाहिए। 
  • इसके लिए आपको बच्चे को पूरे पंजों पर चलने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए। 
  • ऐसे में बच्चों को एक्सरसाइज कराएं, इससे उनकी मांसपेशियां ठीक होंगी।

Read Next

सभी न्यू पेरेंट्स को शिशु के बारे में पता होनी चाहिए ये 10 चीजें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version