Can I Give My 1 Year Old Baby Oatmeals In Hindi: ओटमील सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जैसे इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसी पोषत त्व मौजूद हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमार होने का जोखिम भी कम होता है। अच्छी बात ये है कि छोटे बच्चे भी इसका सेवन कर सकते हैं। कई मांएं तो अपने 6 माह से ऊपर के बच्चों को रोजाना ओटमील खिलाना पसंद करती हैं। मगर यह उम्र बच्चों की तेजी से ग्रो करने की होती है। ऐसे में उन्हें सभी जरूरी पोषक तत्व चाहिए होते हैं, ताकि उनका मानसिक-शारीकि विकास सही तरह से हो सके। ऐसे में क्या उन्हें रोजाना ओटमील देना सही होता है? क्या रोज 1 साल से कम उम्र के बच्चे को रोजाना ओटमील खिलाने से कोई नुकसान तो नहीं है? आइए, जानते हैं क्या बताती हैं, नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant-Paediatrics डॉ. फौजिया जैदी।
क्या 1 साल से कम उम्र के बच्चे को रोज ओटमील खिलाना सही होता है?- How Often Should I Give My Baby Oatmeal In Hindi
एक साल से कम उम्र के बच्चे को आप रोजाना ओटमील खिला सकते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन, बच्चे को ओटमील खिलाते हुए इसके पोर्शन साइज का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी चीज की अति सही नहीं होती है। ऐसा ही ओटमील के साथ भी है। खासकर, बच्चों की बात करें, तो उन्हें रोजाना तरह-तरह की चीजें खाने के लिए देनी चाहिए, ताकि उन्हें पर्याप्त पोषक तत्व मिल सके। हालांकि, ओटमील में फाइबर, आयरन और विटामिन होता है। इसके बावजूद, बच्चों की डाइट में कई तरह की चीजें शामिल करना जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों को खिलाएं सेब और ओट्स से बनी ये हेल्दी रेसिपी, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
बच्चे को ओटमील खिलाते वक्त किन बातों का ध्यान रखें
पोर्शन साइज का ध्यान रखें
बच्चे को ओटमील खिलाते वक्त इसके पोर्शन साइज का ध्यान जरूर रखें। एक दिन में कितना ओटमील देना चाहिए, इस बारे में आप चाइल्ड स्पेशलिस्ट से पूछें। यह इसलिए भी पूछना जरूरी हो जाता है, क्योंकि हर बच्चे का हाइट और वेट अलग-अलग होता है। इसलिए, हर बच्चे की डाइट की जरूरत भी अलग-अलग होती है।
अन्य चीजों करें शामिल करें
बच्चे को ओटमील देने में कोई बुराई नहीं है। आप इसे रोजाना उसे खिला सकते हैं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसे अन्य स्वस्थवर्धक चीजें नहीं देनी है। आपके लिए जरूरी है कि अपने बच्चे को दाल, चावल, सब्जियां आदि भी दें। इससे शरीर में तरह-तरह के पोषक तत्व पहुंचेंगे, जिससे उनका विकास बेहतर होगा।
इसे भी पढ़े: नाश्ते में बच्चों को खिलाएं ओट्स से बनने वाली ये 5 चीजें, जानें रेसिपी और फायदे
ओटमील को बनाएं न्यूट्रिशिएस
ओटमील बनाना बहुत आसान है। आप इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं। सवाल है, ऐसा कैसे किया जा सकता है? इसके लिए, आप ओटमील में फॉर्मुला मिल्क दे सकते हैं, इसमें पीनट बटर और अन्य फलों को भी शामिल कर सकते हैं। हालांकि, ओटमील तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखें कि ऐसी कोई चीज न मिक्स करें, जिससे बच्चे को एलर्जी हो।
बच्चों को ओटमील्स खिलाने के फायदे
- बच्चे को रेगुलर ओटमील खिलाने से उनमें आयरन की आपूर्ति होती है। इसेस ब्रेन डेवेलपमेंट में मदद मिलती है।
- ओटमील फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से बच्चे में कब्ज की शिकायत दूर होती है।
- ओटमील विटामिन और मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम, जिंक आदि से भरपूर है। इसके सेवन से बच्चे की ओवर ऑल ग्रोथ बेहतर होती है।
- बच्चे की एनर्जी को बढ़ाने के लिए भी उन्हें ओटमील खिलाना चाहिए।
बच्चों को ओटमील खिलाने के नुकसान
बच्चे अधिक मात्रा में ओटमील नहीं देना चाहिए। इससे उनकी सेहत को नुकसान हो सकता है। जैसे ज्यादा पोर्शन में ओटमील खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, गैस और ब्लोटिंग की भी दिक्कत हो सकती है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या बच्चे रोजाना दलिया खा सकते हैं?
बच्चे के लिए दलिया बहुत उपयोगी तत्व है। हालांकि, किसी भी चीज की अति करना सही नहीं होता है। हालांकि, आप एक वक्त के लिए बच्चों को दलिया खिला सकते हैं। इससे बच्चे को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है।अगर मैं रोज दलिया खाऊं तो क्या होगा?
रोजाना दलिया खाना फायदेमंद हो सकता है। खासकर, इसका पाचन क्षमता पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है। इसका सेवन करने से गैस, अपच जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।क्या दलिया से बच्चों का वजन बढ़ता है?
हां, दलिया खिलाने से बच्चों का वजन बए़ सकता है। हालांकि, आप दलिया किस तरह बना रहे हैं, यह बात भी मायने रखती है। अगर आप दलिया दूध के साथ बना रहे हैं, तो यह वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। साथ ही, सब्जियों के साथ दलिया बनान भी लाभकारी होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version