Doctor Verified

क्या 6 महीने के बच्चे को दही खिलाना सेफ है? जानें डॉक्टर से

6 Month Ke Baby Ko Dahi Khila Sakte Hain: 6 महीने के बच्चे को दही खिलाया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शिशुओं के विकास के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा क्यों कहा जा रहा है? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या 6 महीने के बच्चे को दही खिलाना सेफ है? जानें डॉक्टर से


Is It Safe To Give Curd To 6 Month Old Baby: दही खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका सेवन करने से पाचन क्षमता बेहतर होती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और हड्डियों को भी मजबूती मितली है। यहां तक कि आपने देखा होगा कि कई मांएं अपने 6 माह के शिशु को भी दही खिलाती हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या वाकई इतने छोटे बच्चे को नियमित रूप से दही खिलाना सही होता है? कहीं इसका उनकी सेहत पर बुरा असर तो नहीं पड़ता है? आइए, नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Paediatrics डॉ. अनुराधा मित्तल से जानते हैं कि 6 माह के बच्चे के लिए दही कितना फायदेमंद है। (Kya 6 Mahine Ke Bacche Ko Dahi Khila Sakte Hain)

क्या 6 माह के बच्चे को दही खिलाना सेफ है?- Can 6 Month Baby Eat Curd

दही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसलिए, इसे शिशुओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। NCBI की एक रिपोर्ट से भी इस बात की पुष्टि होती और डॉ. अनुराधा मित्तल भी बताती हैं, "निश्चित रूप से 6 माह के बच्चे को पैरेंट्स दही खिला सकते हैं। हालांकि, उन्हें प्लेन दही खिलाना चाहिए। शिशुओं के लिए शुगर युक्त दही खिलाना सुरक्षित नहीं होता है। शिशुओं के लिए प्लेन दही सही होता है, क्योंकि यह पचाने में आसान है। यह प्रोबायोटिक और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है।" डॉ. अनुराधा मित्तल आगे बताती हैं, "अगर 6 माह के शिशु को दही से एलर्जी नहीं है, तो आप उसकी रेगुलर डाइट में दही शामिल करें। इसके स्वाद में सुधार करने के लिए आप दही को केले आदि फलों के साथ मिक्स करके दे सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: बच्चों को दही खिलाने के 6 फायदे, कुछ नुकसान और खिलाने के दौरान जरूरी सावधानियां

6 माह के शिशु को दही कैसे खिलाएं

डॉ. अनुराधा मित्तल कहती हैं, जब 6 माह के शिशुओं को दही खिलाएं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, जैसे-

  1. शुरुआती दिनों में शिशु को एक या दो चम्मच दही खिलाना काफी होता है।
  2. दही खिलाने के बाद आप नोटिस करें कि क्या बच्चे के बॉडी पर इसका नेगेटिव रिएक्शन हो रहा है? अगर नहीं, तो उसे दही खिलाना जारी रख सकते हैं।
  3. जब शिशु दही के स्वाद को समझने लगे, तो आप धीरे-धीरे उनकी डाइट में दही की क्वांटिटी बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या शिशुओं को दही खिलाने से उन्हें खांसी-जुकाम हो सकता है? डॉक्टर से जानें

6 माह के शिशु के लिए दही खाने के फायदे

पाचन क्षमता में सुधारः 6 माह के शिशुओं के लिए सादी दही खाना अच्छा होता है। इसकी मदद से उनकी पाचन क्षमता में सुधार होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें हेल्दी बैक्टीरिया यानी प्रोबायेटिक्स होते हैं।

कैल्शियम का स्रोतः 6 माह के शिशुओं की डाइट में ऐसी चीजें जरूर होनी चाहिए, जो उनके विकास के लिए फायदेमंद हो। दही कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से शिशुओं की हड्डियां मजबूत होती हैं।

निष्कर्ष

यह सच है कि 6 माह के शिशु के लिए दही खाना अच्छा होता है। इसके बावजूद, किसी भी तरह की नई चीज शिशु को खिलाने से पहले उनके डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें। साथ ही, हर चीज की शुरुआत कम मात्रा से ही करें। अगर बच्चे को किसी खाने की चीज से एलर्जी न हो, तो समय के साथ-साथ फूड की क्वांटिटी बढ़ाई जा सकती है। ऐसा ही दही के साथ भी किया जाना चाहिए। ध्यान रखें कि अगर बच्चे को दूध या दूध के प्रोडक्ट से एलर्जी है, तो उन्हें दही देने से बचें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

चाइल्डहुड निमोनिया में बच्चों में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 03, 2025 13:31 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS