Expert

क्या दलिया में दही मिलाकर खाना सही है? डाइट एक्सपर्ट से जानें

कुछ लोग टेस्टे बढ़ाने के लिए दलिया में दही (Can we eat curd and daliya) मिलाकर खाते हैं। लेकिन, क्या यह फूड कॉम्बिनेशन सच में फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में डाइट एक्सपर्टी की क्या राय है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दलिया में दही मिलाकर खाना सही है? डाइट एक्सपर्ट से जानें


दलिया के साथ कई लोगोंके दिन की शुरुआत होती है। यह फाइबर और कई प्रकार से न्यूटिएंट्स से भरपूर फूड है जिसे लोग दूध या फिर सब्जियों और दाल के साथ बनाकर खाते हैं। अलग-अलग लोगों को इसके स्वाद में कुछ बदलाव करना अच्छा लगता है और उसे वे बेहद क्रिएटिव तरीके से बनाते रहते हैं। हालांकि, स्वाद से जुड़ी क्रिएटिविटी अच्छी है लेकिन कई बार इससे पोषक तत्वों पर भी प्रभाव पड़ता है। जैसे कि आज हम बात करेंगे उन लोगों की जो कि दलिया में दही मिलाकर खाते हैं। क्या यह तरीका सही है? इससे सेहत से जुड़ी दूसरी समस्याएं तो नहीं होंगी, आइए जानते हैं इस बारे में प्रिया पालीवाल, चीफ डायटिशियन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली से।

क्या दलिया में दही मिलाकर खाना सही है-Can we eat curd and daliya together?

प्रिया पालीवाल, बताती हैं कि दलिया में दही मिलाकर खाना बिल्कुल सही और पौष्टिक होता है। दलिया में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होता है जो शरीर को ऊर्जा देता है और पाचन में मदद करता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट की सेहत के लिए अच्छे होते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा इसके कई अन्य फायदे भी हैं। जैसे कि

दलिया में दही मिलाकर खाने के फायदे-Daliya with curd benefits

डायटिशियन प्रिया पालीवाल की मानें तो जब आप दलिया में दही मिलाते हैं तो यह मिश्रण न केवल स्वाद में बेहतर होता है बल्कि, इससे आपके भोजन की पौष्टिकता भी बढ़ जाती है। जिससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं जैसे कि

  • -दलिया और दही का यह संयोजन वजन कम करने में भी मदद कर सकता है क्योंकि यह लंबे समय तक भूख को नियंत्रित रखता है।
  • -यह हड्डियों के लिए जरूरी कैल्शियम और प्रोटीन भी प्रदान करता है।
  • -इसके अलावा यह दोनों मिलकर सुपाच्य बन जाते हैं और पेट को ठंडा रखते हैं।
  • -जब आप दलिया और दही खाते हैं तो यह प्रोबायोटिक की तरह काम करते हुए गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।

daliya

इसे भी पढ़ें: अरबी के पत्ते खाने से होते हैं ये 5 नुकसान, जानें किसे खाना चाहिए और किसे नहीं

छाछ में दलिया मिलाकर खा सकते हैं

दलिया में आप छाछ मिलाकर भी आप बना सकते हैं या फिर ऊपर से दलिया में छाछ मिलाकर खा सकते हैं। इससे दलिया का स्वाद बढ़ जाता है और इसके पोषक तत्वों की भी बढ़ोतरी होती है।इसके अलावा अगर आप दलिया बनाने के अपने तरीके में भी बदलाव कर सकते हैं और आपको जैसा पसंद हो वैसे इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कौन-सी आदतें हैं जो वजन घटाने की प्रक्रिया को मुश्किल बना देती हैं? आइए एक्सपर्ट से जानें

इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, ध्यान रखें कि दही ताजा और बहुत दिन पुराना न हो। अगर दही एसिडिटी बढ़ाए तो इसे खाने से बचना चाहिए। कुल मिलाकर, दलिया और दही का संयोजन हल्का, स्वास्थ्यवर्धक और सुपाच्य भोजन होता है, जो हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है।

Read Next

क्या खराब डाइट से कमजोर पड़ता है शरीर और दिमाग? जानें पोषण की कमी के नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS