Doctor Verified

क्या सर्जरी के बाद दही खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें डाइट में शामिल करने के फायदे

Is It Okay To Eat Curd After Surgery: सर्जरी के बाद दही खा सकते हैं, क्योंकि यह रिकवरी में मदद करता है। लेकिन, इसे डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सर्जरी के बाद दही खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें डाइट में शामिल करने के फायदे


Can We Eat Curd After Surgery: जब किसी मरीज की कंडीशन बहुत ज्यादा खराब हो जाती है, रोजमर्रा के कामकाज करना मुश्किल हो जाता है और दवाओं का असर व्यक्ति विशेष पर कम हो जाता है, तभी सर्जरी की जरूरत पड़ती है। सर्जरी एक क्रिटिल प्रक्रिया है, जिसे सर्जन ही अंजाम देते हैं। बहरहाल, किसी भी तरह की सर्जरी के बाद सबसे जरूरी होता है कि व्यक्ति अपने खानपान की आदतों में सुधार करें। ऐसा इसलिए करने को कहा जाता है, ताकि मरीज की रिकवरी तेजी से हो सके। ध्यान रखें कि रिकवरी के बाद अगर व्यक्ति अनहेल्दी चीजें खाता है, तो न सिर्फ रिकवरी धीमी हो जाती है, बल्कि इंफेक्शन, सूजन आदि का रिस्क भी बढ़ जाता है। बहरहाल, यहां जानने की बात ये है कि क्या किसी भी तरह की सर्जरी के बाद दही खाना सुरक्षित होता है? वैसे भी दही एक ऐसी चीज है, जो पाचन क्षमता में सुधार करता है। तो क्या सर्जरी के बाद दही खाना लाभकारी होता है? आइए, यथार्थ अस्पताल में Robotic Surgeon - General & Laparoscopic Surgery, Senior Consultant & HOD डॉ. मोहिब हमीदी से जानते हैं क्या है सच्चाई। (Kya Surgery Ke Bad Dahi Kha Sakte Hain)

क्या सर्जरी के बाद दही खा सकते हैं?- Is It Safe To Eat Curd After Surgery

can we eat curd after surgery 01 (8)

डॉ. मोहिब हमीदी के अनुसार, "सर्जरी के बाद दही खाई जा सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि दही में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो कि सर्जरी के बाद हीलिंग प्रोसेस में मदद करता है।" डॉ. मोहिब हमीदी आगे सलाह देते हैं, "दही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसके बावजूद, सर्जरी के बाद लोगों को इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले कॉन्शस रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोगों को डेयरी प्रोडक्ट सूट नहीं करता है या उन्हें एलर्जी होती है। यह सिचुएशन सही नहीं है। अगर किसी को दही से एलर्जी और सर्जरी के बाद इसका सेवन कर ले, तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और रिकवरी पर भी बुरा असर पड़ सकता है।" कुल मिलाकर समझने की बात ये है कि सर्जरी के बाद दही खा सकते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद दही खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें फायदे-नुकसान

सर्जरी के बाद दही खाने के फायदे

हीलिंग प्रक्रिया में तेजीः डॉ. मोहिब हमीदी बताते हैं, "जैसा कि पहले ही बताया गया है कि दही में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। प्रोटीन सर्जरी से रिकवरी में मदद करता है। साथ ही, बॉडी में आई सूजन में भी कमी आती है। इसलिए, जिन्हें दूध सूट करता है, वे इसका सेवन जरूर करें। इससे टिश्यूज भी तेजी से रिपेयर होते हैं।"

पाचन क्षमत में सुधारः सर्जरी के बाद मरीज को कई तरह की दवाओं का सेवन करना पड़ता है। इसकी वजह पाचन क्षमता बिगड़ सकती है। कई बार लंबे समय तक दवा लेनी पड़ती है, जिससे कब्ज, गैस बनने की दिक्कत हो जाती है। इससे राहत के लिए भी मरीज अपनी डाइट में दही शामिल कर सकते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन क्षमता में सुधार करते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्जरी (ऑपरेशन) के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें डाइट प्लान और जरूरी टिप्स

सर्जरी के बाद दही कब न खाएं

1. अगर आपको पेट से जुड़ी सर्जरी हुई है, तो इसका सेवन करने से बचें।
2. अगर पहले से कब्ज की समस्या रही है, तो सर्जरी के बाद दही न खाएं।
3.

अगर डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी है, तो भी दही सही विकल्प नहीं है।

4. अगर दही खाने से स्वास्थ्य बिगड़ रहा है, तो भी इससे दूरी बना लें।
5.

आपको कैसी दही खानी है, इस पर जरूर गौर करें।

निष्कर्ष

सर्जरी के बाद दही खाई जा सकती है। इससे रिकवरी में भी मदद मिलती है। लेकिन, अगर दही खाने से हेल्थ सुधरने के बजाय बिगड़ जाए, तो बेहतर होगा कि आप इसका सेवन करने से बचें। वहीं, अगर किसी को डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी है, तो उन्हें भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

लंबे समय से हो रही अनिद्रा से बचाव के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करना है जरूरी? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS