Is It Okay To Eat Mushroom With Curd In Hindi: गर्मी के दिनों में लगभग हर कोई दही खाना पसंद करता है। इसकी कूलिंग प्रॉपर्टी पेट को ठंडा रखती है, पाचन क्षमता में सुधार करती है और बॉडी को हाइड्रेट भी रखती है। यही नहीं, दही का सेवन करने से हमारी गट में मौजूद बैक्टीरिया भी बैलेंस में रहते हैं, जिससे ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें का सामना नहीं करना पड़ता है। दही को अलग-अलग तरीके से खाया जाता है। जैसे कोई दही में चीनी मिक्स करके खाता है, तो कोई इसमें नमक और जीरा पाउड मिक्स करके खाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। कुछ लोग दही को मशरूम के साथ खाना भी पसंद करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई दही के साथ मशरूम खाना सेफ होता है? इसका हमारी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? आइए, जानते हैं दही के साथ मशरूम का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं और क्या नुकसान होते हैं? इस संबंध में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। (Kya Mushroom Ke Sath Dahi Kha Sakte Hain)
क्या दही के साथ मशरूम का सेवन किया जा सकता है?- Can I Eat Mushroom And Curd Together In Hindi
दही और मशरूम दोनों ही हेल्दी विकल्प हैं और दोनों का सेवन एक साथ किया जा सकता है। हालांकि, ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है, जिससे यह पता चला कि दही और मशरूम को साथ में खाने से कोई नुकसान हो सकता है। इसके उलट, दही और मशरूम को साथ मिक्स करके खाया जाए, तो इससे कई स्वादिष्ट रेसिपीज बनती हैं और यह हेल्थ लाभ पहुंचाते हैं।
इसे भी पढ़ें: दही के साथ न करें इन 5 चीजों को सेवन, शरीर को हो सकता है नुकसान
दही के साथ मशरूम का सेवन करने के फायदे- Benefits Of Eating Mushroom And Curd Together In Hindi
पाचन क्षमता में सुधार
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन क्षमता में सुधार करता है। इससे गट हेल्थ सुधरती है। वहीं, मशरूम की बात करें, तो इसमें फाइबर होता है। इसका मतलब है कि जब आप दोनों को मिक्स करके खाते हैं, तो इससे मल त्याग प्रक्रिया आसान होती है और पेट संबंधी कई समस्या दूर होती हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
मशरूम और दही दोनों में ऐसे कई कंपाउंड होते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। मशरूम में बीटा-ग्लूकेन होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को उत्तेजित कर सकते हैं, जबकि दही के प्रोबायोटिक्स एक स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोज दही खाने से क्या फायदे मिलते हैं? एक्सपर्ट से जानें दही खाने का सबसे अच्छा समय क्या है
एंटीऑक्सीडेंट तत्व
मशरूम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। यह प्रॉपर्टी न सिर्फ हमें बीमार होने से रोकती है, बल्कि ऑक्सिडेटिव तनाव की प्रक्रिया को भी धीमा करने में मदद करता है। इससे हमारे सेल्स की क्षतिग्रस्त होने से रोकता है। दही भी एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोता है। जब आप दोनों को मिक्स करके खाते हैं, तो इससे ओवर ऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें : जिंक से भरपूर इन 5 फूड्स से ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल, जानें एक्सपर्ट की राय
दही के साथ मशरूम खाने के नुकसान- Side Effects Of Eating Mushroom And Curd Together In Hindi
ब्लोटिंग और गैस
वैसे तो दही के साथ मशरूम का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। लेकिन, अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में कर बैठते हैं, तो इसकी वजह से पेट फूलने की दिक्कत और गैस बनने की परेशानी हो सकती है। मशरूम में हाई फाइबर कंटेंट होता है और दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। इनकी अधिकता पेट को लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान करवा सकती है।
एलर्जी ट्रिगर हो सकती है
अगर कोई लैक्टॉस इंटॉलरेंस है, तो उन्हें दही के साथ मशरूम का सेवन नहीं करना चाहिए। दही, एक तरह का डेयरी प्रोडक्ट होता है। दही का सेवन करने से पित्ती, खुजली या सूजन जैसे कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इसलिए, इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
एक्सपर्ट की सलाह- Expert Suggestion In Hindi
दही के साथ मशरूम का सेवन कर रहे हैं, तो इसकी मात्रा कम रखें। अगर हाल ही इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाए है, तो इसे खाने के बाद नोटिस करें कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है। अगर मशरूम के साथ दही अच्छी न लगे, तो आप अन्य विकल्पों को आजमा सकते हैं। ध्यान रखें कि दही के साथ मशरूम खाना एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है। इसके बावजदू, इसे डाइट का हिस्सा बनाने से पहले इसके स्वास्थ्य लाभों और दुष्प्रभावों के बारे में जान लें। इसके पोर्शन साइज का ध्यान रखें। दही के साथ मशरूम की ओवर ईटिंग करने से बचें।
FAQ
दही खाने के बाद कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?
दही खाने के बाद, खट्टे फल, मछली, प्याज, दूध और तली-भुनी चीजें नहीं खानी चाहिए। इन चीजों के साथ ही का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।मशरूम कब नहीं खाना चाहिए?
यूं तो मशरूम खाना पूरी तरह सुरक्षित होता है। लेकिन, अगर आपको इससे एलर्जी है, यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, गट हेल्थ खराब है, तो मशरूम का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, मानसून के मौसम में भी इसका सेवन किया जाना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।दही को पचने में कितना समय लगता है?
गर्मी के दिनों में दही खाना अच्छा होता है। दही खाने स्वास्थ्य संबंधी तमाम समस्याएं दूर रहती हैं। इसमें प्रोबायोटिक्स होता है। इस पचने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लगता है। लेकिन, जो लैक्टॉस इंटॉलरेंट हैं, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।