भारत के लगभग हर क्षेत्र में दही का सेवन किया जाता है। यह पेट के लिए बेहद ही उपयोगी माना जाता है। दही का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। कुछ लोगों को दही का रायता पसंद होता है, तो कुछ इसकी लस्सी के दिवाने होते हैं। लेकिन, हर मौसम में इसका सेवन किया जाता है। एक्सपर्ट और डॉक्टर का कहना है कि दही पेट के रोगों को शांत करने और पाचन क्रिया को बेहतर करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया गट हेल्थ को इम्प्रूव करने में सहायक होते हैं। इस लेख में डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि रोजाना दही का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं और इसे खाने का सही समय क्या होता है?
रोज दही खाने से क्या होता है? Benefits To Eat Curd On Daily Basis In Hindi
दही का रोजाना सेवन किया जा सकता है। इसके सेवन से आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इन फायदों के बारे में आगे विस्तार से बताया गया है।
प्रोबायोटिक्स
दही प्रोबायोटिक्स का नेचुरल सोर्स होता है, जो आंतों के हेल्दी माइक्रोबायोम को बढ़ाने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से दही के सेवन से पाचन बेहतर होता है और इम्यून डिसऑर्डर की संभावना कम हो जाती है।
बेहतर पाचन के लिए आवश्यक
दही में एंजाइम होते हैं जो लैक्टोज को पाचने में सहायता करते हैं। इससे लोगों को लैक्टोज इंटोलरेंस की समस्या में आराम मिलता है। यह पेट को भी आराम देता है। इसके सेवन से गैस, इनडाइजेशन और एसिडिटी में भी राहत मिलती है।
हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी
दही में मौजूद मैग्नीशियम नाइट्रोजन को नियंत्रित करके हार्ट को स्वस्थ बनाने में सहायक होते हैं। इसमें हेल्दी फैट होता है, जो हार्ट के लिए बेहतर होता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
दही कैल्शियम और विटामिन डी का सोर्स होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थिति को रोकने में मदद मिल सकती है।
हाई प्रोटीन
दही में हाई प्रोटीन पाया जाता है, जिससे यह शाकाहारियों के लिए अपनी प्रोटीन आवश्यकताओं को पूरा करने का एक नेचुरल सोर्स बन जाता है। प्रोटीन हमारी मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक होती है।
वजन को करें कंट्रोल
दही में मौजूद प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। इसे आपकी भूख कंट्रोल होती है। भूख कंट्रोल होने से आप बार-बार नहीं खाते हैं और आपका वजन कंट्रोल होने लगता है।
त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार
दही अपनी त्वचा की देखभाल के लिए जाना जाता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है और आपकी त्वचा को अधिक चमकदार बनाता है।
दही खाने का सही समय - Right Time To Eat Curd In Hindi
एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह के समय दही खाने से शरीर का एनर्जी लेवल बूस्ट होता है। आप इसे नाश्ते में आहार के साथ या फल के साथ भी खा सकते हैं। इसके साथ ही आप दही का सेवन दोपहर के समय भी कर सकते हैं। इसे भी दही के सेवन का सही समय माना जा सकता है। भोजन के साथ या इसके बाद दही का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। वहीं, एक्सपर्ट का मानना है कि रात के समय दही खाने से उसे पचाने में अधिक समय लगता है। साथ ही, कुछ लोगों को पेट में भारीपन महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : जिंक से भरपूर इन 5 फूड्स से ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल, जानें एक्सपर्ट की राय
दही का सेवन करने से आपके पेट के विकार दूर होते हैं। इसे कई तरह से आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यदि, आपको पहले से ही पेट संबंधी विकार है तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही दही का सेवन करें।