Expert

मानसून के दौरान क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें खास न्यूट्रिशन और डाइट टिप्स

Food And Nutrition During Monsoons: मानसून में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून के दौरान क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें खास न्यूट्रिशन और डाइट टिप्स


Food And Nutrition During Monsoons: मानसून गर्मी से राहत देने के साथ कई तरह की बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाता हैं। बारिश और उमस के कारण बैक्टीरिया को पनपने का उचित माहौल मिलता है। इस कारण डेंगू, टायफाइड, फ्लू इन्फेक्शन और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में मानसून में शरीर को एक्सट्रा देखभाल की जरूरत होती है। जरा सी लापरवाही से शरीर इंफेक्शन की चपेट में आ सकता है। मानसून में शरीर की देखभाल करने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करना भी जरूरी होता है। बाहर के खाने और तैलीय भोजन करना से बचना चाहिए। इसको पचाने में दिक्कत हो सकती है। इस मौसम में खाने में जल्दी ही बैक्टीरियी हो सकते हैं। ऐसे  में ताजा और गर्म भोजन का ही सेवन करें। मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। इस बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

मानसून के दौरान क्या करें

प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों का सेवन करें

मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। प्रोबायोटिक्स फूड्स पेट और आंतों को हेल्दी रखते हैं। इनके नियमित सेवन से पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार होता हैं। ऐसे में कोशिश करें कि डाइट में  दही, छाछ और घर का बना अचार जैसे प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन करें।

साफ पानी पिएं

बारिश के मौसमे गंदे पानी पीने की वजह से पेट में संक्रमण की समस्या हो जाती है। ऐसे में साफ पीने के साथ सही मात्रा में पानी पिएं। मानसून के दौरान हम कम पानी का सेवन करते हैं। इस कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में दिन में 2 से 3 लीटर पानी पिएं। बाहर जाने पर अपने साथ एक साफ पानी की बॉटल अवश्य रखें। ऐसा करने से टाइफाइड, हैजा, पेचिश, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और अन्य गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

फलों और सब्जियों का सेवन करें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए माससून में फलों और सब्जियों को डाइट में अवश्य शामिल करें। सेब, अनार, केला और खीरे करेला, जामुन, आड़ू, पपीता, आलूबुखारा और लौकी को डाइट में शामिल करें। इन फूड्स में विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं।

sea food

व्यायाम करें

बारिश के कारण कई बार ऐसा हो सकता है कि बाहर वर्कआउट करने न जा सकें। ऐसे में कोशिश करें कि घर में ही एक्सरसाइज या योग करें। ऐसा करने से वजन कम करने में मदद मिलेगी और इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। नियमित व्यायाम करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और सेरोटोनिन के स्तर (हैप्पी हार्मोन) बढ़ता है। 

मानसून के दौरान क्या न करें

तले हुए फूड्स से बचें

मानसून में तले हुए फूड्स खाने से बचना चाहिए। यह शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ मानसून में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं जैसे अपच, सूजन, दस्त और अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। वहीं तले हुए तेल का दोबारा उपयोग करने से बचें। यह तेल शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

इसे भी पढे़ं- दूध पीने के बाद क्या नहीं खाना-पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

समुद्री भोजन खाने से बचें

मानसून के दौरान समुद्री प्रदूषण काफी बढ़ जाता है। मानसून के मौसम में समुद्री भोजन का सेवन करने से डायरिया, पीलिया और टाइफाइड जैसी जल-जनित बीमारियाँ होने का खतरा बढ़ जाता है। मानसून के मौसम के दौरान बेचे जाने वाले अधिकांश समुद्री भोजन पहले से पैक और संग्रहीत होते हैं। ऐसे में इनके सेवन से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

सड़क किनारे खाने से बचें

इस मौसम में बैक्टीरिया काफी जल्दी पनपते हैं। ऐसे में इस समय बाहर के खाने से बचना चाहिए। इस समय बाहर के खाने की वजह से पेट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

All Image Credit- Freepik 

Read Next

एक दिन में कितने अखरोट खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version