Doctor Verified

मानसून में हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव

How To Maintain Health In Monsoon: मानसून में हेल्दी रहने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों में बदलाव करना जरूरी है। जानें मानसून के लिए कुछ हेल्थ टिप्स।    
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव


How To Stay Healthy In Monsoon: बरसात का मौसम हर किसी को भाता है। लेकिन वहीं यह मौसम कई बीमारियां भी लेकर आता है। बरसात का मौसम आते ही पाचन सम्बन्धित समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। वहीं इसके कारण स्किन इंफेक्शन और फ्लू होने का खतरा भी रहता है। इसलिए ऐसे में डाइट और लाइफस्टाइल दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आप अपने डेली रूटीन में कुछ हेल्दी बदलाव करते हैं, तो इससे आप इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं। मानसून के लिए कुछ हेल्दी टिप्स बताते हुए इंटग्रेटिव हेल्थ कोच और हार्मोन हेल्थ कोच उर्वशी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख में जानें इन टिप्स के बारे में।

monsoon

मानसून में क्या करना चाहिए और क्या नहीं- Do and Don'ts During Rainy Season

उबला पानी पिएं- Boiled Water

मानसून में केवल उबले पानी का सेवन करें। क्योंकि इससे पानी में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। सुबह उठकर भी गुनगुने पानी की जगह पानी को उबालकर हल्का ठंडा करके रखें। पानी को उबालकर कंटेनर में स्टोर करके रख लें। 

फल और सब्जियों को धोकर खाएं- Clean Fruits and Vegetables 

जब भी आप मार्केट से सब्जी और फल लेकर आएं, उन्हें अच्छे से धोकर ही स्टोर करें। क्योंकि बरसात के मौसम में फल और सब्जियों में कीड़े हो जाते हैं। इनसे बचने के लिए सेवन से पहले वॉश करना जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें- मानसून में वात दोष को संतुलन में रखने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, दर्द से मिलेगी राहत

खुद को गीला न रहने दें- Dry Yourself Quickly

अगर आप बारिश में भीग गए हैं, तो तुरंत कपड़े और जूते बदलें। क्योंकि ज्यादा देर भीगे रहने से आपको कोल्ड या फ्लू होने का खतरा हो सकता है। इससे आपको सिर दर्द या बुखार भी हो सकता है। 

तुलसी का काढ़ा पिएं- Drink Tulsi Kadha

मानसून में इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए आप तुलसी का काढ़ा पी सकते हैं। इसके लिए आपको पानी में तुलसी, मुलेठी, अदरक को उबालना है। छानने के बाद इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। ये सभी चीज़ेे इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा कम करती हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलती है। आप यह काढ़ा बड़ों और बच्चों दोनों को दे सकते हैं। 

नाक में घी डालें- Add Ghee Drops In Nose

दिन में एक बार गुनगुना घी नाक में जरूर डालें। इससे सांस नली में मौजूद इंफेक्शन कम होता है। यह बॉडी से इंफेक्शन कम करने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें- मानसून के दौरान माइग्रेन की समस्या क्यों बढ़ जाती है? डॉक्टर से जानें कारण और उपाय

स्ट्रीट फूड अवॉइड करें- Avoid Street Food

बरसात के मौसम में बाहर का खाना खाने का मन होता है। लेकिन यह आपको बीमार भी कर सकता है। स्ट्रीट फूड को खुला रखा जाता है। इससे इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं। 

इन बातों का भी रखें ध्यान

    • बरसात के मौसम में टाइट कपड़े बिल्कुल भी न पहनें। क्योंकि इससे आपको इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है। 
    • यूरिनेट के बाद टिशु से क्लीन जरूर करें। क्योंकि प्राइवेट पार्ट गीला होने से इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। 
    • तला-भूना और कम मसाले वाली चीजों का सेवन करें। क्योंकि ये चीज़े पाचन सम्बन्धित समस्याओं का कारण बन सकती हैं। 
    • केवल घर का खाना खाएं। कोशिश करें कि आप बाहर का खाना अवॉइड ही करें।
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Urvashi Agarwal (@urvashiagarwal1)

Read Next

क्या नींबू और बेकिंग सोडा से दांतों को साफ करना सुरक्षित होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer