Doctor Verified

क्या नींबू और बेकिंग सोडा से दांतों को साफ करना सुरक्षित होता है? डॉक्टर से जानें

अगर आप भी दांत साफ करने के लिए नींबू और सोडा का इस्तेमाल करते हैं तो आइए जानते हैं इसके उपयोग से दांतों पर क्या असर पड़ता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नींबू और बेकिंग सोडा से दांतों को साफ करना सुरक्षित होता है? डॉक्टर से जानें


चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में दांत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपकी एक प्यारी सी स्माइल कई बार आपकी पहचान बन जाती है। लेकिन कई बार इसी स्माइल के कारण आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि स्माइल करते समय आपके पीले दांत नजर आने लगाते हैं। पीले दांतों की समस्या दूर करने के लिए कई लोग घरेलू उपायों को आजमाती हैं। जिसमें नींबू और सोडा का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। दांतों को चमक बढ़ाने और पीलापन दूर करने के लिए लोग नींबू पर सोडा लगाकर अपने दातों पर रगड़ते हैं। लेकिन क्या सच में दांतों पर नींबू और  सोडा लगाने से दांतों का पीलापन दूर होता है? आइए ओरो-फेशियल एस्थेटिक डेंटिस्ट डॉ. शिल्पी बहल से जानते हैं बेकिंग सोडा और नींबू से दांत साफ करने का तरीका सही है या नहीं? 

क्या सोडा दांतों के लिए खराब है?

बेकिंग सोडा, हल्का घर्षण होने पर भी दांतों से सतह के दाग हटाने में मदद कर सकता है। हालांकि, जब इसका बहुत ज्यादा मात्रा या गलत तरीके से उपयोग किया जाता है तो यह आपके दांतों की बाहरी परत, इनेमल को खराब कर सकता है। इनेमल पर असर पड़ने से दांतों की संवेदनशीलता बढ़ सकती है, जिससे दांतों में सड़न और कैविटी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, डॉक्टर दांतों में सोडा के इस्तेमाल से बचने की सलाह देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मसूड़ों में पस की समस्या होने पर क्या करें ? जानें इसे दूर करने के आसान उपाय

नींबू से दांत साफ करने से क्या होता है?

नींबू का रस बहुत ज्यादा अम्लीय (Lemon Juice Bad For Teeth) होता है, जिसका pH कम होता है और ये इनेमल को और भी ज्यादा खराब कर सकता है। जब इनेमल खराब हो जाता है, तो यह न केवल दांतों की संवेदनशीलता बढ़ाता है बल्कि दांतों का और ज्यादा पीला और कमजोर होने का खतरा भी बढ़ा सकता है। 

दांतों पर बेकिंग सोडा और नींबू लगाने के साइड इफेक्ट्स

इसे भी पढ़ें: बच्चों के दांत में कीड़ा लगने से कैसे बचाएं? जानें डेंटिस्ट से

डेंटिस्ट डॉ. शिल्पी बहल का कहना है कि, दांतों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल आपके दांतों के लिए खतरनाक हो सकता है। बेकिंग सोडा और नींबू का संयुक्त उपयोग इनेमल क्षरण (Enamel Erosion) को तेज कर सकता है और मसूड़ों में जलन या ब्लीडिंग की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बेकिंग सोडा की घर्षण क्षमता, नींबू के रस की अम्लता के साथ मिलकर दांतों और मसूड़ों दोनों पर बुरी तरह प्रभावित करता है, जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ⭐️Dr.Shilpi Behl⭐️ (@drshilpibehl)

दांतों को साफ करने या इससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सोडा या नींबू जैसे घरेलू उपाय का इस्तेमाल करने से बचें। दांतों से जुड़ी समस्याएं होने पर सीधे डेंटिस्ट से संपर्क करें। 

Image Credit: Freepik

Read Next

5 July 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version