How to Restore Tooth Enamel: हर व्यक्ति अपने दांतों को अच्छा और स्वस्थ बनाए रखना चाहता है और दांतों की चमक भी बनाए रखना चाहता है। हालांकि, यह कुछ लोगों के लिए संभव नहीं हो पाता है, क्योंकि रोज दांतों को ब्रश करने से या गलत खान-पान से दांतों में घिसावट की समस्या बढ़ती जाती है। दांतों के खराब होने में एक स्थिति दांतों के इनेमल का नुकसान है। जब इनमेल घिसता चला जाता है, तो यह बहुत तेजी से खराब होने लगता है, जिससे कई दंत स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपके भी दांतों के इनेमल को बचाना चाहते हैं, तो जानें कैसे दांतों का इनेमल खराब होने से बचा सकते हैं। हमने इस विषय पर एस्टर व्हाइटफील्ड अस्पताल की दंत चिकित्सक डॉक्टर डॉ. सिंधु यू मुक्तामठ (Dr. Sindhu U Muktamath, HOD of Dental Science, Aster Whitefield Hospital, Bengaluru) से विस्तार में बात की।
दांतों का इनेमल चला क्यों जाता है-Why is teeth enemal erosion?
दांतों का इनेमल दांतो की सतह पर एक मोटी, सख्त और बाहरी परत होती है। यह दांतों को सुरक्षा प्रदान करती है। इसके अलावा यह दांतों को बैक्टीरिया, संक्रमण, ठंडे या गर्म तापमान और दांतों के नुकसान पहुंचाने से बचाती है। बता दें कि आप जो खाना खाते हैं वो दांतों पर जमा हो जाता है और बैक्टीरिया और अम्ल के रूप में दांतों के इनेमल के नष्ट होने का कारण होता है। हालांकि, की अन्य कारण भी होते हैं।
1. भोजन
दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचने का भोजन एक मुख्य कारण है। खाना वह जिसमें ज्यादा मात्रा में शुगर होता है, यह दांतों में बैक्टीरिया का कारण बनता है और दांतों का इनेमल तेजी से चला जाता है।
2. दांत पीसना
कई लोग रात में सोते समय दांत पीसते हैं, जिसे ब्रकिज्म भी कहते हैं, दांत पीसने की वजह से दांतों का इनेमल जाने की संभावना होती है।
इसे भी पढ़ें- दांतों में झनझनाहट या सेंसिटिविटी के हो सकते हैं ये 10 कारण, जानें डॉक्टर से
3. कम लार का फ्लो
दांतों की सतह से बैक्टीरिया को साफ करने में लार महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिन लोगों में लार का प्रवाह कम होता है, जिसे जेरोस्टोमिया भी कहा जाता है, इससे दांतों की सतह पर अम्लीय जमाव हो जाता है जिससे दांतों का इनेमल नष्ट हो जाता है।
4. दांतों को जोर से ब्रश करना
कई लोग यह सोचकर अपने दांतों को जोर से ब्रश नहीं करते कि इससे दांतों की अच्छी तरह सफाई हो जाएगा। हालांकि, इससे कई अन्य समस्याएं भी पैदा होती हैं, जैसे दांतों का इनेमल धीरे-धीरे घिसने लगता है, जिससे दांतों का इनेमल खराब हो जाता है।
आपके इनेमल के खराब होने के संकेत-Signs Your Enamel May Be Wearing Away
इनेमल का खराब होना शुरुआत में अक्सर दर्द रहित होता है, यानी दर्द नहीं होता। लेकिन कुछ बातें जो ध्यान देने वाली हैं।
- दांतों में सेंसटिविटी बढ़ना, खासकर गर्म, ठंडे या मीठे खाना खाने से।
- खुले हुए डेंटिन के कारण पीलापन या रंग का फीका पड़ना
- दांतों पर चिप्स या खुरदुरे किनारे
- दांतों की सतह पर चिकना या कांच जैसा दिखना
- छोटी दरारें या खांचे जो पहले नहीं थे
- अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो पहले अपने दंत चिकित्सक से सलाह लें।
दांतों का इनेमल खराब होने से कैसे रोकें-How to Prevent tooth enamel erosion?
दांतों का इनेमल खराब होने से बचाने के लिए कुछ उपाय हैं, जो आप अपना सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके दांतों का इनेमल पूरी तरह से गया नहीं है, लेकिन उस स्थिति में है, तो भी इन बातों का ध्यान रखें।
1. मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें
हालांकि कुछ लोगों को लगता होगा कि सख्त ब्रिसल वाला टूथब्रश दांतों की अच्छी तरह से सफाई करता है, लेकिन यह समय के साथ दांतों के इनेमल को नष्ट कर देता है। इसलिए, मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करने से इनेमल को निकलने से रोका जा सकता है।
2. ब्रश करने के बाद खाना खाएं
दरअसल, अगर आप ब्रश करने से पहले खाना खा लेते हैं, तो अम्लीय भोजन आपके दांतों के इनेमल को अस्थायी रूप से नरम कर देते हैं। इसके बाद अगर आप तुरंत ब्रश करने से और ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसलिए आपके दातों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर यही होगाकि और ब्रश करने से पहले 30 मिनट बाद ही खाना खाएं। हालांकि, आप पानी से कुल्ला कर सकते हैं, उसके बाद कुछ हल्का खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ओरल हेल्थ और ओरल हाइजीन में क्या फर्क है? जानिए डेंटल एक्सपर्ट से
3. अपनी डाइट पर विचार करें
अपनी डाइट में ज्यादा शुगर वाले भोजन को कम करें, यानी कि शुगर का बार-बार सेवन न करें। जिन आहारों में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, वे दांतों पर बैक्टीरिया को तेजी से विकसित करते हैं। इसके अलावा, कुछ कोल्ड ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे दांतों के इनेमल का खराब होता है।
4. दंत चिकित्सक से मिलें
रूटीन चेकअप बहुत जरूरी है। अगर आप अपने दांतों के इनेमल के क्षरण का तुरंत इलाज चाहते हैं, तो आपको इसके लिए सही उपचार करवाना होगा। इसलिए आप डॉक्टर से मिलें और अपने दांतों चेकअप कराएं।
निष्कर्ष
कई लोगों के दांतों का इनेमल खराब हो जाता है। इसलिए अपने इनेमल की सुरक्षा जरूरी है। बता दें कि अपने इनेमल की सुरक्षा का मतलब सिर्फ कैविटी रोकना नहीं है। बल्कि जीवन भर अपने दांतों की मजबूती बनाए रखना भी है। रोजाना किए जाने वाले छोटे-छोटे बदलाव काफी मददगार साबित हो सकते हैं। अपने दांतों की देखभाल करें, ब्रश अच्छी तरह कें, अपने खान-पान का ध्यान रखें और दांतों की देखभाल में तैयार रहें। इनेमल वापस नहीं उग सकता, लेकिन कुछ बदलावों, जागरूकता और सही सलाह से इसे सुरक्षित रखा जा सकता है।
FAQ
दांतों पर इनेमल वापस कैसे लाएं?
दांतों का इनेमल एक बार चला जाता है, तो इसे पूरी तरह वापस लाना संभव नहीं है। हालांकि, इसे खराब होने से बचाया जा सकता है। दिन में दो बार फ्लोराइट टूथपेस्ट से ब्रश करके, मीठा खाना कम करके।आप दांत के इनेमल का इलाज कैसे करते हैं?
आप दांत के इनेमल के इलाज के लिए अपने दंत चिकित्स से मिलें और उनकी सलाह लें।दांतों के इनेमल को मजबूत कैसे करें?
दांतों के इनेमल को मजबूत करने के लिए स्वस्थ आहार लें, जिन भोजन में अम्ल की मात्रा ज्यादा है, उसका सेवन कम करें, दातों को अच्छे ब्रश से ब्रश करें और रेगुलर रूप से दांतों का चेकअप कराते रहें।