Doctor Verified

दांतों में झनझनाहट या सेंसिटिविटी के हो सकते हैं ये 10 कारण, जानें डॉक्टर से

दांतों की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। अक्सर कई लोग दांतों में सेंसिटिविटी की वजह से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में डॉक्टर से जानते हैं दांतों में सेंसिटिविटी के क्या कारण हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों में झनझनाहट या सेंसिटिविटी के हो सकते हैं ये 10 कारण, जानें डॉक्टर से

Causes of Sensitivity in Teeth:आजकल दांतों की समस्या बहुत आम हो गई है। ऐसे ही दांतों में सेंसिटिविटी या झनझनाहट भी एक ऐसी समस्या है जिसे लगभग हर व्यक्ति महसूस करता है। इस स्थिति में व्यक्ति को अचानक अस्थायी रूप से तेज दर्द होता है। इसके कई कारण होते हैं। ऐसे में दांतों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है, लेकिन यह समस्या होती क्यों है? इसके उपाय क्या हैं? ये जानने के लिए हमने बेंगलुरु के एस्टर व्हाइटफील्ड हॉस्पिटल के डेंटिस्ट डॉ. सिंधु यू मुक्तामठ (Dr. Sindhu U Muktamath, Dental Science, Aster Whitefield Hospital, Bengaluru) से विस्तार में बात की। आइए जानते हैं 10 बड़े कारण।

दांतों में झनझनाहट होने के क्या कारण हैं-causes of sensitivity in teeth?

दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या मुख्य रूप से दांतों की बाहरी परत के कमजोर होने या मसूड़ों की समस्याओं के कारण होती है। कई लोग हैं जो दांतों की पीड़ा से जूझ रहे हैं, लेकिन किस कारण से यह जानते हैं?

1. दांतों का इनेमल घिस जाना

दांतों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बाहरी परत होती है, जिसे इनेमल कहते हैं। जब यह इनेमल घिस जाती है या नष्ट हो जाती है, तब आपके दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है। हालांकि, यह इनेमल कई वजहों से नष्ट हो सकता है, जैसे रगड़कर ब्रश करना, कुछ ठंडा या गर्म खाना आदि। अपने इनेमल को खराब होने से बचाने के लिए रोजाना ब्रश करें और समय-समय पर अपने दांतों की जांच कराएं।

2. दांतों की सड़न

सेंसिटिविटी की समस्या का एक कारण दांतों में सड़न हो सकता है। दरअसल, प्लाक एक चिपचिपी रंगहीन परत है जो दांतों पर बनती है जब इसमें बैक्टीरिया, लार या भोजन के कण जम जाते हैं। तो जब आप कुछ खाते-पीते हैं तो प्लाक में मौजूद बैक्टीरिया उन्हें पचाते हैं और एसिड बनता है। यह एसिड दांतों की संरचना को नुकसान पहुंचा सकता है, जिस कारण सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है। हालांकि, इससे बचने के लिए मीठा कम खाना चाहिए और अपने दांतों की देखभाल करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी का खतरा किन लोगों को अधिक रहता है? जानें कारण

3. दांतों का टूटना

अगर आपका दांत टूट जाता है, तो आपके दांतों में बैक्टीरिया भर सकते हैं और दांतों के गूदे में सूजन पैदा कर सकते हैं। इससे फोड़ा या संक्रमण हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह दांतों में सेंसिटिविटी का कारण हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

sensitivity in teeth

4. दांत पीसना

दांत पीसना (ब्रुक्सिज्म) एक ऐसी संभावना है जिसमें इनेमल खराब हो सकता है और दांत टूट सकते हैं, जिससे सेंसिटिविटी हो सकती है। इस स्थिति में दंत चिकित्सक से माउथगार्ड या स्प्लिंट बनवाना दांतों को पीसने से बचाने और सेंसिटिविटी को कम करने का एक प्रभावी तरीका है।

5. मसूड़ों का पीछे हटना

मसूड़ों का पीछे हटना भी सेंसिटिविटी का कारण होता है। दरअसल, इस स्थिति में मसूड़े दांत से दूर हो जाते हैं, जिससे दांत की जड़ बाहर आ जाती है। इसलिए सेंसिटिविटी हो सकती है। बता दें कि मसूड़े का पीछे हटना अक्सर उम्र के साथ होता है, लेकिन यह मसूड़ों की बीमारी का संकेत भी हो सकता है। हालांकि, इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे ब्रश का इस्तेमाल करना आदि।

6. बहुत जोर से ब्रश करना

बहुत जोर से ब्रश करने से इनेमल खराब हो सकता है। इससे मसूड़े भी छिल सकते हैं और मसूड़े पीछे भी हट सकते हैं। यह सेंसिटिविटी की वजह हो सकता है। हालांकि इससे निजात पाने के लिए अपनी तकनीक में बदलाव करें और साथ ही मुलायम टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए।

7. व्हाइटनिंग टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना

जब आप सफेद करने वाले टूथपेस्ट का ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल करते हैं, तो यह कुछ लोगों के लिए दांतों में सेंसिटिविटी का कारण बन सकता है। जब भी कुछ ठंडा या गर्म खाते हैं तो दांतों में लग सकता है। इस स्थिति में संवेदनशीलता को दूर करने के लिए, डिसेंसिटाइजिंग टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें और अपने डेंटिस्ट से मिलें।

8. माउथवॉश का लंबे समय तक इस्तेमाल

जब आप रोज माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। आपके दांतों और मसूड़ों की सेहत को नुकसान हो सकता है, खासकर अगर आपके दांतों का इनेमल पहले से ही खराब हो चुका है। तो ज्यादा नुकसान है। अगर आप हर दिन ब्रश करते हैं और फ्लॉसिंग करके अच्छी ओरल देखभाल करते हैं, तो माउथवॉश की जरूरत नहीं है।

9. अम्लीय भोजन

अम्लीय भोजन वे खाद्य पदार्थ हैं जिनका pH मान 7 से कम होता है, जिसमें सोडा, खट्टी कैंडी और अल्कोहल जैसी चीजें शामिल हैं। ऐसे में अम्लीय भोजन से बचना चाहिए क्योंकि यह आपके इनेमल को खराब कर सकता है, जिससे सेंसिटिविटी की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, अच्छी दांतों की हेल्थ के लिए फल, सब्जियां, पनीर, दही और पानी का ज्यादा सेवन करना चाहिए। इसलिए सही आहार लें और ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

इसे भी पढ़ें- Toothache day: दांतों में सड़न के लिए जिम्मेदार हैं ये 6 कारण, डेंटिस्ट से जानें लक्षण और उपचार

10. दांतों की सफाई के बाद

अगर आप दांतों से जुड़ी किसी समस्या का उपचार कराते हैं, तो भी सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है। जैसे दांतों की सफाई कराते हैं, तब भी यह समस्या हो सकती है। अगर यह 2-4 सप्ताह बाद सामान्य हो जाती है, तो ठीक है, वरना डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

निष्कर्ष
दांतों से जुड़ी समस्याएं होना आजकल काफी आम हो गया है। ऐसे में दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या से भी लगभग हर कोई जूझ रहा है। कुछ ठंडा या गर्म खाते हैं तो दांतों में लगता है और झनझनाहट होती है। सेंसिटिविटी के कई कारण हैं, जिनमें मसूड़ों का पीछे हटना, इनेमल नष्ट होना, डाइट सही नहीं लेना, माउथवॉश का ज्यादा इस्तेमाल करना आदि शामिल हैं। अगर आप भी दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो दंत चिकित्सक से मिलें और अपनी दांतों की सेहत का ध्यान रखें।

FAQ

  • दांतों में झुनझनाहट क्यों होती है?

    दांतों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बाहरी परत होती है, जिसे इनेमल कहते हैं। जब यह इनेमल घिस जाती है या नष्ट हो जाती है, तब आपके दांतों में झुनझनाहट हो सकती है। हालांकि, जब कुछ ठंडा या गर्म खाते हैं तो आपको यह महूसस होता है। 
  • दांतों में सेंसिटिविटी क्यों होती है?

    दातों में सेंसिटिविटी होने की वजह दांतों का इनेमल घिस जाना, दांतों की सड़न, दांतों का टूटना, दांत पीसना और मसूड़ों का पीछे हटना आदि जैसे कई कारण हैं। 
  • सेंसिटिविटी क्या है?

    दांतों में सेंसिटिविटी दांतों की एक आम समस्या है जो समय के साथ बढ़ती है। यह मसूड़ों और दांतों के इनेमल के घिसने के कारण होती है, जिसके कई कारण होते हैं और दांतों में झनझनाहट महसूस हो सकती है। 

 

 

 

Read Next

TLC बढ़ने पर क्या होता है? डॉक्टर से जानें बढ़ा हुआ TLC किन बीमारियों का संकेत देता है

Disclaimer

TAGS