Why do people get sick from being in the Rain: तपती गर्मी के बाद लोग मानसून का इंतजार करते हैं और बारिश की कुछ बूंदें लोगों के लिए राहत की सांस की तरह होती हैं। कुछ लोग मानसून का मजा लेते हैं और बारिश में नहाते हैं। कई बार होता है कि लोग बारिश में भीगने से बीमार पड़ जाते हैं। लेकिन ऐसा क्यों है? हमने इस विषय पर एशियन हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर सुनील राणा (Dr. Sunil Rana, Internal Medicine (Unit III), Asian Hospital) से विस्तार में बात की। उन्होंने बताया कि जब आप लंबे समय तक बारिश में भीगे रहते हैं तो आप सर्दी, जुकाम या बुखार की चपेट में आ सकते हैं। डॉक्टर ने कारण बताए कि क्यों ऐसा होता है और बचाव के लिए क्या करें।
बारिश में भीगने से बीमार क्यों पड़ते हैं-Why do we fall sick after getting wet in the rain?
जब आप बारिश के ठंडे पानी में भीगते हैं, तो आपके शरीर का तापमान गिरने लगता है। यह तापमान आपके इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर करता है। ऐसे में कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग जल्दी कोल्ड और वायरल की चपेट में आ जाते हैं। आपको वायरस और बैक्टीरिया जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बारिश के मौसम में वातावरण में नमी ज्यादा होती है और इस स्थिति में बैक्टीरिया और वायरस जल्दी पनपते हैं। खासकर वायरल बीमारियां जैसे जुकाम, खांसी, फ्लू आदि इस मौसम में ज्यादा फैलते हैं। क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं, जानते हैं?
इसे भी पढ़ें- क्या बारिश का पानी पीना सेहत के लिए सुरक्षित है? जानें डॉक्टर से
1. फेफड़ों में इंफेक्शन
बारिश का पानी जब नीचे गिरता है, तो हवा में मौजूद प्रदूषण को भी अपने साथ बहा लेता है, जो निमोनिया और अस्थमा जैसी परेशानियों का कारण बनती हैं। जब आपका शरीर ज्यादा देर तक ठंडा रहता है, तो गले और फेफड़ों में इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।
2. स्किन एलर्जी
बारिश में भीगने से स्किन रैशेज जैसी समस्याएं बहुत होती हैं। आजकल प्रदूषण इतना है कि बारिश का पानी साफ नहीं होता है, उसमें प्रदूषित कण, कीटाणु और रसायन मौजूद हो सकते हैं, जो त्वचा संक्रमण या एलर्जी का कारण भी बन सकते हैं। इसके अलावा गंदे पानी से फंगल इन्फेक्शन, त्वचा और रैशेज, और हाथ-पैरों में खुजली की समस्याएं भी हो सकती हैं।
3. हाइपोथर्मिया
बारिश में भीगने से आपके शरीर का तापमान सामान्य से कम हो जाता है, तो हाइपोथर्मिया की बीमारी हो सकती है। हाइपोथर्मिया तब होता है जब आपका तापमान तेजी से गिरता है, यानी गर्मी जल्दी कम हो जाती है। ऐसा तब होता है जब आप ठंडी हवा, पानी या बारिश के पानी के संपर्क में आते हैं।
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में साफ पानी पीना बन जाता है और भी जरूरी, एक्सपर्ट से जानें क्यों?
बचाव के लिए क्या करें-What to do for protection?
बीमारी से बचने के लिए जरूरी है कि आप बारिश के पानी में नहाएं। अगर आप किसी कारण भीग जाएं, तो ज्यादा देर तक गीले कपड़े न पहने रहें, उन्हें तुरंत बदलें।
- मौसम चेक करें, अगर बारिश की संभावना है तो अपने साथ छाता लेकर चलें।
- रेनकोट पहनकर निकलें
- कॉटन के कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि कॉटन पानी को सोखता है और यह आपकी स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है।
- अपने सिर को ढकें ताकि बाल न गीले हो पाएं।
- अगर आप भीग गए हैं, तो उन्हें बदलें और सूखे कपडे़ पहनें।
- शरीर का तापमान मेंटेन रखने के लिए चाय या कॉफी पिएं।
निष्कर्ष
बारिश में भीगने से बीमार होने का सीधा कारण ठंड लगना नहीं है, बल्कि इससे जुड़ी कई चीजें हैं, जैसे शरीर का तापमान गिरना, प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर होना और कीटाणुओं का ज्यादा होना। यह सब मिलकर शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं और आप बीमार पड़ जाते हैं। इसीलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि बारिश में भीगने पर तुरंत सूखे और गर्म कपड़े पहनें, गुनगुना पानी पिएं और शरीर को गर्म रखें, ताकि संक्रमण की संभावना कम हो सके।
FAQ
बारिश में भीगने से बीमार क्यों पड़ जाते हैं, जबकि नहाने से नहीं?
नहाने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम नहीं होती, जबकि बारिश में नहाने से आपके इम्यून सिस्टम के लो होने की संभावना है। बता दें कि बारिश में नहाने से बीमार पड़ने की कई और वजह भी हैं, जैसे प्रदूषित पानी।बारिश में भीगने के बाद नहा सकते हैं।
हां, आप हल्का गर्म पानी से नहा सकते हैं, क्योंकि बारिश के पानी में दूषित कण होते हैं, जिससे गर्म पानी से नहाना आपकी सेहत के लिए अच्छा है।बारिश से लोगों को क्या-क्या नुकसान होता है?
बारिश में भीगने से सर्दी-जुकाम, बुखार, एलर्जी और स्किन रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।