Is Fluoride Toothpaste Bad for You in Hindi: ओरल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए नियमित तौर पर ब्रश करना जरूरी होता है। टूथपेस्ट भी कई तरह के होते हैं। कुछ लोग आयुर्वेदिक टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को हर्बल और कुछ को टर्टर टूथपेस्ट करने की आदत होती है। आमतौर पर लोग दांतों को साफ रखने के लिए वाइटनिंग टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई लोगों को फ्लोराइड टूथपेस्ट करना पसंद होता है। लेकिन, कुछ लोगों का मानना है कि फ्लोराइड टूथपेस्ट करना ओरल हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित होता है।
हालांकि, इस टूथपेस्ट में कुछ मिनरल्स पाए जाते हैं, जो दांतों में कीड़े लगने से बचाने में मदद करता है। कई बार ज्यादा कैमिकल युक्त टूथपेस्ट करने से आपके दांतों और मसूड़ों में समस्या हो सकती है। आमतौर पर आपको अपने दांतों के हिसाब से टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। बालाजी डेंटल क्लीनिक के सीईओ और फाउंडर डॉ. दिनेश सोनी से जानते हैं क्या टूथपेस्ट में फ्लोराइड होना सच में नुकसानदायक होता है? -
क्या टूथपेस्ट में फ्लोराइड होना सच में नुकसानदायक होता है?
डॉक्टर के मुताबिक आमतौर पर फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट करना सेहत या ओरल हेल्थ के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से दांतों पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता है। बल्कि, फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से ओरल हेल्थ अच्छी रहती है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता है। अगर सही और सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल किया जाए तो यह आपके दांतों को बैक्टीरिया का भी सफाया करता है।
फ्लोराइड टूथपेस्ट करने के फायदे
- फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना ओरल हेल्थ के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है।
- फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से डिमिनरलाइजेशन की प्रक्रिया धीमी होती है।
- इसका इस्तेमाल करने से आपके दांतों में लगने वाले बैक्टीरिया से बचाव होता है।
- ऐसा करने से आपके दांतों में सड़न होने से बचाव होता है।
- अगर आपके दांतों में कैविटी लगी है तो भी यह टूथपेस्ट करना आपके लिए कारगर साबित हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - Dental Cavity Prevention: दांतों को कैविटी से कैसे बचाएं? एक्सपर्ट से जानें 5 तरीके
दांतों को स्वस्थ रखने के तरीके
- दांतों और ओरल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए आपको नियमित तौर पर ब्रश करना चाहिए।
- इसके लिए आपको नियमित तौर पर दांतों की सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
- दांतों में फंसा हुआ खाना निकालने के लिए आप फ्लॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको रात में सोने से पहले मीठी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए।
- दांतों को हेल्दी रखने के लिए आप माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको रोजाना पर्याप्त पानी पीने की जरूरत है।
Read Next
क्या दूध से शरीर में क्रिएटिनिन बढ़ता है? डॉक्टर से जानें किडनी के मरीजों के लिए इसका सेवन कितना सही
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version