Doctor Verified

Dental Cavity Prevention: दांतों को कैव‍िटी से कैसे बचाएं? एक्‍सपर्ट से जानें 5 तरीके

दांतों में कैव‍िटी हो जाने के कारण दांत धीरे-धीरे खराब होने लगता है। नेचुरल दांत जब खराब हो जाते हैं, तो आर्ट‍िफ‍िश‍ियल दांत लगाने की जरूरत पड़ती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Dental Cavity Prevention: दांतों को कैव‍िटी से कैसे बचाएं? एक्‍सपर्ट से जानें 5 तरीके


Danto Ki Cavity Se Kaise Bachaye: दांतों में कैव‍िटी यानी सड़न हो जाने के कारण दांत खराब हो जाते हैं। कई कारणों से लोगों के दांतों में कैव‍िटी हो जाती है। जो लोग ज्‍यादा मीठा खाते हैं, उनके दांतों में बैक्‍टीर‍िया की ग्रोथ के कारण कैव‍िटी बनने लगती है। कैव‍िटी का कारण बनने वाले बैक्‍टीर‍िया, चीनी को एस‍िड में बदल देते हैं। इसल‍िए बचपन में नानी-दादी कहा करती थीं क‍ि कुछ भी मीठा खाने के बाद कुल्‍ला करना चाह‍िए। चीनी का ज्‍यादा सेवन करने से दांतों की बाहरी परत कमजोर हो जाती है और कैव‍िटी का कारण बनती है। मीठा खाने के अलावा और भी कई कारण हैं ज‍िनके चलते दांतों में कैव‍िटी हो सकती है। न‍ियम‍ित रूप से ब्रश और फ्लॉस न करने से दांतों पर प्‍लाक जमा हो जाता है ज‍िससे कैव‍िटी बनने लगती है। इस लेख में हम जानेंगे 5 उपाय ज‍िनकी मदद से दांतों को कैव‍िटी से बचाया जा सकता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के इन्‍द‍िरा नगर में स्‍थ‍ित शेखर डेंटल क्‍लीन‍िक के डॉ अनुभव श्रीवास्‍तव से बात की। 

how to prevent dental cavity

1. रोज दांतों की सफाई करें- Clean Your Teeth Regularly  

दांतों की सफाई के ल‍िए ब्रश और फ्लॉस करना जरूरी होता है। द‍िन में कम से कम दो बार ब्रश जरूर करें। दांतों को ब्रश करने के ल‍िए अच्‍छी क्‍वॉल‍िटी वाले टूथपेस्‍ट का इस्‍तेमाल करें। ऐसा पेस्‍ट चुनें, ज‍िसमें फ्लोराइड मौजूद हो। इससे कैव‍िटी से बचने में मदद म‍िलती है। ब्रश करने के बाद, दांतों को फ्लॉस जरूर करें। इससे दांतों के बीच फंसा भोजन हटाने में मदद म‍िलती है।    

इसे भी पढ़ें- डायब‍िटीज होने पर जरूर फॉलो करें ये 5 डेंटल केयर आदतें, ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से होगा बचाव   

2. चीनी युक्‍त खाद्य पदार्थों से परहेज करें- Avoid Sugar Rich Foods  

चीनी और स्‍टार्चयुक्‍त खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। ये दांतों में कैव‍िटी का कारण बनते हैं। चॉकलट, कैंडी, सोडा जैसी चीजों को डाइट में शामिल न करें। डाइट में फल और सब्‍ज‍ियों का सेवन बढ़ाएं। इनमें प्राकृत‍िक चीनी होती है ज‍िससे दांतों में कैव‍िटी होने की आशंका कम होती है। क‍िसी भी तरह की आर्ट‍िफ‍िश‍ियल शुगर दांतों को खराब कर सकती है।  

3. न‍ियम‍ित डेंटल चेकअप करवाएं- Opt Regular Dental Checkup 

दांतों की सफाई करवाने और दांतों की सेहत के बारे में जानने के ल‍िए समय-समय पर डेंटि‍स्‍ट के पास जाना जरूरी है। साल में कम से कम 2 बार डेंटल चेकअप जरूर करवाना चाह‍िए। दांत में कैव‍िटी होने पर रूट कैनाल ट्रीटमेंट क‍िया जाता है। कई बार दांत इतना सड़ जाता है क‍ि उसे न‍िकलवाना पड़ता है। लेक‍िन अगर आप समय पर कैव‍िटी का इलाज करवा लेंगे, तो दांत को खराब होने से बचा सकते हैं।

4. हेल्दी डाइट और पानी का सेवन करें- Follow Healthy Diet  

डाइट में कैल्‍श‍ियम और व‍िटाम‍िन-डी युक्‍त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जैसे क‍ि दही, पनीर, दूध और हरी सब्‍ज‍ियों को डाइट में शाम‍िल करें। इससे दांतों को मजबूती म‍िलती है। द‍िन में पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन करें। अगर शरीर में कैल्‍श‍ियम की कमी होगी, तो दांत भी कमजोर होंगे और ओरल हेल्‍थ कमजोर होने के कारण कैव‍िटी जल्‍दी होने की आशंका रहेगी इसल‍िए हेल्‍दी डाइट पर फोकस करें।      

5. ओरल हाइजीन ट‍िप्‍स को फॉलो करें- Follow Oral Hygiene Tips 

  • ब्रश को 45 डिग्री के कोण पर रखें और गोलाई में हल्के हाथ से ब्रश करें। हर हिस्से पर ध्यान दें, खासकर मसूड़ों के पास और दांतों के बीच में ताक‍ि दांतों की सफाई अच्‍छी तरह से हो सके।
  • फ्लोराइड युक्त माउथवॉश का इस्‍तेमाल करें जो दांतों को मजबूत बनाता है और कैविटी से बचाता है।
  • हर सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करना बहुत जरूरी है। इससे दांतों पर जमी गंदगी और बैक्टीरिया साफ होते हैं।
  • धूम्रपान और तंबाकू के सेवन करने से बचें। इससे दांतों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।    

Read Next

माइग्रेन की समस्या को बढ़ा सकते हैं ये 5 जोखिम कारक, जानें कैसे करें बचाव

Disclaimer