Doctor Verified

दांतों के लिए सोडा पीना कई तरह से हो सकता है नुकसानदायक, जानें डॉक्टर से

सोडा पीना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है। सोडा पीने से मसूड़ों में चिड़चिड़ाहट और मसूड़ों के टिशु में समस्या होने लगती है। जरूरत से ज्यादा सोडा पीने से आपको पेरिओडोनेटल डिजीज का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों के लिए सोडा पीना कई तरह से हो सकता है नुकसानदायक, जानें डॉक्टर से


How bad is to drink soda bad for teeths: कई लोग सोडा पीने का शौक रखते हैं, जबकि सोडा को ज्यादा मात्रा में पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सोडा में मिलने वाले कैमिकल न केवल पेट, किडनी और लिवर के लिए हानिकारक होते हैं, बल्कि सोडा पीना सेहत के लिए अन्य भी कई तरीकों से नुकसानदायक होता है। जी हां, क्या आप जानते हैं सोडा पीना दांतों के लिए भी काफी नुकसानदायक होता है। सोडा पीने से दांत कमजोर होने के साथ-साथ कई बार मसूड़ों पर भी फर्क पड़ सकता है।

सोडा पीने से न केवल आपके दांत बल्कि, पेट पर भी असर पड़ सकता है। दरअसल, सोडा में शुगर होती है, जिसे खाने से दांतों में कई बार बैक्टीरिया लग सकते हैं और कैविटी की भी शिकायत हो सकती है। कुछ मामलों में सोडा पीने से आपको दांतों में सेंस्टिविटी की भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस बारे में हमने ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने बालाजी डेंटल क्लिनिक के सीईओ एवं संस्थापक डॉ. दिनेश सोनी से बातचीत की। (Soda peene se Daant ko hone wale Nuksan) - 

दांतों के लिए सोडा पीने के नुकसान

1. दांतों में कैविटी

अगर आप जरूरत से ज्यादा सोडा पीते हैं तो ऐसे में कई बार दांतों में कैविटी होने का भी खतरा (How to Prevent Cavity) रहता है। दरअसल, सोडा में चीनी की मात्रा होती है, जो मुंह में एसिड के उत्पादन को बढ़ाता है। इसके चलते दांतों पर कैविटी लगती है और कई बार दांतों की सड़न का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आप पहले से ही कैविटी के शिकार हैं तो ऐसे में आपको सोडा पीने से बचना चाहिए। इसे पीने से मुंह में बैक्टीरिया लगने की भी समस्या हो सकती है।

2. मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं

सोडा पीना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है। सोडा पीने से मसूड़ों में चिड़चिड़ाहट और मसूड़ों के टिशु में समस्या होने लगती है। जरूरत से ज्यादा सोडा पीने से आपको पेरिओडोनेटल डिजीज का भी सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, चीनी में मिलने वाले बैक्टीरिया कहीं न कहीं मसूड़ों को भी कमजोर बना देते हैं और मसूड़ों में अन्य भी कई तरीकों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे कुछ मामलों में मसूड़ों में सूजन और खुजली भी हो सकती है।

3. नसों में हो सकता है डैमेज

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए दांतों में मौजूद नसों को भी स्वस्थ रहना जरूरी होता है। लेकिन, जब आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में सोडा पीते हैं तो ऐसे में नर्व डैमेज होने का खतरा भी रहता है। इससे कई बार नसों में दर्द होने के साथ-साथ रूट केनाल कराने की भी जरूरत पड़ सकती है। नर्व डैमेज होने से कई बार दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें - अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद गर्म खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें डेंटिस्ट से 

4. मुंह सूखना और बदबू आना

अगर आप सोडा पीने के शौकीन हैं तो ऐसे में आपको ड्राई माउथ की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आप ज्यादा सोडा पीते हैं तो ऐसे में आपका मुंह सूख सकता है साथ ही साथ कई बार मुंह से बदबू भी आ सकती है। इससे बचने के लिए आपको अपनी डाइट में से शुगर की मात्रा कम करने के साथ-साथ सोडा पीने की आदत से भी परहेज करना चाहिए। इसे पीने से आपके मुंह और दांतों में बैक्टीरिया लग सकते हैं और दांतों में सड़न पैदा होने लग सकती है।

5. दांतों में हो सकती है सेंस्टिविटी

अगर आप जरूरत से ज्यादा सोडा पीते हैं तो ऐसे में कई बार दांतों में सेंस्टिविटी हो सकती है। दांतों में सेंस्टिविटी होना कई बार दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी कारण बन सकता है। ऐसे में कुछ मामलों में आपको एनेमल इरोसन का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे दांतों के टेंपरेचर पर भी असर पड़ सकता है।

FAQ

  • सोडा दांतों के लिए कितना हानिकारक है?

    सोडा पीने से दांतों को कई तरीकों से नुकसान हो सकते हैं। सोडा पीने से आपके दांतों में एसिड और बैक्टीरिया जम सकते हैं, जिसके चलते दांत और मसूड़े कमजोर पड़ सकते हैं।
  • रोजाना सोडा पीने के नुकसान 

    रोजाना सोडा पीने से न केवल दांतों को बल्कि स्वास्थ्य को अन्य तरीकों से भी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। रोज सोडा पीने से पाचन तंत्र खराब होने के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर भी प्रभाव पड़ सकता है। 
  • क्या बेकिंग सोडा दांतों के लिए नुकसानदायक है?

    बेकिंग सोडा वैसे तो दांतों को साफ करने के लिए हेल्दी हो सकता है। लेकिन, बेकिंग सोडा का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

उबला या कच्चा अंडा? एक्सपर्ट से जानें वजन बढ़ाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

Disclaimer

TAGS