Doctor Verified

मानसून में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान, जानें नाश्ता, लंच और डिनर में क्या खाएं?

Diet Plan for Healthy Skin: मानसून में हेल्दी स्किन के लिए आपको अच्छा डाइट प्लान भी जरूर लेना चाहिए। जानें, इस मौसम में कैसा होना चाहिए आपका खान-पान-
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान, जानें नाश्ता, लंच और डिनर में क्या खाएं?

Monsoon Diet Plan for Healthy Skin in Hindi: मानसून के दिनों में त्वचा से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में कोई फोड़े-फुंसियों से परेशान रहता है, तो किसी को मुंहासे या फिर दाग-धब्बे परेशान करते हैं। इसके अलावा, मानसून में त्वचा पर खुजली, जलन और रेडनेस जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में अक्सर लोग त्वचा पर क्रीम, तेल आदि का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, मानसून में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपका खान-पान अच्छा होना बहुत जरूरी होता है। अगर आप हेल्दी खाना खाएंगे, तो त्वचा की सेहत भी अच्छी रहेगी। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि मानसून में हेल्दी स्किन के लिए डाइट प्लान (Monsoon me Healthy Skin ke Liye Diet Plan)-

मानसून में हेल्दी स्किन के लिए डाइट प्लान

1. सुबह उठने के बाद

डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि मानसून में दिन की शुरुआत नींबू पानी से करनी चाहिए। नींबू पानी इम्यूनिटी बढ़ाता है। साथ ही, स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। आप सुबह उठने के तुरंत बाद एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पी लें। इसके आधे घंटे बाद आप भीगे हुए बादाम और किशमिश का सेवन कर सकते हैं। बादाम विटामिन ई का अच्छा सोर्स होता है। बादाम और किशमिश, त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

2. नाश्ता 

मानसून में नाश्ता हमेशा हल्का करना चाहिए। ऐसा नाश्ता, जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाए। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप नाश्ते में मूंग दाल का चीला खा सकते हैं। इसके अलावा, दाल वाला दलिया और ओट्स खाना भी फायदेमंद होता है। आप चाहें तो दूध वाले दलिया का सेवन भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- मानसून में बीमारियों से बचने के लिए डाइट का रखें ध्यान, जानें इस मौसम में क्या खाएं-क्या नहीं

diet plan

3. मिड मॉर्निंग

मानसून में मिड मॉर्निंग के दौरान अक्सर लोग चाय-कॉफी और पकौड़ों का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन, स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको इस मौसम में आंवला जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो सफेद कद्दू का जूस या खीरे का जूस भी पी सकते हैं। जूस पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और पानी की कमी दूर होती है।

4. लंच

मानसून में लंच में आप दाल-चावल या सब्जी रोटी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको ओवरइटिंग करने से बचना चाहिए। लंच में सलाद जरूर शामिल करें। सलाद, त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सलाद खाने से मोटापा कंट्रोल में रहता है। साथ ही, स्किन भी हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।

5. स्नैक्स

मानसून के मौसम में स्नैक्स के तौर पर अक्सर लोग समोसा, पिज्जा आदि खाना पसंद करते हैं। लेकिन, फास्ट फूड्स खाने से आपकी सेहत और त्वचा, दोनों को नुकसान पहुंच सकता है। इस मौसम में आप स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए भीगे हुए कद्दू या अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, मानसून में कद्दू का सूप पीना भी बेहद फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार मानसून में क्या खाएं और क्या न खाएं? एक्सपर्ट से जानें पूरा डाइट प्लान

6. डिनर

डिनर हमेशा हल्का होना चाहिए। आप डिनर में खिचड़ी, मूंग दाल का चीला या दाल का सेवन कर सकते हैं। अगर भूख ज्यादा है, तो आप दाल-चावल या रोटी-सब्जी का सेवन कर सकते हैं।

All Image: Freepik

Read Next

खाली पेट काली चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer