Monsoon Diet Tips: बारिश का मौसम भले ही तपती धूप और भीषण गर्मी से राहत देता है, लेकिन इसके साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ाने का काम करता है। इस मौसम में कई तरह के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि डॉक्टर आपको मानसून के दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं। इस मौसम में खानपान का ठीक ध्यान न रखने की वजह से आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। बारिश या मानसून के मौसम में हाइजीन से लेकर डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान कुछ चीजों को खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इन्फेक्शन से बचने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं, मानसून में खानपान से जुड़ी जरूरी सावधानियों के बारे में।
मानसून में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?- Monsoon Diet Tips in Hindi
मानसून के दौरान कई तरह के फल और सब्जियों का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान डाइट से जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। दरअसल, मानसून के दौरान कई तरह के कीटाणु पनपते हैं और इनकी वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। आयुर्वेद में भी बारिश के सीजन में डाइट का विशेष ध्यान रखने के सलाह दी जाती है। खानपान में गड़बड़ी होने पर बारिश में दस्त, हैजा, फूड पॉइजनिंग समेत कई परेशानियां हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: मॉनसून डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बचाएंगे मौसमी बीमारियों से
आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी इस मौसम में खानपान से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं-
टॉप स्टोरीज़
मानसून में क्या खाना चाहिए?- Foods To Eat During Monsoon in Hindi
मानसून के दौरान डाइट में हाई फाइबर फूड्स को शामिल करने से फायदा मिलता है। इस मौसम में जल्दी पचने वाले हलके भोजन को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। बारिश के समय डाइट में गेहूं, खिचड़ी, मूंग दाल, दही और अरहर आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा दूध और इससे बनी चीजों को डाइट में शामिल करने से फायदा मिलता है। बारिश के समय सब्जियों में भिन्डी, तोरई, टमाटर आदि का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में अगर आप सेब, केला और अनार जैसे फलों का सेवन करते हैं, तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहती है। इसके अलावा बारिश के दौरान डाइट में गरम मसाले जैसे दालचीनी, जीरा, काली मिर्च और तेजपत्ता को भी शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: मानसून में लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, रहेंगे स्वस्थ
मानसून के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए?- Foods To Avoid During Monsoon In Hindi
मानसून के दौरान मांसाहारी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इस मौसम में मछली खाने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर कहते हैं बारिश के दौरान भले ही आपको तले हुए पकौड़ों का सेवन करने का मैन करता हो, लेकिन इसका सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे लोग जिन्हें पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियां हैं, उन्हें कटे हुए फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। बहुत ज्यादा मात्रा में पानी वाले फल और सब्जियों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। मानसून के दौरान दूषित और ज्यादा समय से स्टोर किये गए पानी को पीने से बचें। बारिश के समय बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए बारिश में स्ट्रीट फूड और फास्ट फूड्स का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है।
बारिश के दौरान डाइट से जुड़ी बातों का ध्यान न रखने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। पालक, पत्ता गोभी और फूल गोभी आदि का सेवन करने से आपके पेट में कीटाणु जा सकते हैं। बारिश के समय बाहर से लाए हुए फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोने के बाद ही खाना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)