Doctor Verified

मानसून में लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, रहेंगे स्वस्थ

लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग होता है। मानसून में लिवर से जुड़ी बीमारियां होने का जोखिम अधिक होता है। ऐसे में आप इन टिप्स को अपना सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, रहेंगे स्वस्थ


लिवर हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है। यह शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। लिवर भोजन को पचाने में मदद करता है। साथ ही, शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है। लिवर, पित्त का भी उत्पादन करता है। यह फैट को तोड़ने और फैट में विटामिन को अवशोषित करने में भी मदद करता है। इसलिए समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए लिवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन मानसून के मौसम में लिवर से जुड़ी कई तरह की बीमारियां होनी शुरू हो जाती हैं। मानसून में हेपेटाइटिस ए और हेपेटाइटिस ई जैसी बीमारियों का भी जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में आपको मानसून में अपने लिवर का अधिक ख्याल रखना जरूरी होता है। तो आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. रमन कुमार से जानते हैं मानसून में लिवर को स्वस्थ रखने के टिप्स-

मानसून में लिवर को स्वस्थ रखने के टिप्स- Tips to Keep Liver Healthy in Monsoon in Hindi

1. फास्ट फूड से परहेज करें

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको पिज्जा, बर्गर, पास्ता आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। ये चीजें मैदा से बनती हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचाता है। दरअसल, इन चीजों का सेवन करने से शरीर में फैट जमा हो जाता है। जिससे लिवर को अपने कार्य करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे लिवर की कार्यक्षमता खराब होने लगती है और लिवर डैमेज होने लगता है। फास्ट फूड के साथ ही आपको कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

healthy diet for liver

2. बैलेंस डाइट लें

मानसून के मौसम में ज्यादातर लोगों का जंक फूड खाने का मन करता है। लेकिन लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको बैलेंस डाइट ही लेनी चाहिए। लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, फाइबर और अन्य विटामिन्स भी जरूरी होते हैं।

इसे भी पढ़ें- लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

3. शराब का सेवन न करें

बारिश के मौसम में अक्सर लोग शराब का ज्यादा सेवन करने लगते हैं। लेकिन लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको शराब और धूम्रपान जैसी चीजों से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। शराब लिवर से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है। शराब, फैटी लिवर रोग का एक मुख्य कारण होता है। मानसून ही नहीं, सभी मौसमों में स्वस्थ रहने के लिए आपको शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

4. रेगुलर एक्सरसाइज करें

रेगुलर एक्सरसाइज करने से आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं। एक्सरसाइज करने से फैटी लिवर समेत सभी तरह के लिवर रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। मानसून में अक्सर लोग फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, लेकिन लिवर को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 30 मिनट की एक्सरसाइज करें।

इसे भी पढ़ें- लिवर को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

healthy liver

5. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

पानी पीने से लिवर में जमा सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। पानी पीने से लिवर की कार्यप्रणाली में भी सुधार होता है। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और लिवर स्वस्थ रहता है। इसलिए मानसून में लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

Read Next

रातभर ईयरबड्स लगाकर सोने से होते हैं ये 4 नुकसान, रहें सावधान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version