Expert

लिवर को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies To Boost Liver Function: लिवर को मजबूत करने के लिए लहसुन और प्याज का सेवन करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय


Home Remedies To Boost Liver Function: लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। इसमें समस्या होने पर हम कई तरह की बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में लिवर को हेल्दी रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। कई बार गलत खानपान, खराब आदतें और एक्सरसाइज न करने की वजह से लिवर में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। लिवर में समस्या होने पर फैटी लिवर के साथ लिवर सिरोसिस और लिवर फेलियर होने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं। अधिकतर लोग लिवर में परेशानी आने के बाद ही कई तरह की दवाइयां सेवन करते हैं। लेकिन खराबी आने से पहले लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोजमर्रा की जिदंगी में कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों को करने से पाचन शक्ति बढ़ेगी और लिवर भी स्वस्थ रहेगा। लिवर को हेल्दी रखने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और खाना पचाने की क्षमता भी बढ़ती है। आइए जानते हैं लिवर को मजबूत करने के घरेलू उपायों के बारे में। इन उपायों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से। 

लहसुन और प्याज 

लिवर को मजबूत करने के लिए लहसुन और प्याज का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन और प्याज में एमिनो एसिड पाया जाता है, जो लिवर से विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालकर, मेटॉबोलिज्म को तेज करता है। इसके सेवन से फैट भी जमा नहीं होता है। जिससे लिवर मजबूत होता है। 

मूली

मूली में मौजूद सल्फर पाचन को सुधारता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए इसका सेवन करने के लिए खीरे, मूली और गाजर का रस समान मात्रा में मिलाएं और भोजन से 30 मिनट पहले दिन में 1 बार पिएं। इस रस को पीने से भोजन पचाने में मदद मिलती है। 

 

डाइट में फाइबर शाम‍िल करें

फाइबर युक्त भोजन न केवल लिवर को ठीक से काम करने में मदद करता है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। डाइट में फाइबर को शामिल करने के लिए साबुत अनाज, सब्जियां, फल, ड्राई-फ्रूट्स और स्प्राउट्स का सेवन करें। 

pomegranate tea

अनार की चाय

अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए अनार की चाय बनाकर पी जा सकती है। इस चाय को पीने से लिवर डिटॉक्स होता है और विषाक्त पदार्थ बाहर होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, कैल्शियम और पोटेशियम लिवर को मजबूत करते हैं।

इसे भी पढ़ें- कान के पीछे क्‍यों होते हैं रैशेज? जानें कारण और घरेलू उपाय

नींबू पानी

नींबू पानी की मदद से भी लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें नींबू का रस और 1 चम्मच शहद को मिलाकर मिश्रण बनाएं। इस पानी को पीने से वजन कम होने के साथ लिवर भी डिटॉक्स होता है।

लिवर को मजबूत करने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों का सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

कान के पीछे क्‍यों होते हैं रैशेज? जानें कारण और घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version